अब आप का insurance claim नहीं होगा रिजेक्ट! (2026 में इन गलतियों से बचें)

Claim Reject से बचें! (Insurance Claim Guide 2026)

insurance claim process india hindi step by step guide 2026
Insurance claim process को सही तरीके से समझें और आसानी से approval पाएं

लोग इंश्योरेंस तो ले लेते हैं परंतु क्लेम के वक्त परेशान हो जाते है। क्लेम रिजेक्शन लोगों के लिए बहुत बड़ी परेशानी का सबब बन जाता है।

कई लोगों का claim reject हो जाता है कारण है:

सही जानकारी का अभाव

दस्तावेज़ में गलती

Process follow न करना

इन गलतियों को ध्यान में रखने से क्लेम रिजेक्शन कि पोसबिल्ट् को काफी कम किया जा सकता है।

अगर आप चाहते हैं कि आपका Insurance Claim बिना परेशानी के जल्दी पास हो,तो यह Step-by-Step Guide आपके लिए है 

💰 Smart Insurance Claim Calculator

Insurance Claim क्या होता है?

जब आप किसी बीमा कम्पनी से कोई इंश्योरेन्स स्कीम खरीदते हो और समयावधि पूरी होने के बाद या कोई नुकसान होने पर बीमा कंपनी से स्कीम में वर्णित नुकसान कि भरपाई के लिए आवेदन करते हो उसे ही insurance claim कहा जाता है 

Insurance Claim वह प्रक्रिया है जिसमें आप अपनी insurance company से नुकसान की भरपाई (compensation) मांगते हैं।

यह health, life, vehicle या property insurance सभी में हो सकता है।

Insurance Claim के प्रकार

भिन्न भिन्न टाइप के इंश्योरेंस के निम्नलिखित claim प्रकार है 

1 लाइफ insurance claim 

2. Health insurance claim

3 जर्नल इंश्योरेंस क्लेम 

4. मोटर इंश्योरेंस claim

1 life insurance claim:

Life insurance में किया जाने वाला क्लेम life insurance claim कहलाता है जो निम्नलिखित है:

1.डेथ क्लेम:

वह claim जो बीमा के द्वारा सुरक्षा प्रदान किया गया व्यक्ति के निधन होने के बाद किया जाता है वह death claim कहलाता है।

मैच्योरिटी क्लेम (Maturity Claim):

जब कोई बीमित व्यक्ति बीमा कि अवधि पूरा होने तक जीवित रहता है तो बीमा दस्तावेज में वर्णित sum assured( एकमुश्त राशी) ,बोनस या अन्य अमाउंट का दावा Maturity Claim के अंतर्गत आता है।

maturity claim insurance meaning india policy maturity payout

maturity claim insurance meaning india policy maturity payout
पॉलिसी पूरी होने पर बीमित व्यक्ति को sum assured और bonus के रूप में राशि प्राप्त होती है

Ridder claim : 

कुछ लोग टर्म बीमा के साथ राइडर भी एड करते हैं इस अमाउंट का दावा राइडर क्लेम कहलाता है।

2.हेल्थ इंश्योरेंस (Health Insurance Claims)

Health insurance में किए जाने वाले क्लेम का प्रकार निम्नलिखित है :

Cashless Claim

Health insurance के धारक व्यक्ति को बीमा कंपनी द्वारा कैशलेश कार्ड दिया जाता है जो बीमारी होने पर hospitalization पर खर्च कर सकते हैं।

Reimbursement Claim

Company द्वारा बीमित व्यक्ति को दिया जाने वाला वह अमाउंट जो व्यक्ति बीमारी होने पर अपने से खर्च करता है और उसका Reimbursement Claim करता है।

3.मोटर इंश्योरेंस (Motor Insurance Claims)

मोटर इंश्योरेंस में किया जाने वाला क्लेम का प्रकार निम्नलिखित है 

थर्ड पार्टी क्लेम (Third-Party Claim):

बीमित व्यक्ति के वाहन से किसी अन्य व्यक्ति के हुए नुकसान की भरपाई का क्लेम थर्ड पार्टी क्लेम कहलाता है।

ओन डैमेज क्लेम (Own Damage Claim):

बीमित वाहन के नुक्सान होने पर किया जाने वाला क्लेम।

चोरी का क्लेम (Theft Claim):

बीमित वाहन को चोरी होने पर किया जाने वाला क्लेम Theft Claim के अंतर्गत आता है।

4.जनरल इंश्योरेंस (Property/Fire Insurance)

जनरल insurance में किया जाने वाला क्लेम निम्नलिखित है:

पार्शियल लॉस (Partial Loss):

जब बीमा प्राप्त प्रापर्टी की आंशिक क्षति होने पर को क्लेम किया जाता है वह पार्शियल लॉस क्लेम होता है।

टोटल लॉस (Total Loss):

जब प्रापर्टी का पूरा नुकसान हो जाता है तब टोटल लॉस (Total Loss)claim किया जाता है।

Step-by-Step Insurance Claim Process:

इंश्योरेंस क्लेम करने का सही तरीका निम्नलिखित है:

Step 1: Insurance Company को तुरंत सूचना:

रिजेक्शन से बचने के लिए सबसे पहले घटना जैसे (accident, illness, death) के तुरंत बाद बीमा कम्पनी को सूचित करना चाहिए।

Delay होने पर claim reject हो सकता है

Step 2: Policy Details :

Claim करने से पहले अपनी पॉलिसी से सम्बंधित सारी जानकारी तैयार रखें जैसे:

Policy Number
Insured Person Details(बीमित व्यक्ति की पूरी जानकारी 
Date & Time of incident(घटना का सही समय)

Step 3: जरूरी Documents :

क्लेम करने से पहले जरूरी निम्नलिखित डॉक्यूमेंट तैयार रहना चाहिए:

Health Insurance:

Hospital bills

Discharge summary

Doctor prescription

Vehicle Insurance:

FIR (accident case में)

RC copy

Driving license

 Life Insurance:

Death certificate

Policy documents

Nominee ID proof

General insurance :

INVENTORY list 

Fire report 

FIR COPY 

Step 4: Claim Form :

Claim फार्म को सही तरह से भरें मांगी गई पूरी जानकारी सही सही भरें 

Insurance company का official claim form fill करें
सही जानकारी दें (गलत info = reject)

Step 5: Verification Process:

आवेदन करने के बाद बीमा कम्पनी आपके दावों को वेरिफिकेशन करती है Surveyor या investigator भी भेज सकती है।

Step 6: Claim Approval / Rejection

सब सही होने पर claim approve हो जाता है
 Payment account में प्राप्त हो जाएगा।

Insurance Claim Process Step-by-Step

insurance claim process step by step india hindi guide
सही प्रक्रिया अपनाकर insurance claim आसानी से और जल्दी approve कराया जा सकता है
⚡ Insurance Claim Process (2026 Guide)
📞 Step 1: तुरंत insurance company को inform करें
📄 Step 2: Policy details और documents तैयार रखें
📝 Step 3: Claim form सही तरीके से भरें
🔍 Step 4: Verification process पूरा करें
💰 Step 5: Claim approval और payment प्राप्त करें
🚀 Pro Tip: Delay और गलत जानकारी से बचें – तभी claim जल्दी पास होगा

Insurance Claim Reject होने के कारण:

Insurance Claim Reject होने के कारणके निम्नलिखित कारण होते हैं जिसको अवॉइड करना चाहिए:

Policy lapse होना:

अगर अपने कुछ दिनों तक प्रीमियम पे करने के बाद पे करना बंद कर दिया है तो claim नहीं मिलता अतः सारे प्रीमियम समय पर जमा करें।

गलत जानकारी देना

गलत जानकारी पॉलिसी लेते समय भरना या claim के समय गलत जानकारी भरना claim न मिलने के कई कारणों में से प्रमुख कारण है 

Documents incomplete :

कई बार बिना propper डॉक्यूमेंट के पॉलिसी मिल तो जाती है लेकिन दस्तावेज जमा करने का नोटिफिकेशन ग्राहक मिस कर देता है।

Terms & conditions :

कई बार लोग पॉलिसी के term और condition को फॉलो नहीं करते और पूरी जानकारी भी नहीं होती इसके कारण claim नहीं मिलता।

Claim जल्दी पास कराने के Tips

1.हमेशा policy document का विवरण ध्यानपूर्वक पढ़ें
2. ओरिजनल पॉलिसी डॉक्यूमेंट और जमा किए गए प्रीमियम की रसीद संभाल कर रखें 
3. किसी भी प्रकार की घटना की जानकारी बीमा कम्पनी को समय पर दें और समय पर claim करें
4. सही nominee add करें,Agent या advisor से सलाह लें।

Expert Tip
🚀 Pro Strategy (Expert Tips)
📂 Digital + Physical Copy रखें
सभी insurance documents की soft copy और hard copy दोनों सुरक्षित रखें।
🌐 Online Claim Tracking करते रहें
अपनी claim status को regularly check करें ताकि कोई delay या issue तुरंत पता चले।
🔄 Multiple Policies Coordination
अगर आपके पास एक से ज्यादा policies हैं, तो सही तरीके से coordinate करें ताकि maximum claim benefit मिल सके।
💡 Smart Tip: सही planning और documentation से आपका claim 2x तेजी से approve हो सकता है

निष्कर्ष:

बीमा लेते समय सभी को इसी बात का डर रहता है कि मेरा क्लेम कहीं रिजेक्ट तो नहीं हो जाएगा। सही जानकारी प्रॉसेस का सही फॉलो और पूरे दस्तावेज के साथ किया गया इंश्योरेंस claim कभी rejected नहीं होता।

बीमा लेते समय हमेशा IRDA के वेबसाइट से कंपनियों के क्लेम रेशियों की जानकारी आवश्य ले लालच और गलत जानकारी देने से बचें।

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल):

Q1. Insurance claim कितने दिन में मिलता है?

A.सामान्यतः 7–30 दिनों में claim process पूरा हो जाता है

Q2. Claim reject होने पर क्या करें?

A .Insurance company में grievance दर्ज करें या IRDA में शिकायत करें

Q3. Cashless claim कैसे मिलता है?

A .Network hospital/garage में treatment करवाने पर direct payment हो जाता है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ