ज़िंदगी में कब क्या हो जाए, कोई नहीं जानता। अचानक बीमारी, नौकरी चली जाना, घर का कोई बड़ा खर्च — ऐसे समय में अगर आपके पास पैसे की व्यवस्था न हो, तो मजबूरी में कर्ज लेना पड़ता है।
इन्हीं हालात से बचने के लिए जिस पैसे की सबसे ज़्यादा जरूरत होती है, उसे ही Emergency Fund कहा जाता है।
अगर आपने अभी तक Emergency Fund नहीं बनाया है, तो यह लेख आपके लिए बेहद जरूरी है।
Emergency Fund क्या होता है?
Emergency Fund वह पैसा होता है जिसे सिर्फ आपात स्थिति में इस्तेमाल किया जाता है रोज़मर्रा के खर्च या शौक के लिए नहीं हमेशा आसानी से निकाला जा सके वह फंड इमर्जेंसी फंड नहीं होता
इमर्जेंसी फंड का तात्पर्य ही है वह फंड जो हमारे बुरे दिनों में काम आए। जो हमेशा अपने खर्चों से काटकर बचाए जाते है।यह पैसा आपको financial shock से बचाता है।
Emergency Fund किन हालात में काम आता है?
Emergency Fund इन situations में बहुत काम आता है:
अचानक बीमारी या मेडिकल खर्च ,नौकरी चली जाना या सैलरी रुक जाना,घर की जरूरी मरम्मत ,कोई पारिवारिक आपात स्थिति ऐसे समय में यही फंड आपकी सबसे बड़ी ताकत बनता है।
विचार कीजिए अभी आपकी नौकरी अच्छी चल रही है, परन्तु आने वाला समय को कोई नहीं जानता। अचानक आपकी नौकरी या व्यापार में कोई रुकावट आ जाए तो आप क्या करोगे। यह फंड उसी समय आपके काम आयेगा।
Emergency Fund कितना होना चाहिए?
Finance experts के अनुसार:
कम से कम 3 से 6 महीने के खर्च के बराबर यह फंड होना चाहिए।
उदाहरण से समझें: अगर आपके घर का मासिक खर्च है ₹15,000, तो:
3 महीने = ₹45,000
6 महीने = ₹90,000
शुरुआत 1 महीने से करें
धीरे-धीरे 6 महीने तक पहुंचें
Emergency Fund कहां रखें?
Emergency Fund को वहां रखें जहां से पैसा जल्दी और बिना नुकसान निकाला जा सके। पैसे आसानी से निकल सके परंतु उसकी पहुंच इतनी आसान न हो। निम्नलिखित विकल्प इसके लिए सर्वोत्तम है।
सबसे अच्छे विकल्प:
1 Savings Account
सेविंग खाता एक अच्छा विकल्प है जिसमें पैसे पर ब्याज भी मिलता है और लिक्विडिटी की भी समस्या नहीं होती। परंतु ध्यान रहे यह खाता आपके रोज प्रयोग होने वाला अकाउंट से अलग हो।
2 Liquid Mutual Fund
लिक्विड mutual fund भी एक अच्छा विकल्प है जिसमें अच्छे रिटर्न भी मिल जाते हैं और जब चाहें निकाल भी सकते हैं।
3 Short-term FD (जिसे तोड़ा जा सके)
इमर्जेंसी फंड को कान्हा न रखें
1.शेयर बाजार:
शेयर बाजार एक हाई रिस्क फाइनेंशियल tool है यहां इन्वेस्टमेंट फंड use कर सकते हैं। और कोई फंड नहीं।
2 लंबी अवधि के निवेश
लंबी अवधि के जीतने भी टूल्स है उनमें ये जरूरी होता है की एक निश्चित समय पर ही पैसे को निकाल सकते हैं। ध्यान रखें इस फंड को ऐसी जगह जहां पैसा फंसा रहे वहां नहीं लगाना है।
Emergency Fund कैसे बनाएं? (Step-by-Step)
Step 1:अपना मासिक खर्च लिखें:
Step 2:
1 महीने के खर्च को पहला लक्ष्य बनाएं
Step 3:
हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम अलग रखें
(₹500–₹2000 भी ठीक है)
Step 4:
Emergency Fund को अलग अकाउंट में रखें नियमितता सबसे जरूरी है।
Emergency Fund बनाते समय होने वाली गलतियां
इसे investment समझ लेना बिना emergency खर्च कर देना,इसे savings account में mix कर देना,अभी बाद में बनाएंगे सोच रखना, गैर जरूरी खर्चों में इसका उपयोग करना इत्यादि।
याद रखें:
Emergency कभी बता कर नहीं आती।
Emergency Fund कब और कैसे इस्तेमाल करें?
जब income रुक जाए
जब medical emergency हो
जब कोई जरूरी और unavoidable खर्च हो
कब इमर्जेंसी फंड का उपयोग न करें
Shopping:
शॉपिंग एक नित्य करने वाला काम है जो जरूरी तो होता है लेकिन जरूरत नहीं।
Travel:
ट्रैवल एक शौक है जरूरत नहीं
Festival खर्च:
फेस्टिवल में हमेशा नित्य खर्चे वाला फंड उपयोग करना चाहिए।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q1.
क्या कम सैलरी में Emergency Fund बन सकता है?
A.
हाँ, छोटी रकम से शुरुआत करके बनाया जा सकता है।
Q2. क्या इमर्जेंसी फंड को long term इन्वेस्टमेंट टूल में डाल सकते हैं
आ.
नहीं क्योंकि long-term investment में पैसा जरूरत पड़ने पर नहीं निकाल सकते।
Emergency Fund बनने के बाद क्या करें?
Fund बनाने के बाद investment की planning शुरू करना चाहिए। इन्वेस्टमेंट के कई टूल है जिसमें अलग अलग रिस्क के अनुसार अलग अलग रिटर्न होते हैं जो फंड की वैल्यू बढ़ाते हैं।
निष्कर्ष (Conclusion)
Emergency Fund आपकी financial safety net है।यह आपको कर्ज, तनाव और गलत फैसलों से बचाता है।
अगर आपने आज से ही Emergency Fund बनाना शुरू कर दिया, तो आने वाले समय में कोई भी मुश्किल आपको आर्थिक रूप से कमजोर नहीं बना पाएगी।
आप बताइए:
क्या आपके पास Emergency Fund है या आप आज से इसकी शुरुआत करेंगे?
आने वाला
हमारा free
Calculator tools जरूर प्रयोग करें

0 टिप्पणियाँ