Co-applicant vs Guarantor: किसकी जिम्मेदारी अधिक होती है? 2026 की पूरी कानूनी गाइड

 Co-applicant vs Guarantor: किसकी जिम्मेदारी अधिक होती है? (2026)

Co-applicant और Guarantor के बीच अंतर दर्शाता इन्फोग्राफिक, जिसमें लोन की जिम्मेदारियां, EMI भुगतान और कानूनी दायित्व की तुलना दिखाई गई है।
होम, एजुकेशन या अन्य लोन लेते समय Co-applicant और Guarantor की भूमिका अलग होती है। जानें दोनों के अधिकार, जिम्मेदारियां, CIBIL Score पर प्रभाव और कानूनी अंतर।

अक्सर जब कोई व्यक्ति पहली बार लोन लेना चाहे जैसे शिक्षा ऋण गृह ऋण या बिजनेस लोन पहली बार ऋण लेने के कारण क्रेडिट स्कोर शून्य होगा।

ऐसे में इस व्यक्ति को तभी लोन मिल सकता है जब कोई व्यक्ति इस लोन का Co-applicant (सह-आवेदक) या Guarantor (गारंटर) बने।

अमूमन लोग Co-applicant (सह-आवेदक) या Guarantor (गारंटर) दोनों को एक ही मान कर चलते हैं। जबकि इन दिनों की कानूनी रूप से भूमिका अलग अलग होती है।

अतः जब भी आप किसी व्यक्ति के पक्ष में दोनों में से किसी एक की भूमिका निभाना चाहते हैं तो उससे पहले यह जान लेना ज़रूरी हो जाता है कि इन दोनों में अंतर क्या है और इनकी जिम्मेदारियां क्या क्या है? 

आप जान सकते हैं कि किस परिस्थिति में आपके वित्तीय स्थिति और क्रेडिट स्कोर पर क्या क्या प्रभाव पड़ सकता है।


📌 Co-applicant और Guarantor में क्या अंतर है?

Co-applicant लोन का संयुक्त आवेदक होता है और शुरुआत से ही EMI चुकाने की कानूनी जिम्मेदारी साझा करता है।

Guarantor केवल यह गारंटी देता है कि यदि उधारकर्ता लोन नहीं चुकाता, तो वह भुगतान करेगा।

💡 निष्कर्ष

इसलिए Co-applicant की जिम्मेदारी सामान्यतः अधिक मानी जाती है, क्योंकि वह लोन अनुबंध का संयुक्त पक्ष होता है और शुरुआत से ही EMI भुगतान के लिए उत्तरदायी रहता है।


Co-applicant क्या होता है?

Co-applicant उस व्यक्ति को कहते है जो ऋण के मुख्य आवेदक के समान ऋण में समलित होकर ऋण के लिए आवेदन करता है।

अधिकांश मामलों में Co-applicant की ऋण लेने की पात्रता जैसे आय इत्यादि,मुख्य आवेदक के अनुसार ही चेक किया जाता है।

उदाहरण:

पति-पत्नी द्वारा होम लोन
पिता-पुत्र द्वारा होम लोन
शिक्षा ऋण में माता-पिता Co-applicant

Guarantor क्या होता है?

Guarantor (गारंटर) उस व्यक्ति को कहते हैं जो ऋण के आवेदन के समय बैंक को यह गारंटी देता है कि आदि मुख्य आवेदक किसी परिस्थिति में ऋण की भरपाई नहीं कर पाता तो जो व्यक्ति गारंटर बना है वह ऋण का भुगतान करेगा।

Guarantor वह होता है जो लोन की राशि का संभवतः उपयोग नहीं करता, कानूनी रूप से वह लोन का उपयोग करने का अधिकार नहीं रखता।

परन्तु मुख्य आवेदक को ऋण न भुगतान करने की स्थिति में लोन राशि का भुगतान गारंटर को करना पड़ेगा।

Co-applicant और Guarantor में मुख्य अंतर

📊 Co-applicant vs Guarantor: मुख्य अंतर

आधार 🔵 Co-applicant 🟠 Guarantor
🏦 लोन में भूमिका संयुक्त आवेदक गारंटी देने वाला
💳 EMI की जिम्मेदारी शुरुआत से डिफॉल्ट के बाद
💰 आय का उपयोग पात्रता में शामिल हो सकती है सामान्यतः नहीं
📈 CIBIL पर प्रभाव डिफॉल्ट से प्रभावित हो सकता है गारंटी लागू होने पर प्रभावित हो सकता है
🏠 संपत्ति पर अधिकार स्वामित्व पर निर्भर ❌ नहीं

💡 निष्कर्ष: Co-applicant लोन का संयुक्त आवेदक होता है और शुरुआत से ही EMI चुकाने की जिम्मेदारी निभाता है, जबकि Guarantor की जिम्मेदारी सामान्यतः तभी शुरू होती है जब उधारकर्ता लोन का भुगतान नहीं करता।


Co-applicant Vs Guarantor Comparison Tool (2026) | जानें आपके लिए कौन सा विकल्प सही है
Co-applicant Vs Guarantor Comparison Tool का इंटरैक्टिव डैशबोर्ड, जिसमें लोन की जिम्मेदारियां, EMI दायित्व, CIBIL प्रभाव और कानूनी भूमिका की तुलना दिखाई गई है।
Co-applicant Vs Guarantor Comparison Tool की मदद से कुछ आसान प्रश्नों के उत्तर देकर जानें कि आपके लिए Co-applicant बनना बेहतर है या Guarantor। यह टूल जिम्मेदारियों, जोखिम और लोन से जुड़े प्रमुख अंतर को सरल तरीके से समझाता है।

Co-applicant Vs Guarantor Comparison Tool: Co-applicant vs Guarantor Comparison Tool

🏦 Co-applicant vs Guarantor Tool

4 प्रश्नों के उत्तर दें और जानें आपके लिए कौन-सा विकल्प उपयुक्त है।

1️⃣ क्या आपकी आय लोन पात्रता में जोड़ी जाएगी?

2️⃣ क्या आप शुरुआत से EMI की जिम्मेदारी लेना चाहते हैं?

3️⃣ क्या आपका नाम संपत्ति में होगा?

4️⃣ यदि मुख्य उधारकर्ता EMI न भरे तो क्या आप भुगतान करने को तैयार हैं?

📊 आपका परिणाम


किसकी जिम्मेदारी अधिक होती है?

साधारणतया कानूनन Co-applicant अधिकांश मामलों में अधिक जिम्मेदार होता है ग्रांटर के अपेक्षाकृत।

जिसके निम्नलिखित कारण होते हैं :

1.Co-applicant बराबर का आवेदक होता है 

2. यह EMI भी देता है मुख्य आवेदक के द्वारा भुगतान न करने पर बैंक Co-applicant से सारा EMI मांग सकता है।

3.LOAN डिफॉल्ट होने पर दोनों उधारकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।

4.कई मामलों में उसका CIBIL Score भी प्रभावित होता है।

EMI Responsibility Calculator: EMI Responsibility Calculator

💰 EMI Responsibility Calculator

Co-applicant की संभावित जिम्मेदारी का अनुमान लगाएं

Monthly EMI

Total Repayment

Total Interest

Co-applicant Estimated Liability

📌 ध्यान दें: यह केवल अनुमानित कैलकुलेशन है। यदि Co-applicant संयुक्त उधारकर्ता है, तो बैंक आवश्यकता पड़ने पर पूरी बकाया राशि की मांग भी कर सकता है। वास्तविक कानूनी जिम्मेदारी लोन एग्रीमेंट की शर्तों पर निर्भर करती है।


CIBIL Score पर प्रभाव:

Civil score पर प्रभाव निम्नलिखित स्थितियों में भिन्न भिन्न प्रकार से होता है:

Co-applicant:

Co-applicant पर EMI भुगतान का निम्नलिखित प्रभाव पड़ता है:

1 . दोनों के सिविल स्कोर समय पर EMI से सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

2. डिफॉल्ट होने पर दोनों का स्कोर प्रभावित हो सकता है।

3. समय पर EMI भुगतान न होने पर या डिफॉल्ट होने पर दिनों आवेदक को भविष्य में नया लोन लेना कठिन हो सकता है।

Guarantor:

यदि उधारकर्ता लगातार डिफॉल्ट करता है और बैंक गारंटर से वसूली की प्रक्रिया शुरू करता है, तो इसका असर Guarantor की क्रेडिट प्रोफाइल पर भी पड़ सकता है।

क्या Guarantor को भी बैंक नोटिस भेज सकता है?

बिल्कुल भेज सकता है, किन्तु उस विशेष परिस्थिति में जब मुख्य उधारकर्ता ऋण की EMI न लौटा पाए ।

यदि Guarantor भी भुगतान करने की स्थिति में न हो तो बैंक कानूनी कार्रवाई के लिए आगे बढ़ सकता है।

बैंक मुख्य आवेदक और Guarantor दिनों पर कानूनी कार्यवाही के लिए शुरुआत कर सकता है।

क्या Co-applicant को संपत्ति में हिस्सा मिलता है?

यह ऋण के प्रकार और आवेदन के आधार पर निर्भर नहीं बल्कि सम्मति के स्वामित्व (Ownership) पर निर्भर करता है।

यदि Co-applicant का नाम सम्मति के स्वामित्व वाले दस्तावेज पर है तो Co-applicant भी उस संपत्ति का स्वामित्व रखता है।

यदि को-एप्लीकेंट का नाम केवल ऋण के दस्तावेज़ में है लेकिन रजिस्ट्री में नहीं तो वह संपत्ति का अधिकारी नहीं है।

क्या Guarantor संपत्ति का मालिक बन जाता है?

नहीं।

Guarantor केवल गारंटी देता है।उसे संपत्ति पर स्वामित्व अधिकार नहीं मिलते।

किन मामलों में Co-applicant जरूरी होता है?

लोन प्रदान करने वाली संस्थान  के लिए निम्नलिखित मामलों में Co-applicant आवश्यक हो सकता है:

1.Home Loan:

गृह ऋण आवेदन करने पर  co -appliciant के रूप में पति- पत्नी आवेदन कर सकते हैं।

2 Education Loan:

Education Loan के लिए पिता पुत्र co-appliciant के रूप में आवेदन करते हैं।

3.Joint Property Loan:

अगर दो लोग मिलकर Joint Property Loan के लिए आवेदन करते हैं तब।

4.कुछ Business Loan:

जब पार्टनरशिप में Business Loan के लिए आवेदन करते है तब इसकी आवश्यकता पड़ जाती है।


Loan Eligibility Estimator: किन मामलों में Co-applicant जरूरी होता है? (2026)

Loan Eligibility Estimator में Applicant और Co-applicant की आय, Existing EMI और अनुमानित लोन पात्रता दर्शाने वाला इंटरैक्टिव बैंकिंग इन्फोग्राफिक।
Loan Eligibility Estimator की मदद से Applicant और Co-applicant की आय, मौजूदा EMI और अनुमानित लोन पात्रता का आकलन करें। यह टूल होम लोन, एजुकेशन लोन, जॉइंट प्रॉपर्टी लोन और कुछ बिजनेस लोन के लिए विशेष रूप से उपयोगी है।

Loan Eligibility Estimator: Loan Eligibility Estimator

🏦 Loan Eligibility Estimator

Applicant और Co-applicant की आय के आधार पर अनुमानित लोन पात्रता जानें

Total Monthly Income

Maximum Safe EMI (Approx.)

Estimated Loan Eligibility

📌 अनुमान कैसे लगाया गया?
  • कुल मासिक आय = Applicant + Co-applicant
  • सुरक्षित EMI = कुल आय का लगभग 50% − वर्तमान EMI
  • अनुमानित लोन = सुरक्षित EMI × 12 × लोन अवधि

⚠ अस्वीकरण: यह केवल एक अनुमानित कैलकुलेटर है। वास्तविक लोन पात्रता बैंक की नीति, CIBIL Score, आय, आयु, रोजगार, ब्याज दर और अन्य दस्तावेज़ों पर निर्भर करती है।



किन मामलों में Guarantor की जरूरत पड़ती है?

निम्नलिखित प्रकार के लोन में ग्रांटर की भूमिका की आवश्यकता पड़ सकती है:

1.Education Loan

2.Business Loan

3.कम आय वाले आवेदक

4.कमजोर Credit Profile

5.कुछ NBFC और सहकारी बैंक

Co-applicant बनने से पहले ध्यान रखें:

अगर आप किसी ऋण का आवेदन में Co-applicant की भूमिका में आवेदन करने वाले है तो निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें:

1.लोन की सभी शर्तें पढ़ें:

आवेदन से पहले लोन की सभी शर्तें पढ़ें।

2.अपनी आय और EMI क्षमता का मूल्यांकन करें:

किसी भी आवेदन में अपनी भूमिका स्थापित करने से पहले अपनी आय और EMI क्षमता का मूल्यांकन करलें।

2.उधारकर्ता की भुगतान क्षमता समझें:

उधारकर्ता की भुगतान क्षमता के आकलन के अनुसार ही co -applicant की भूमिका स्वीकार करें।

3.EMI समय पर जमा हो रही है या नहीं, इसकी निगरानी करें:

इस बात की जांच करते रहें की EMI समय पर भुगतान की जा रही है अथवा नहीं।

Guarantor बनने से पहले ध्यान रखें:

जब आप किसी ऋण आवेदन में Guarantor की भूमिका में आते हैं तो निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें:

1.केवल भरोसेमंद व्यक्ति के लिए ही गारंटी दें:

केवल उस व्यक्ति के लिए गारंटी दें: जो आपका भरोसेमंद हो और अपना हो।

2.लोन की राशि और अवधि समझें:

गारंटी देने से पहले लोन राशि और EMI अवधि की गणना पहले से कर और समझ लें 

3.सभी दस्तावेज पढ़ें:

टर्म और कंडीशन सहित सभी आवश्यक नियमावली को ध्यान से पढ़ लें।

4.भविष्य में संभावित कानूनी और वित्तीय जोखिमों का आकलन करें:

गारंटी से पहले भविष्य में संभावित कानूनी और वित्तीय जोखिमों का आकलन पहले कर लें 

उदाहरण:

स्थिति 1: पति-पत्नी ने ₹40 लाख का होम लोन लिया। दोनों Co-applicant हैं। यदि EMI नहीं भरी जाती, तो बैंक दोनों से भुगतान मांग सकता है।

स्थिति 2: एक छात्र ने Education Loan लिया और पिता Guarantor बने। यदि छात्र भुगतान नहीं करता, तो बैंक गारंटर से राशि की मांग कर सकता है।

निष्कर्ष:

अक्सर कोई बड़े ऋण आवेदन में सिविल स्कोर न होने पर Co-applicant और Guarantor की आवश्यकता पड़ जाती है। दोनों एक जैसा प्रतीत होता है परंतु तकनीकि और भूमिका के आधार पर दोनों अलग अलग है।

को-एप्लीकेंट जहां शुरुआत से ही लोन का EMI का भुगतान का जिम्मेदार होता है। वहीं गारंटर की जिम्मेदारी मुख्य आवेदक को भुगतान न कर पाने की स्थिति में होती है।

कभी भी को-एप्लीकेंट या गारंटर बनाने से पहले नियम और शर्तों जिम्मेदारी आदि का विचार करलें। सही जानकारी भविष्य की जोखिमों से बचने में मदद करता है।



FAQ  (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न ):

Q.1.क्या Co-applicant और Guarantor एक ही व्यक्ति हो सकते हैं?

A. कुछ विशेष परिस्थितियों में यह संभव हो सकता है, लेकिन यह बैंक की नीति और लोन के प्रकार पर निर्भर करता है।

Q.2. क्या Guarantor कभी भी अपना नाम हटवा सकता है?

A. आमतौर पर नहीं। बैंक की सहमति और वैकल्पिक व्यवस्था के बिना गारंटी समाप्त नहीं होती।

Q.3. क्या Co-applicant लोन छोड़ सकता है?

A. लोन अवधि के दौरान ऐसा केवल बैंक की स्वीकृति और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद ही संभव होता है।

Q.4. क्या Guarantor का CIBIL Score खराब हो सकता है?

A. यदि लोन डिफॉल्ट होता है और गारंटर की जिम्मेदारी लागू होती है, तो उसकी क्रेडिट प्रोफाइल प्रभावित हो सकती है।

आप से सवाल:

क्या आपने co-appliciant और Guarantor जैसे ऋण तकनीकी समस्याओं का सामना किया है? अगर हां तो अपना अनुभव कॉमेंट में साझा करें। लेख जानकारी पूर्ण लगे तो शेयर और सब्सक्राइब करें।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ