Loan Prepayment vs Foreclosure: कौन सा विकल्प बेहतर है? 2026 की पूरी गाइड

Loan Prepayment vs Foreclosure: कौन सा विकल्प बेहतर है? 2026 Guide

Loan Prepayment vs Foreclosure में अंतर और ब्याज बचत समझाने वाला वित्तीय इन्फोग्राफिक
Loan Prepayment में लोन की कुछ या पूरी राशि समय से पहले चुकाई जाती है, जबकि Foreclosure में पूरी बकाया राशि चुकाकर लोन बंद किया जाता है।


कोई व्यक्ति जब Loan लेता है तो वह एक निश्चित अंतराल पर EMI Payment के द्वारा उधार की राशि धीरे धीरे छोटे छोटे अमाउंट देता रहता है।

परंतु सैलरी में बढ़ोत्तरी या किसी निवेशित एकमुश्त राशि मिल जाने पर वह लोन को एकमुश्त आदा करना चाहता है।

 तो उसके मन में यह प्रश्न उठता है कि क्या एकमुश्त धन दे कर उधार उतार देना चाहिए?

अब लोन उधारी को चुकता करने के लिए प्रचलित नियमों के अनुसार ऋण लेने वाले के पास दो विकल्प दिए जाते हैं:

Loan Prepayment और Loan Foreclosure , इन दोनों नियमों का उद्देश्य लोन देनदारी को कम करना या समाप्त करना होता है।

यहां गौर करने वाली बात यह है कि दोनों विकल्प एक जैसा नहीं है बल्कि दोनों में अन्तर है। 

Partial Prepayment में ऋण लेने वाला उधारी का कुछ हिस्स चुकता है वहीं Foreclosure/Full Prepayment में पूरा ऋण चुकाया जाता है।

इस विस्तृत लेख में हम जानेंगे कि Loan Prepayment vs Foreclosure में क्या अंतर है, किससे अधिक ब्याज बच सकता है, EMI पर क्या असर पड़ता है।

2026 में Prepayment Charges के क्या नियम हैं और आपके लिए कौन सा विकल्प बेहतर हो सकता है।


📌 Loan Prepayment vs Foreclosure

Loan Prepayment का मतलब है लोन की निर्धारित अवधि खत्म होने से पहले पूरी या आंशिक राशि चुका देना। वहीं Loan Foreclosure में आमतौर पर पूरी बकाया Loan Amount एक साथ चुकाकर लोन को पूरी तरह बंद किया जाता है।

💡 आसान भाषा में: Partial Prepayment = लोन का कुछ हिस्सा पहले चुकाना।
Full Foreclosure = पूरा बकाया लोन एक साथ चुकाकर Loan Account बंद करना।

यदि आपके पास अतिरिक्त पैसा है लेकिन पूरी Loan Amount चुकाने के बाद Emergency Fund कमजोर हो जाएगा, तो Partial Prepayment अधिक व्यावहारिक हो सकता है। यदि पर्याप्त Cash Reserve मौजूद है और ब्याज बचत महत्वपूर्ण है, तो Full Foreclosure पर विचार किया जा सकता है।


📑 Table of Contents

  1. Loan Prepayment vs Foreclosure क्या है?
  2. Loan Prepayment क्या होता है?
  3. Partial Prepayment और Full Prepayment में अंतर
  4. Loan Foreclosure क्या होता है?
  5. Loan Prepayment और Foreclosure में मुख्य अंतर
  6. Prepayment से ब्याज कैसे बचता है?
  7. ₹5 लाख Prepayment का उदाहरण
  8. 2026 में Loan Prepayment Charges के नियम
  9. Partial Prepayment कब बेहतर है?
  10. Foreclosure कब बेहतर हो सकता है?
  11. Loan Prepayment करने से पहले 7 बातें
  12. Prepayment vs Foreclosure: कौन सा विकल्प बेहतर है?
  13. आसान Decision Guide
  14. निष्कर्ष
  15. FAQ: Loan Prepayment vs Foreclosure


Loan Prepayment क्या होता है?


Loan Prepayment का सीधा सा अर्थ होता है जब कोई ऋण लेने वाला अपनी उधारी को एक निश्चित समय के अंतराल की जगह बची हुई राशि का कुछ हिस्सा एकमुश्त या पूरा हिस्सा एकमुश्त देना चाहता है लोन पेमेंट कहते हैं।

इसके दो विकल्प निम्नलिखित हैं:

1. Partial Prepayment:


 जब ऋण लेने वाला कुछ हिस्सा एकमुश्त जमा करना चाहता है तो इसे partial पेमेंट कहते हैं।

उदाहरण के लिए:

अगर कोई व्यक्ति 25 लाख का home लोन लेता है और कुछ समय तक EMI जमा करने के बाद अचानक उसके पास 4 लाख की राशि प्राप्त हो जाती है ।

अब यह व्यक्ति अगर उसकी वित्तीय स्थिति अच्छी है और इस धन राशि को कहीं और उपयोग की आवश्यकता नहीं है।

तो, वह यह चार लाख लोन के Partial Prepayment के तहत जमा कर सकता है।इससे उसकी आने वाले ब्याज दर में भारी कमी आ सकती है।

2. Full Prepayment :


अगर कोई ऋण लेना वाला व्यक्ति के पास कुछ समय EMI जमा करने के बाद एक बड़ी धन राशि प्रात हो जाती है।

ऐसे में अगर उसका इस धन का भविष्य में कही उपयोग न करना हो और इसके पास पहले से कोई इमरजेंस फंड है तो यह इन पैसों को अपनी ऋण देनदारी को पूरा करने में लगा सकता है। 

इससे यह ऋण की देनदारी समाप्त हो जाएगी शर्त यह है कि ऋण प्रदाता की सभी क्लोजर फॉर्मेलिटी पूरी पायी जाय।

Loan Foreclosure क्या होता है?

Loan Foreclosure का तात्पर्य है लोन की देनदारी समाप्त होने से पहले एकमुश्त राशि को देकर ऋण देनदारी को समाप्त करना।

अर्थात किसी व्यक्ति के पास ऋण के देनदारी चल रही है और EMI पूरी होने से पहले अचानक कहीं से पैसा आजाने से वह ऋण को संपत्ति समय से पहले करना चाहता है तो इसको Foreclosure कहते हैं 

उदाहरण से समझिए:

अगर राम की ऋण भुगतान की अवधि 7 वर्ष अभी बचे हुए हैं, और उसकी देनदारी 19 लाख बाकी है।

अचानक राम को कहीं से लोन की देनदारी और closure चार्जेज के पैसे प्राप्त हो जाते हैं तो राम इस देनदारी को foreclose करके ऋण मुक्त हो सकता है।

लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि Foreclosure Amount  केवल बची हुई राशि नहीं होती, इसमें शर्तों के अनुसार ब्याज दर क्लोजर चर्जेज या अन्य दर शामिल हो सकते हैं।

अतः यह आवश्यक हो जाता है कि foreclosure से पहले ऋण प्रदाता से foreclosure का फाइनल statement प्राप्त करलें।


Loan Prepayment और Foreclosure में मुख्य अंतर:

इन दिनों को निम्नलिखित snipet के जरिए जान सकते हैं:

📊 Prepayment vs Foreclosure

मापदंड Loan Prepayment Loan Foreclosure
क्या होता है? लोन की कुछ या पूरी राशि पहले चुकाना पूरी outstanding राशि चुकाकर लोन बंद करना
EMI कम हो सकती है या tenure घट सकता है लोन बंद होने के बाद EMI समाप्त
Loan Account आमतौर पर जारी रहता है बंद किया जाता है
Interest Saving भविष्य का ब्याज कम हो सकता है भविष्य के ब्याज में बड़ी बचत संभव
Cash Requirement कम राशि भी पर्याप्त हो सकती है पूरी outstanding राशि चाहिए

Loan Prepayment vs Foreclosure: मुख्य अंतर और सही विकल्प 2026
Loan Prepayment और Foreclosure के बीच अंतर दिखाता वित्तीय इन्फोग्राफिक
Loan Prepayment में लोन की कुछ या पूरी राशि समय से पहले चुकाई जाती है, जबकि Foreclosure में पूरी बकाया राशि चुकाकर लोन बंद किया जाता है।


Prepayment से ब्याज कैसे बचता है?

लोन की EMI में principal और interest दोनों शामिल होते हैं। शुरुआती वर्षों में कई प्रकार के ऋण में EMI का एक बड़ा हिस्सा कई तरह के ब्याज दर हो सकता है।

जब आप principal का कुछ हिस्सा पहले चुका देते हैं, तो आगे की ब्याज गणना के लिए outstanding principal कम हो जाता है।

उदाहरण:

Outstanding Principal = ₹10 लाख

यदि आप ₹2 लाख partial prepayment करते हैं, तो principal ₹8 लाख के आसपास रह सकता है, यह ऋण प्रदाता के accounting और अन्य प्रकार के चार्जों पर निर्भर करता है।

अब आगे का ब्याज दर कम मूलधन के आधार पर गणना किया जाएगा 

इसलिए लोन की शुरुआत या शुरुआती वर्षों में किया गया prepayment कई मामलों में अधिक ब्याज की बचत कर सकता है।

क्योंकि आगे की लंबी अवधि के ब्याज दर को कम करने का अवसर मिलता है।

एक आसान उदाहरण: ₹5 लाख Prepayment का असर

मान लीजिए:

Outstanding Loan: ₹20 लाख

Interest Rate: 9%

Remaining Tenure: 10 साल

Extra Amount: ₹5 लाख

यदि borrower ₹5 लाख का partial prepayment करता है, तो outstanding principal काफी कम हो सकता है।

इसके बाद borrower के पास सामान्यतः दो विकल्प हो सकते हैं:

विकल्प 1: EMI समान रखें

EMI लगभग वही रखकर loan tenure कम किया जा सकता है।

इससे भविष्य में interest saving अधिक हो सकती है।

विकल्प 2: Tenure समान रखें

Loan की remaining tenure लगभग वही रखते हुए EMI कम करने का विकल्प चुना जा सकता है।

इससे हर महीने cash flow बेहतर हो सकता है।

महत्वपूर्ण: कौन-सा विकल्प उपलब्ध होगा, यह lender की policy और loan agreement पर निर्भर करता है।


Loan Prepayment Savings Calculator:

"Loan Prepayment savings calculator" एक प्रकार का डिजिटल यंत्र है जो आउटस्टैंडिंग लोन, ब्याज दर, बचे हुए भुगतान अवधि और आपके पास भुगतान की राशि दर्ज करने पर होने वाली बचत की गणना कर सकता है।

🧮 Loan Prepayment Savings Calculator

Prepayment से EMI और Interest Saving का अनुमान लगाएं


2026 में Loan Prepayment Charges पर RBI के नए नियम:

2026 में यह विषय और महत्वपूर्ण हो गया है क्योंकि 2926 में पेमेंट चार्जेज के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने कुछ नए नियम जारी किए हैं :

RBI की Pre-payment Charges पर Loans निर्देश, 2025 के अनुसार, ये निर्देश 1 जनवरी 2026 या उसके बाद मान्य जारी किए गए लोन या रिन्यूड किए गए लोन पर लागू होंगे।

किसी एक व्यक्ति के नॉन बिज़नस लोन नए नियम के आने के बाद जारी ऋण पर इस नियम के के अनुसार payment charges नहीं लगाने का निर्देश है। 

 कुछ business-purpose loans के लिए भी regulated entity और loan amount के आधार पर अलग नियम हैं। 

इसका अर्थ यह नहीं है कि हर loan पर हर परिस्थिति में foreclosure charge शून्य है।

फिक्स्ड ब्याज दर वाले व्यापार ऋण और अन्य प्रकार के कुछ ऋण पर ऋण प्रदाता के पॉलिसी और टर्म और कंडिशन अलग अलग हो सकते हैं।

इसलिए loan बंद करने से पहले अपने sanction letter, loan agreement और Key Facts Statement (KFS) में applicable charges जरूर जांचें।

RBI ने ऋण प्रदाता को pre-payment options और applicable charges को पारदर्शी तरीके से ग्राहक के सामने रखने पर जोर दिया है। 

2026 में Prepayment Charges: आसान Data  :

2026 में prepayment चार्जेज का डाटा निम्नलिखित है:

🏦 2026 Prepayment Rule – आसान भाषा में

Loan Situation सामान्य स्थिति क्या जांचें?
Floating-rate, individual, non-business loan Prepayment charge नहीं Loan sanction/renewal date और lender category
Floating-rate business loan Entity और loan amount के अनुसार नियम RBI rule + lender policy
Fixed-rate loan Charges संभव Sanction letter/KFS/loan agreement
Dual/Special rate loan Loan की स्थिति पर निर्भर Prepayment के समय rate type
⚠️ नियम loan की sanction/renewal date, interest-rate type, purpose, borrower category और lender पर निर्भर कर सकते हैं।

2026 में Loan Prepayment Charges: RBI Rules और Loan Type की पूरी जानकारी
2026 में Loan Prepayment Charges और Floating Rate तथा Fixed Rate Loan के नियम समझाने वाला इन्फोग्राफिक
2026 में Loan Prepayment Charges की applicability loan type, interest-rate type, borrower category और sanction या renewal date जैसे factors पर निर्भर कर सकती है।


Partial Prepayment कब बेहतर हो सकता है?


Partial Prepayment तब उपयोगी हो सकता है जब आपके पास अतिरिक्त पैसा हो लेकिन पूरा loan बंद करने के लिए पर्याप्त रकम न हो।

यह विकल्प खास तौर पर तब आकर्षक हो सकता है जब:

आपकी loan की ब्याज दर अपेक्षाकृत अधिक है Loan की भुगतान अवधि काफी लंबी बाकी है।

आपके पास emergency fund अलग से मौजूद है, Prepayment के बाद भी आपकी liquidity सुरक्षित रहती है।

जब आप भविष्य का interest burden कम करना चाहते हैं।


Foreclosure कब बेहतर हो सकता है?

Full Foreclosure पर विचार तब किया जा सकता है जब:

आपके पास पर्याप्त liquid funds हों, Emergency Fund सुरक्षित हो। कोई महंगा दूसरा ऋण मौजूद न हो।

ऋण की ब्याज दर आपके अन्य सुरक्षित investment विकल्पों की तुलना में अधिक हो सकती हो।

Foreclosure के बाद आपकी वित्तीय स्थिति कमजोर न हो, Applicable charges और closure costs कम या शून्य हों।

सिर्फ इसलिए पूरा loan बंद न करें कि आपके पास पैसा उपलब्ध है। पहले यह देखें कि उस पैसे की जरूरत भविष्य में किसी emergency या महत्वपूर्ण financial goal के लिए तो नहीं है।


Prepayment vs Foreclosure: कौन सा विकल्प बेहतर है?


इसका जवाब अलग अलग व्यक्तियों के लिए अलग अलग होता है, इसका जवाब व्यक्ति के वित्तीय परिस्थितियों के अनुरूप अलग अलग हो सकता है ।

यदि किसी व्यक्ति के पास अल्प मात्रा में अचानक पैसा आ जाता है तो उसके लिए Partial Payment बेहतर होता है।

इससे कुछ हिस्सा से उधारी का मूल धन कम किया जा सकता है और कुछ हिस्सा अपने घरेलू कार्य में लगा सकते हैं 

यदि आपके पास पर्याप्त पैसा है तो कुछ नियम को देखते हुए Foreclosure आपके लिए बेहतर हो सकता है, यह तब लाभदायक होगा जब लोन का ब्याज दर आपके अनुरूप हो आपके पास emergency fund हो।

अगर ऋण का ब्याज समय समय पर बदलने वाला हो और non- business loan है तो 2026 में applicable RBI directions के अनुसार  prepayment charges ऋण प्रदाता के पक्ष में है।

लेकिन loan की sanction/renewal date और अन्यटर्म और कंडिशन  देखना जरूरीहो जाता है। 


Prepayment  Vs Foreclosure Tools:


" Prepayment vs Forclosure tool" एक प्रकार का डिजिटल प्रोग्राम है जो आपके द्वारा दिए गए कुछ जानकारी को आधार बनाकर, इनमें कौन सा आपके लिए बेहतर है यह निर्णय लेने में सहायता करता है।

⚖️ Prepayment vs Foreclosure Decision Tool

अपनी स्थिति के आधार पर एक सरल अनुमान प्राप्त करें


Loan Prepayment करने से पहले 7 बातें जरूर जांचें

जब भी आप लोन का payment करने जा रहे हैं तो निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए:

1. Outstanding Principal:

सबसे पहले वर्तमान मूलधन जो पिछले EMI PAYMENT के बाद बचा है उसको जाने , याद रहे EMI में मूलधन और ब्याज दिनों का हिस्सा होता है।

2. Interest Rate:

यह जानना जरूरी है कि EMI का ब्याज और जो पेमेंट करने जा रहे हैं उसका ब्याज का गणना आपके वित्तीय हित में है या नहीं।

3. Remaining Tenure:

कितने साल की EMI बाकी है अगर कुछ समय का EMI बाकी है तो Loan Prepayment या Foreclosure करना लाभदायक नहीं होगा।

4. Prepayment Charges:

Applicable charges हैं या नहीं, यह लिखित रूप में स्पष्ट करें।

5. Emergency Fund:

पूरा पैसा loan में डालने के बाद emergency के लिए cash बचता है या नहीं?

6. Tax Benefits:

Home loan जैसे कुछ loans में tax का एंगल आपके निर्णय को प्रभावित कर सकता है। अपनी उपलब्ध टैक्स नियम जांचें।

7. Prepayment के बाद EMI या Tenure:

लेंडर से पूछें कि partial prepayment के बाद EMI कम होगी या tenure घटेगी और कौन-सा विकल्प चुना जा सकता है।


एक सरल Decision Rule:

🧭 Prepayment या Foreclosure? आसान Decision Guide

💰 Extra Money सीमित

Partial Prepayment पर विचार करें और Emergency Fund सुरक्षित रखें।

🏦 Extra Money पर्याप्त

यदि cash reserve सुरक्षित है तो Full Foreclosure पर विचार किया जा सकता है।

⚠️ दूसरा महंगा Debt

पहले उच्च लागत वाले debt को कम करना अधिक उपयोगी हो सकता है।


निष्कर्ष: 

Loan Prepayment vs Foreclosure का चुनाव करते समय यह ध्यान देना आवश्यक है कि आपकी इनकम कितनी है, आपके पास पहले से कोई ऋण तो नहीं चल रहा, आपके पास कितनी राशि एकमुस्त प्राप्त हुई है, और प्राप्त एकमुश्त राशि का कोई अन्य उपयोग तो नहीं है इत्यादि।

अगर आप के पास बोनस या इंक्रीमेंट से कुछ राशि प्राप्त किए हुए हैं तो आप Partial Prepayment कर के ऋण का बोझ कम कर सकते हैं।

वहीं अगर किसी निवेश से ज्यादा पैसा प्राप्त हुआ है और आपके पास भविष्य के लिए इमरजेंसी फंड है और कोई अन्य देनदारी नहीं है तो Full Foreclosure कर सकते हैं।


FAQ:(अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

Q1. Loan Prepayment और Foreclosure में क्या अंतर है?

उत्तर: Prepayment में loan की कुछ या पूरी राशि tenure से पहले चुकाई जा सकती है। Foreclosure में आमतौर पर पूरी outstanding loan liability एक साथ चुकाकर loan account बंद किया जाता है।

Q2. क्या Partial Prepayment से EMI कम हो सकती है?

उत्तर: कई lenders partial prepayment के बाद EMI कम करने या tenure घटाने का विकल्प देते हैं। यह आपके loan agreement और lender की policy पर निर्भर करता है।

Q3. क्या Foreclosure से ब्याज की बचत होती है?

उत्तर: हाँ, loan पूरी तरह बंद होने के बाद भविष्य की scheduled interest payments नहीं देनी पड़तीं। हालांकि, सही बचत जानने के लिए outstanding amount, remaining tenure और applicable charges की गणना करनी चाहिए।

Q4. क्या 2026 में Loan Prepayment Charge देना पड़ेगा?

उत्तर: हर loan में नहीं। RBI की 2025 Directions के अनुसार 1 जनवरी 2026 से sanctioned/renewed कई floating-rate individual non-business loans पर pre-payment charges नहीं लगाए जा सकते। अन्य loan categories में अलग नियम लागू हो सकते हैं। 

Q5. क्या Home Loan को जल्दी बंद करना सही है?

उत्तर: यदि पर्याप्त emergency fund मौजूद है, loan interest burden महत्वपूर्ण है और prepayment से आपके अन्य financial goals प्रभावित नहीं होते, तो जल्दी repayment उपयोगी हो सकता है। लेकिन tax benefits और alternative use of funds को भी ध्यान में रखें।

Q6. Partial Prepayment के बाद EMI घटाएं या Tenure?

उत्तर: यदि आपका मुख्य लक्ष्य interest saving है, तो समान EMI रखते हुए tenure कम करना कई मामलों में अधिक प्रभावी हो सकता है। यदि आपका लक्ष्य monthly cash flow सुधारना है, तो EMI कम करना उपयोगी हो सकता है। वास्तविक विकल्प lender की policy पर निर्भर करेगा।

आप से सवाल 

आप को क्या लगता है आपके लिए कौन सा बेहतर है forcloser या prepaynent ? अपना विचार कॉमेंट में दर्ज़ करें। लेख जानकारी पूर्ण लगा तो शेयर और सबस्क्राइब करना न भूलें।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ