Insurance Company Claim Delay करे तो क्या करें? GRO, Bima Bharosa और Ombudsman
Insurance Claim में देरी या Rejection होने पर GRO, Bima Bharosa और Insurance Ombudsman के जरिए शिकायत करने की प्रक्रिया समझें।जितना जरूरी बीमा होता है उतना ही आवश्यक होता है बीमा को समय पर claim को बीमा धारक या उसके परिवार को प्राप्त होना।
क्या अपने सोचा है कि claim file करने के बाद भी क्लेम क्यों अप्रूव नहीं हुआ? क्यों बार बार भिन्न भिन्न प्रकार के दस्तावेज मागें जाते हैं? बीमा बैकग्राउंड चेकिंग में देरी होती है या claim अप्रूवल के बाद भी पैसे अकाउंट में नहीं आए।
इसके कई वैध या अवैध कारण हो सकते हैं अतः केवल बीमा कंपनी को फोन करने या ईमेल करने से claim जल्दी प्राप्त नहीं होगा इसके लिए लिखित शिकायत, Grievance Redressal Officer (GRO), Bima Bharosa और जरूरत पड़ने पर Insurance Ombudsman तक जाने का रास्ता मौजूद है।
IRDAI के 2024 पॉलिसी गाइडलाइन में बीमा प्रदाता को तय समय सीमा में क्लेम प्रोसेस करने , claim के स्टेस की जानकारी देने और बार बार अनावश्यक दस्तावेज न मांगने की सलाह दी गई है।
इस लेख में हम जानेंगे insuranc claim delay होने पर क्या करें insurance claim rejecte होने पर क्या करें इन दोनों में क्या अंतर है।
🛡️ Insurance Claim Delay करे तो क्या करें?
अगर Insurance Company आपका claim समय पर settle नहीं करती है, तो सबसे पहले insurer के Grievance Redressal Officer (GRO) को लिखित शिकायत करें और complaint number/acknowledgement सुरक्षित रखें।
शिकायत का समाधान न होने या जवाब से संतुष्ट न होने पर Bima Bharosa के जरिए IRDAI में शिकायत की जा सकती है। इसके बाद पात्र मामले में Insurance Ombudsman से संपर्क किया जा सकता है।
🏥 Health Insurance Claim TAT
❤️ Life Insurance Death Claim TAT
Applicable regulatory framework के अनुसार निर्धारित समय के बाद claim settlement में देरी होने पर applicable interest का प्रावधान हो सकता है।
📌 Claim Delay होने पर यह 4 Steps अपनाएं
Insurer के GRO को लिखित शिकायत करें।
Complaint number और acknowledgement सुरक्षित रखें।
समाधान न मिले तो grievance escalate करें।
पात्र मामले में Insurance Ombudsman से संपर्क करें।
Insurance Claim में Delay क्या माना जाता है?
1. आपकी insurance policy में claim settlement का पूरा करने का समय सीमा क्या है?
2. संबंधित insurance category के लिए IRDAI का applicable कार्य पूरा करने की निर्धारित समय-सीमा क्या है?
3. क्या insurer ने investigation या कोई वैध अतिरिक्त प्रक्रिया शुरू की है?
इंश्योरेंस क्लेम डिले: महत्वपूर्ण डेटा:
| Insurance Claim Type | सामान्य / निर्धारित TAT |
|---|---|
| 🏥 Health Cashless Pre-authorisation | अधिकतम 1 घंटा |
| 🏥 Health Cashless Final Authorisation | अधिकतम 3 घंटे |
| 🏥 Health Non-Cashless Claim | 15 दिन |
| ❤️ Life Death Claim – बिना Investigation | 15 दिन |
| 🔍 Life Death Claim – Investigation आवश्यक | 45 दिन |
| 💰 Life Surrender / Partial Withdrawal | 7 दिन |
| 📅 Life Maturity / Survival Benefit | Due Date |
| 📝 Insurance Company Grievance | 14 दिन |
| ⚖️ Insurance Ombudsman Award | 3 महीने तक |
| ✅ Ombudsman Award का पालन | 30 दिन |
अलग-अलग insurance products और परिस्थितियों में applicable TAT policy wording और current regulatory instructions के अनुसार अलग हो सकता है। Health claim TAT के लिए IRDAI की consumer guidance में 1 घंटे, 3 घंटे और 15 दिन के norms दिए गए हैं; life claims के लिए 15/45 दिन का framework लागू होता है।
Insurance Company Claim क्यों रोकती या Delay करती है?
1. Documents अधूरे होना:
2. Investigation:
IRDAI के master circular में ऐसे death claims के लिए 45 दिन का समय सीमा निर्धारित किया गया है।
3. Surveyor की जरूरत:
4. Policy terms और coverage की जांच:
उदाहरण के लिए:
exclusion(coverage के बाहर की घटना):
waiting period:
policy lapse:
pre-existing condition:
प्रोटेक्शन जैसे बीमा में अगर ग्राहक pre-existing बीमारियों को छुपा लेते हैं अतः इस स्थिति में क्लेम रुक सकता है या रिजेक्ट हो सकता है।इस तरह के कई परिस्थितियों में बीमा डिले हो सकता है।
सबसे पहले क्या करें? Customer Care पर फोन या Written Complaint?
इसलिए:
Call → Email → Written Complaint → Complaint Number
इस sequence को अपनाना बेहतर है।
जब भी ग्राहक शिकायत करता है तो निम्नलिखित बातों को शिकायत पत्र में आवश्य लिखें:
Policy Number
Claim Number
Claim Intimation Date
Claim Amount
Claim Type
Documents Submitted
शिकायत पत्र देने तक क्लेम की स्थिति क्या है।
कितने दिनों से claim pending है
आपकी मांग क्या है और सबसे जरूरी बात complaint acknowledgement जरूर रखें।
शिकायत करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन किया जाता है:
Step 1: Insurance Company के GRO को शिकायत करें
Insurance company के पास शिकायत निवारण अधिकारी (GRO) होते हैं, जिनका काम पॉलिसी से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत को सुनकर ग्राहक को हल बताना होता है।
सबसे पहले औपचारिक शिकायत GRO के माध्यम से करना ही ऊंचित होता है।
IRDAI के BIMA BHROSA के FAQ सेक्शन के अनुसार बीमा धारक को सबसे पहले बीमा कंपनी के शिकायत निवारण अधिकारी (grievance redressal officer) को लिखित शिकायत देनी चाहिए
IRDAI के नवीनतम दिशा निर्देश के अनुसार बीमा कम्पनी को ग्राहक के शिकायत पत्र का निवारण 14 दिनों के अन्दर करना चाहिए।
Step 2: Claim Status लिखित में मांगें:
Step 3: अगर Claim Approved है लेकिन पैसा नहीं आया:
यह परिस्थिति कुछ अलग है।
मान लीजिए insurer ने आपको email भेजकर बताया:
Claim approved – ₹2,00,000
लेकिन कई दिन बीतने के बाद भी आपके bank account में पैसा नहीं आया।
ऐसी स्थिति में insurer से लिखित रूप से पूछें:
“Payment release date और UTR number उपलब्ध कराएं।”
अगर भुगतान वास्तव में release नहीं हुआ है और लागू नियमा अनुसार समय सीमा पार हो चुकी है, तो भुगतान देरी पर लागू ब्याज दर का दावा भी बन सकता है।
IRDAI के 2024 master circular में लागू सेटलमेंट भुगतान समय सीमा miss होने पर bank rate + 2% की दर से ब्याज दर का प्रावधान दिया गया है और इसे बीमा कंपनी के द्वारा द्वारा स्भुवतः गतान किए जाने की बात कही गई है।
| Quick Statistics | FY 2024-25 |
|---|---|
| 🏥 Health Claims Settled | लगभग 3.26 करोड़ |
| 💰 Claim Amount Paid | लगभग ₹94,248 करोड़ |
| ✅ Settled Claims | लगभग 87% |
| ❌ Repudiated Claims | करीब 8% |
| ⏳ Pending Claims | करीब 5% |
| 📈 Average Amount per Claim | लगभग ₹28,910 |
क्या Claim Delay होने पर Interest मिलता है?
कुछ परिस्थितियों में हाँ।
यह एक बहुत महत्वपूर्ण बीमा धारक का अधिकार है।
IRDAI के 2024 master circular में health/general और life claims के applicable timelines miss होने पर bank rate + 2% interest का प्रावधान दिया गया है।
लेकिन यहां एक सावधानी जरूरी है:
Interest calculation claim type और applicable regulatory TAT(समय सिमा)के अनुसार करनी चाहिए।
इसलिए केवल “15 दिन हो गए इसलिए interest मिलेगा” ऐसा blindly assume न करें।
पहले यह देखें कि:
claim किस प्रकार का है?
required documents कब पूरे हुए?
claim intimation कब हुआ?
applicable TAT क्या है?
कोई investigation/survey चल रहा है?
policy और regulatory framework में क्या provision है?
Claim Delay Calculator:
आप इस article में नीचे दिया गया Insurance Claim Delay calculator की मदद ले सकते हैं।इससे आप claim amount, delay days और applicable interest rate डालकर estimated delayed interest देख सकता है।
ध्यान दें: यह केवल estimation tool है, legal determination नहीं
🧮 Insurance Claim Delay Calculator
Claim amount और delay के आधार पर अनुमानित interest देखें
Disclaimer: यह calculator केवल अनुमान के लिए है। वास्तविक interest और claim settlement आपकी policy, applicable IRDAI rules तथा claim circumstances पर निर्भर करेगा।
Step 4: Bima Bharosa में Complaint करें:
अगर बीमा प्रदाता के GRO से शिकायत का समाधान नहीं होता या response संतोषजनक नहीं है, तो अगला महत्वपूर्ण रास्ता Bima Bharosa है।
IRDAI का Bima Bharosa portal बीमा शिकायत को register और track करने के लिए बनाया गया है।
Complaint register होने पर एक token number मिलता है, जिससे complaint का status track किया जा सकता है।
Official Bima Bharosa:
[Bima Bharosa पर शिकायत दर्ज करें]
IRDAI के अनुसार grievance के लिए 155255 या 1800 4254 732 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
महत्वपूर्ण सावधानी:
Bima Bharosa complaint करने के लिए आपसे कोई payment नहीं मांगता। IRDAI ने विशेष रूप से चेतावनी दी है कि complaint के नाम पर किसी QR code को scan न करें और किसी unknown link से payment/disbursement process न करें।
Step 5: Insurance Ombudsman कब जाएं?
अगर बीमा प्रदाता के साथ शिकायत process के बाद भी समस्या हल नहीं होती, तो पात्र मामले में Insurance Ombudsman एक महत्वपूर्ण विकल्प है।
Council for Insurance Ombudsmen के अनुसार क्लेम सेटलमेंट में देरी partial/total repudiation, policy servicing और कुछ अन्य बीमा विवाद Ombudsman के न्यायिक क्षेत्र में आ सकते हैं।
Ombudsman जाने से पहले
आम तौर पर आपको:
2. insurer का response लेना चाहिए।
3. response संतोषजनक नहीं है तो Ombudsman approach किया जा सकता है।
4. अगर insurer ने reply नहीं दिया तो prescribed waiting period लागू होता है।
5. complaint applicable time limit के अंदर होनी चाहिए।
6. उसी matter को पहले से court/consumer forum/arbitrator में लेकर नहीं गए हों।
CIO की current procedure के अनुसार insurer/broker को complaint के लिए 30 दिन तक का समय दिया जाता है।
Response न मिलने या समाधान से असंतुष्ट होने पर पात्र शिकायत Ombudsman के पास की जा सकती है। Compensation/claim value की सीमा ₹50 लाख तक है।
Insurance Ombudsman के लिए कौन-कौन से Documents रखें?
Insurance policy
Policy schedule
Claim form
Claim acknowledgement
Claim number
सभी submitted documents
Medical reports
Hospital bills
Discharge summary
FIR, अगर applicable हो
Survey report, अगर उपलब्ध हो
Insurer के emails
SMS/screenshots
Repudiation/denial letter
Partial settlement letter
GRO complaint
GRO response
Bima Bharosa complaint number
CIO की official information में policy copy, insurer को भेजी गई representation, rejection/repudiation/partial settlement letter और अन्य correspondence जैसे documnts का उल्लेख है।
Insurance Claim Complaint Letter Generator
📝 Insurance Claim Complaint Letter Generator
Disclaimer: यह केवल complaint draft तैयार करने का tool है। वास्तविक शिकायत भेजने से पहले policy documents और claim records की जांच करें।Ctr boost pheacherd image prompt with alt name title coption
अगर इंश्योरेंस कंपनी क्लेम reject कर दे तो ?
क्लेम रिजेक्शन और क्लेम delay दोनों अलग अलग विषय है अगर बीमा कम्पनी क्लेम रिजेक्ट करता है तो केवल क्लेम रिजेक्टेड, लिखे हुए ईमेल देख कर रुकना नहीं चाहिए आप अन्य लिखित कारण और लेटर मांगे ।
इसमें individually ये स्पष्ट होना चाहिए कि Claim क्यों rejected हुआ ,कौन सा पॉलिसी close नियम लागू हुआ ,कौन से फैक्ट के आधार पर रिजेक्शन हुआ ,कौन से document/evidence पर यह निर्णय आधारित है
अगर रिजेक्शन आपको गलत लग रहा है तो बीमा कंपनी के शिकायत प्रणाली में अपनी बात रखें।
उसके बाद ज़रूरत पड़ने पर बीमा bharosa और पात्र मामलों में insurance obaddam का रास्ता उपलब्ध है
क्या सीधा कोर्ट जाना चाहिए ?
हर claim विवाद में कोर्ट जाना ज़रूरी नहीं है
पहले उपलब्ध internal grivance machnusam और regulatry gruvance chainal इस्तमाल करना चाहिए
एक महत्वपूर्ण बात यह है कि Insurance obasdan के सामने उस विषय या मामला पर सुनवाई नहीं होता जिस पर proseding पहले से court ,cinsumer forum के सामने पहले पेंडिंग हो या डिस्पोज हो चुका हो इस लिए इस मार्ग पर समझ कर आगे बढ़ना चाहिए
Claim delay होने पर क्या क्या evedanve रखें
क्लेम डिले होने पर निम्नलिखित साक्ष्य को अपने पास रखना चाहिए:
1 aug : claim intimation
2 aug क्लेम एक्नॉलेजमेंट
5aug document submitted
10 insurer ने extra documents मंगा
11 aug document submited
20 aug staus enquiry
25 aug written complaint
Gro response ऐसे टाइमलाइन बनाने से पूरी कहानी सामने आ जाती है आही आगे बीमा भरोसा या obsdam complant में काफी काम आता है
Claim Delay से बचने के लिए 10 जरूरी Tips:
1. Claim के लिए तुरंत आवेदन करें:
घटना होने के बाद policy के अनुसार जितनी जल्दी संभव हो बीमा कम्पनी को सूचित करें।
हालांकि IRDAI के दिसा निर्देश के अनुसार देरी से क्लेम का आवेदन या दस्तावेजों की कमी को क्लेम रिजेक्शन का कारण नहीं बताया गया है।
फिर भी बीमा धारक को सलाह दिया जाता है कि घटना के तुरन्त बाद बीमा प्रदाता के आधिकारिक विभाग को सूचित करें।
इससे जरूरी होने पर पेंडिंग जांचें जल्दी हो जाएगी और claim delay नहीं होगा।
2. Claim number जरूर लें:
हमेशा अगर आप शिकायत करते हैं तो कम्पनी के कर्मचारी से Claim number की मांग आवश्य करें।
फोन पर केवल complaint करने के बजाय claim reference number प्राप्त करना समझदारी होती है।
3. Documents की list बनाएं:
4. Email communication रखें
जहां संभव हो email से confirmation लें। इससे बातचीत डिजिटली सुरक्षित रहती है।
5. “Under Process” का कारण पूछें
जब भी बीमा कंपनी द्वारा under process की बात की जाए तो आपको इसका कारण पूछना चाहिए।सिर्फ status नहीं, specific reason मांगें।
6. Surveyor की details रखें
Motor/property claim में surveyor का नाम, appointment date और survey date note करें।
7. Approved claim का UTR मांगें
Payment release होने का proof लें।
8. GRO को लिखित complaint दें
यह escalation का महत्वपूर्ण पहला step है।
9. Bima Bharosa token सुरक्षित रखें
Complaint number आगे tracking में काम आता है।
10. Ombudsman की deadline न भूलें
CIO के अनुसार eligible complaint को rejection/decision या applicable waiting period के बाद एक वर्ष के भीतर Ombudsman तक ले जाने का समय होता है।



0 टिप्पणियाँ