Term Insurance है, फिर भी खतरा? जानिए क्यों जरूरी है Critical Illness Cover

Critical Illness Insurance Guide 2026

critical illness insurance india family medical emergency

गंभीर बीमारी का खर्च परिवार की आर्थिक स्थिति हिला सकता है

आज कल के खराब खान पान और जीवनशैली के चलते बड़ी और नई तरह की बीमारियों जैस हार्ट अटैक, कैंसर आदि का खतरा बढ़ता जा रहा है ।

यह बीमारियां अब किसी भी आय वर्ग और गांव हो या शहर को अछूता नहीं छोड़ा है।

यह बीमारियां मध्य आयवर्ग और निम्न आयवर्ग के लिए किसी दुःस्वपन से कम नहीं है । यह इन परिवारों को आर्थिक ही नहीं भावनात्मक रूप से भी तोड़ देती है।

इन परेशानियों से बचने का उपाय है क्रिटिकल इंश्योरेंस को लेना जिसमें बीमा प्रदाता द्वारा दिया गया क्रिटिकल बीमारियों के लिस्ट कवर्ड होता है।

इस लेख में हम समझेंगे कि Critical Illness Insurance India में क्यों जरूरी है, यह Term Insurance से कैसे अलग है,।

भारत में मेडिकल खर्च का सच:

✔ स्वास्थ्य मुद्रास्फीति: 14-15% प्रति वर्ष
✔ कैंसर इलाज खर्च: ₹10 लाख – ₹25 लाख
✔ बड़ा जोखिम: मध्यमवर्गीय परिवार
✔ समाधान: सही Insurance Planning

Critical Illness Insurance क्या है?

सरल शब्दों में कहा जाय तो क्रिटिकल इलनेश इंश्योरेंस एक प्रकार की बीमा योजना है जिसमें क्रिटिकल बीमारियां में होने वाला खर्चों से वित्तीय सुरक्षा मिलता है।

यह सामान्य हेल्थ इंश्योरेंस (Mediclaim) से अलग है क्योंकि इसमें अस्पताल के बिलों की भरपाई के बजाय, 

बीमारी को पता चलते ही अर्थात किसी MBBS डॉक्टर द्वारा बीमारी का रिपोर्ट मिलते ही एक लंप सम (एकमुश्त) अमाउंट दे दिया जाता है।

इसमें कौन-सी बीमारियाँ कवर होती हैं?

आमतौर पर, इस प्लान में निम्नलिखित गंभीर बीमारियाँ शामिल होती हैं:

Cancer (कैंसर):

इस इंश्योरेंस प्लान में कई बड़ी बीमारियों में से एक cancer लगभग सभी बीमा प्रदाता के लिस्ट में शामिल होता है।

इसके लिए विशेष रूप से Cancer Insurance भी उपलब्ध होता है ।

Heart Attack (दिल का दौरा):

हृदय रोगों से जुड़ी सर्जरी और गंभीर स्थितियां।

Kidney Failure (किडनी फेलियर):

जब डायलिसिस या ट्रांसप्लांट की जरूरत हो।

Major Organ Transplant:

लीवर, फेफड़े या अन्य अंगों का प्रत्यारोपण।

Paralysis (लकवा):

अंगों का काम करना बंद कर देना।

Critical Illness Insurance के फायदें:

क्रिटिकल इंश्योरेंस के निम्नलिखित फायदे हैं:

1.एकमुश्त भुगतान):

इसमें डॉक्टर द्वारा बीमारी घोषित होते ही बीमित व्यक्ति को वादा किया गया रकम एकमुश्त दे दिया जाता है।

आप इस पैसे का उपयोग अस्पताल के बिल भरने, घर के लोन की EMI चुकाने या किसी भी जरूरी कार्य के लिए कर सकते हैं।।

2. प्रीमियम बहुत कम :

इस इंश्योरेंस को लेने पर प्रीमियम काफी कम होता है और लाभ अपेक्षाकृत ज्यादा ।

3. Tax Benefits: 

इसके प्रीमियम पर आयकर अधिनियम की धारा 80D के तहत टैक्स छूट मिलती है ।(जैसा कि भारतीय बीमा कानूनों में सामान्य है)।

Term Insurance क्या है? 

टर्म इंश्योरेंस जो बीमा का पहला और शुद्ध बीमा योजना होता है जिसके अंतर्गत असमय होने वाली मृत्यु cover होता है।

कामकाजी व्यक्ति के अचानक असमय मृत्यु होने पर परिवार को बीमा प्रदाता द्वारा वित्तीय सुरक्षा प्रदान किया जाता है।

टर्म इंश्योरेंस के फायदे:

टर्म इंश्योरेंस के निम्नलिखित फायदे हैं 

1:Death Benefit:

यदि पॉलिसी की अवधि के दौरान पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है, तो नॉमिनी को चुनी हुई बीमा राशि (एकमुश्त) दी जाती है।

Low Premium:

यह कम प्रीमियम में बहुत बड़ा कवर (जैसे 1 करोड़ का कवर) देने के लिए जाना जाता है ।

Simple Concept:

इसमें कोई निवेश या रिटर्न नहीं होता (जब तक कि आपने 'Return of Premium' विकल्प न चुना हो) ।

Critical Illness vs Term Insurance: मुख्य अंतर (Comparison Table)


फीचर Critical Illness Insurance Term Insurance
उद्देश्य गंभीर बीमारी के इलाज और आय के नुकसान की भरपाई मृत्यु के बाद परिवार की वित्तीय सुरक्षा
भुगतान कब मिलता है? गंभीर बीमारी डायग्नोज होने पर पॉलिसीधारक की मृत्यु होने पर
किसे मिलता है? सीधे पॉलिसीधारक को नॉमिनी (परिवार के सदस्यों) को
कवरेज केवल लिस्टेड गंभीर बीमारियाँ किसी भी कारण से हुई मृत्यु (पॉलिसी शर्तों के अनुसार)
प्रीमियम स्वास्थ्य जोखिम के आधार पर मध्यम बहुत किफायती और कम

टर्म या Critical Illness Insurance कैसे खरीदें 

टर्म या Critical Illness Insurance को खरीदने के दो रस्ते है 

ऑफलाइन:

1. किसी भी नजदीकी बीमा कम्पनी के ब्रांच पर जाएं या कंपनी के एजेंट से संपर्क करें।
2. बीमा के प्रकार का चुनाव करें 
3. फार्म भरें जिसमें मांगी गई जानकारी दर्ज करें 
4. जरूरी कागजात की कॉपी जमा करें 
5. प्रीमियम जमा करें 
6. पालिसी की रसीद प्राप्त करें।

ऑनलाइन :

1 बीमा प्रदाता के पोर्टल पर मोबाइल और ईमेल के द्वारा रजिस्ट्रेशन करें।
2. पॉलिसी का चुनाव करें।
3 आवेदन फॉर्म में जरूरी जानकारी दर्ज करें।
4. प्रीमियम जमा करें 
5. आवेदन submit करें 
6पॉलिसी डिटेल download करें।

इस प्लान की सीमाएं (Limitations)

सच्चाई यह है कि कोई भी प्लान परफेक्ट नहीं होता:

Limited Diseases:

इस प्लान में सीमित बीमा प्रदाता द्वारा जारी लिस्ट की बीमारी ही समलित होती है।

Waiting Period:

पॉलिसी खरीदने के तुरंत बाद आप दावा नहीं कर सकते। आमतौर पर 90 दिनों का वेटिंग पीरियड होता है।

Survival Period:

बीमारी का इन्फोर्मेशन कम्पनी को देने के बाद कुछ समय तक लगभग 28 से 30 दिनों तक बीमित व्यक्ति को जीवित रहना पड़ता है।

किसे यह इंश्योरेंस खरीदना चाहिए?

कर्मचारी वर्ग:

उन सभी प्राइवेट कर्मचारियों को यह बीमा लेना चाहिए जिनको किसी भी प्रकार से संस्थान द्वारा बीमारी पर कोई बीमा नहीं दिया जाता।

Family Responsibility:

यदि आप अपने घर के एकमात्र कमाने वाले सदस्य हैं।

High Medical Risk:

यदि आपके परिवार में कैंसर या हृदय रोग का इतिहास (Family History) रहा है ।

Smart Strategy: Term Critical Illness Combo

विशेषज्ञों का मानना है कि health insurance vs term plan की लड़ाई में उलझने के बजाय, दोनों का संतुलन बनाना स्मार्ट वित्तीय योजना है।

आप अपने Term Insuranceके साथ एक Critical Illness Rider जोड़ सकते हैं, या एक अलग Critical Illness Insurance पॉलिसी ले सकते हैं ।

Real-life Example 

मान लीजिए दिल्ली के रहने वाले 35 वर्षीय राहुल ने 1 करोड़ का Term Insurance और 20 लाख का Critical Illness Cover लिया है। 

दुर्भाग्यवश, उन्हें 40 साल की उम्र में कैंसर डायग्नोज होता है। राहुल का सामान्य हेल्थ इंश्योरेंस उनके अस्पताल के खर्चों को कवर करता है, लेकिन डायग्नोसिस होते ही उनकी Critical Illness Insurance पॉलिसी उन्हें ₹20 लाख का एकमुश्त भुगतान करती है।

राहुल इस पैसे का उपयोग अपनी नौकरी छूटने के बाद घर की जरूरतों और बच्चों की स्कूल फीस के लिए करते हैं। 

यदि भविष्य में उनकी मृत्यु हो जाती है, तो उनके परिवार को 1 करोड़ का Term Insurance बेनिफिट भी मिलेगा।

निष्कर्ष:

क्रिटिकल इलनेस insurance हर उस कामकाजी व्यक्ति के लिए आवश्यक है जो परिवार के अर्थ उपार्जन का जरिया है साथ ही यह पूरे परिवार के लिए जरूरी है।

टर्म इंश्योरेंस और Critical Illness Insurance दोनों का अपना अपना महत्व है। अतः सवाल यह नहीं है की कौन सा बेहतर है सवाल यह है की आपको किसकी ज्यादा जरूरत है।

टर्म इंश्योरेंस आपको होने वाली अनहोनी से बचाता है जो मृत्यु से संबंधित है वहीं Critical Illness Insurance

आपको होने वाली गंभीर बीमारी में आर्थिक मजबूती प्रदान करता है।

अतः समझदारी इस में ही है कि कम उम्र में ही किसी भी बेस्ट इंश्योरेंस प्रदाता की योजनाओं को तुलना के आधार पर अपने लिए एक जरूरी प्रोटेक्शन प्लान का चुनाव करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल(FAQs)

Q1. क्या मेरा Standard Health Insurance काफी नहीं है?

A.Standard Health Insurance केवल अस्पताल के बिलों (Hospitalization) का भुगतान करता है। Critical Illness Insurance आपको एकमुश्त पैसा देता है जिसे आप अपनी मर्जी से कहीं भी खर्च कर सकते हैं ।

Q.2. क्या मैं एक साथ कई Critical Illness दावे कर सकता हूँ?

A.आमतौर पर, एक बार पूरी राशि का भुगतान होने के बाद पॉलिसी खत्म हो जाती है। हालांकि, कुछ नए प्लान में मल्टीपल क्लेम की सुविधा हो सकती है।

Q 3. क्या कैंसर इंश्योरेंस और क्रिटिकल इलनेस एक ही हैं?

A.नहीं, Cancer Insurance विशेष रूप से केवल कैंसर के विभिन्न चरणों को कवर करता है, जबकि क्रिटिकल इलनेस में हृदय रोग, किडनी फेलियर जैसी कई बीमारियाँ शामिल होती हैं ।

Q 4. क्या ऑनलाइन इंश्योरेंस खरीदना सुरक्षित है?

A.हाँ, पॉलिसीबाजार जैसे प्लेटफार्मों पर तुलना करके खरीदना सुरक्षित और पारदर्शी है, जहाँ आपको 50+ बीमा कंपनियों के विकल्प मिलते हैं।

Disclaimer

बीमा एक आग्रह की विषय-वस्तु है। पॉलिसी खरीदने से पहले नियम और शर्तों को ध्यान से पढ़ें ।

आप से सवाल 

क्या अपने क्रिटिकल इलनेस इंश्योरेंस प्लान लिया है? अपना उत्तर कमेंट में बताए 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ