Tide Account क्या है? Features, Eligibility, Charges और Account Opening Process 2026

Tide Account 2026 – Features, Charges, Eligibility और Account Opening

Tide Account क्या है Features Charges Eligibility और Account Opening 2026
Tide Account 2026: Features, Charges, Eligibility और Business Account Opening की पूरी जानकारी


क्या आप छोटे व्यापारी हैं? Current अकाउंट खोलना चाहते हैं? लेकिन आपके पास उसकी पात्रता नहीं है , Tide Businace अकाउंट आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है।

आज हर कार्य डिजिटल हो रहा है बैंकिंग सिस्टम ने डिजिटलीकरण को जोर शोर से अपनाया है। अतः आज छोटे व्यापारी, फ्रीलांसर, सेल्फ एम्प्लॉयड, और छोटे कारोबार वालों को विभिन्न प्रकार की वित्तीय सेवाओं का प्रबंधन कठिन हो गया है।

इन कठिनाइयों को हल करने हेतु  "Tide Business India"  एक digital business financial platform के रूप में काम करता है। 

Tide वित्तीय प्लेटफार्म के सहयोग से योग्य व्यापारी व्यवसाय से संबंधित वित्तीय गतिविधियों के साथ ही payments, expense management, invoicing और अन्य business-related services जैसे बिज़नेस रजिस्ट्रेशन,GST रजिस्ट्रेशन का काम भी आसानी से कर सकते हैं।

इस लेख में हम जानेंगे tide अकाउंट, Tide Account की eligibility, features, charges, documents, account opening process और भी बहुत कुछ।


💡 आसान भाषा में समझें

Tide Account एक digital business financial platform है, जो छोटे व्यवसायों और eligible business owners को business account, expense management, payments, invoicing और अन्य business-finance सुविधाओं को manage करने में मदद करता है।

🏦 महत्वपूर्ण: भारत में Tide स्वयं bank नहीं है, बल्कि एक business financial platform है।

Tide Account क्या है?

Tide Account भारत में व्यावसायियों के लिए वित्तीय खाता/प्लेटफार्म के रूप में कार्य करता है। यह अन्य सामान्य खातों से अलग है। 

यह प्लेटफार्म छोटे व्यवसायियों, सेल्फ इंप्लॉयड जैसे माध्यम आय वाले बिज़नस मालिकों के लिए बनाया गया है।

Tide कोई बैंक नहीं है बल्कि यह एक वित्तीय सेवा प्रदान करने वाला प्लेटफार्म है जो विभिन्न प्रकार की सेवाओं के लिए विभिन्न प्रकार के भारतीय वित्तीय संस्थानों का उपयोग करता है।

Tide business account सफल पंजीकरण प्रक्रिया, पात्रता चेक के बाद उपलब्ध होता है। इसका उद्देश्य छोटे व्यवसायियों को administrative वित्तीय कार्य को अपने प्लेटफार्म के द्वारा प्रबंधन की सुविधा प्रदान करना है।

🔧 Tide Account Eligibility Checker

क्या आप Tide Business Account की basic eligibility पूरी करते हैं? नीचे अपनी जानकारी चुनें।

आवश्यक बातें: 18+ उम्र, Indian resident citizen, valid PAN और Aadhaar-linked mobile number जैसी current requirements लागू हो सकती हैं।

👉 Tide Account के लिए Apply करें

क्या Tide एक Bank है?


Tide अकाउंट बैंक नहीं है बल्कि यह एक वित्तीय प्लेटफ़ार्म है Tide Business Account का उपयोग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध वित्तीय और फाइनेंशियल administrative services के लिए हो सकता है।

अतः tide बिज़नेस एकाउंट को अन्य सामान्य बैंकिंग एकाउंट से अलग समझना चाहिए।

Tide प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध बैंकिंग सेवाएं tide के भारतीय बैंकिंग संस्थानों के माध्यम से संचालित होता है।

उदाहरण के लिए Tide Expense Card के संबंध में Tide Transcorp International Ltd और RuPay network का उल्लेख करता है।

Tide Account की मुख्य विशेषताएँ


Tide बिजनेस अकाउंट का कार्य केवल वित्तीय लेन देन प्रक्रिया को संपादन भर नहीं है बल्कि यह वित्तीय लेखा जोख जैसे अन्य गतिविधियों को भी आसान बनाता है।

Tide की वेबसाइट के अनुसार इसके platform पर निम्न प्रकार की सुविधाएँ उपलब्ध या विकसित की जा रही हैं:

1.Business Account

2.Expense Card

3.Expense Management

4.Invoice Generation

5.QR Code Payments

6.Bill Payments

7.Business Loans के लिए access

8.Udyam/MSME Registration

9.GST Registration services

10.Business finance management tools

कुछ features availability, eligibility और rollout के अनुसार बदल सकते हैं।


📊 Tide Account 2026: Important Data
Tide Business Account की मुख्य जानकारी एक नजर में
Feature Tide Business Account
Platform Type Business Financial Platform
क्या Tide Bank है? ❌ नहीं
मुख्य उपयोग Business Finance Management
Minimum Age 18 वर्ष से अधिक
Citizenship 🇮🇳 Indian Citizen
PAN ✓ आवश्यक
Aadhaar ✓ आवश्यक
Aadhaar Mobile Link ✓ आवश्यक
Device 📱 Android / iOS
Account Opening Fee ₹0 वर्तमान जानकारी के अनुसार
Monthly / Annual Fee ✓ Free Membership / Account access
KYC 🔐 Video Verification / Full KYC
Expense Card ✓ उपलब्ध
QR Payments ✓ उपलब्ध
Invoice Tools उपलब्ध / rollout के अनुसार
Business Registration Services ✓ उपलब्ध
💡 महत्वपूर्ण जानकारी

Tide की आधिकारिक जानकारी के अनुसार Business Account खोलने के लिए कोई account-opening charge नहीं लिया जाता। Membership और Business Account access भी free बताया गया है। हालांकि कुछ additional products/services पर अलग fees लागू हो सकती हैं।

Tide Account Cost & Features Calculator:

💼 Tide Account Cost & Features Calculator

Tide Business Account के basic cost और features को एक जगह देखें। नीचे feature चुनें और Calculate / Check पर क्लिक करें।

* यह calculator केवल educational purpose के लिए है। Tide के fees, features और availability समय के साथ बदल सकते हैं। किसी paid या additional service को लेने से पहले official Tide website/app पर current charges और terms check करें

Tide Account खोलने के लिए
👉 Tide Business Account खोलें


Tide Account Cost & Features Calculator 2026

Tide Account Cost and Features Calculator 2026
Tide Account Cost & Features Calculator: Business Account, Expense Card, Invoicing और Payments की जानकारी।

Tide Account कौन खोल सकता है?

भारत में Tide Business Account खोलने के लिए कुछ आधारभूत पात्रता और शर्तें  हैं।

वर्तमान में tide अकाउंट की पात्रता पोर्टल के अनुसार निम्नलिखित पात्रता शर्त है:

आयु :

आवेदक की उम्र 18 वर्ष से अधिक  का होना  इस अकाउंट को open करने के लिए आवश्यक है।

नागरिकता:

भरता में इस अकाउंट को क्रियाशील बनाने के लिए आवेदक को भारतीय नागरिक होना जरूरी है।

दस्तावेज:

आवेदक के पास valid PAN Card होना चाहिए।उसका Aadhaar mobile number से linked होना चाहिए।

Mobile:

Android या iOS device का उपयोग करना आवश्यक है।

वर्तमान Beta phase में Tide ने बताया है कि individuals और sole proprietor businesses apply कर सकते हैं।

Tide account में किन Businesses को Tide स्वीकार नहीं करता?

हालांकि  यह एक बिज़नेस प्रबंधन प्लेटफॉर्म है किंतु tide पात्रता सूची में कुछ व्यवसायिक गतिविधियों के लिए प्रतिबंधित किया गया है ।

इनमें cryptocurrency trading, certain precious-metal trading, money services, gambling, weapons/explosives, कुछ unlicensed activities और अन्य कानून द्वारा प्रतिबंधित गतिविधि शामिल हैं।

अतः केवल दस्तावेज की उपलब्धता आवश्यक नहीं है बल्कि टाइड की पात्रता और जरूरी कानूनी वैधता भीपूरा होना आवश्यक है।


Tide Account खोलने के लिए कौन से Documents चाहिए?

Tide account खोलने के लिए टाइड पोर्टल पर इडियंटी और पता को वेरिफिकेशन वाले दस्तावेजों की आवश्यकता बताई गई है।।

सामान्यत निम्नलिखित दस्तावेज़ मांगे जाते हैं:

PAN Card

Aadhaar

Aadhaar से linked mobile number

Business से संबंधित आवश्यक जानकारी

KYC/Video Verification के लिए आवश्यक पहचान दस्तावेज

आवश्यक दस्तावेज वाले पेज पर tide पहचान पत्र के रूप में PAN और address proofs के तौर पर Aadhaar का उल्लेख किया है। अकाउंट के प्रकार और वेरीफिकेशन आवश्यकताओं के अनुसार दस्तावेजों की सूची बदल सकती है।

Tide Business Account कैसे खोलें?

Tide अकाउंट ओपनिंग प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यमों से पूरी की जाती इस प्रक्रिया को पूरी करने हेतु किसी ब्रांच विजिट की आवश्यकता नहीं होती।

इस प्रक्रिया की शुरुआत रजिस्ट्रेशन से होती है जिसमें आवेदक अपनी इनफॉर्मेशन दर्ज करता है और प्रक्रिया video verification/full KYC पर होती है।

इसकी चरण दर चरण प्रक्रिया नीचे दिया गया है:

Step 1: Tide App/Platform पर जाएँ:

सबसे पहले Tide Business India के official platform App या web पोर्टल पर जाकर account opening process शुरू करें।

Step 2: अपनी Basic Information दें:

दूसरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए अपनी बेसिक जानकारी जैसे नाम, मोबाइल नंबर और आवश्यक व्यक्तिगत या व्यवसायिक जानकारी दर्ज करें।

Step 3: PAN और Aadhaar Details दें:

अपनी पहचान और eligibility verification के लिए PAN तथा Aadhaar से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएँ।

Step 4: Business Details दें:

चौथे चरण में मांगी गई अपनी व्यवसाय से संबंधित जैसे व्यापार/सेल्फ एप्लाइड गतिविधियों के प्रकार इत्यादि को वर्णन करें।

Step 5: Video KYC पूरा करें

Tide के अनुसार account opening के दौरान Video Verification / Full KYC पूरा करना आवश्यक है।

Step 6: Verification के बाद Account

यदि पात्रता और verification सफलतापूर्वक पूरा हो जाता है, तो Tide Business Account enable किया जा सकता है।


🔗 Tide Account कैसे खोलें? Official Link

अगर आप Tide Business Account के लिए eligibility check करना या application शुरू करना चाहते हैं, तो हमेशा official Tide India website का इस्तेमाल करें।

👉 Tide Business India – Official Account Opening

Tide की official India page पर “Get Started” option उपलब्ध है और business account के लिए application शुरू की जा सकती है।

ध्यान दें: Account approval automatic नहीं है। Tide eligibility, verification और due-diligence checks के आधार पर account opening का निर्णय करता है।


Tide Account के Charges कितने हैं?

वर्तमान में Tide account India Information के पेज पर Tide Business Account खोलने के लिए किसी भी प्रकार के शुल्क का वर्णन नहीं किया गया है।

Tide Membership Terms में भी सदस्यता और Business Account access को शुल्क रहित बताया गया है।

परंतु अतिरिक्त सेवाओं जैसे जीएसटी रजिस्ट्रेशन, बिज़नस रजिस्ट्रेशन जैसे सेवाओं के लिए शुल्क लग सकता है।

किसी भी तरह की अतिरिक्त सेवाओं के आवेदन करने से पहले सेवाओं के लिए लगने वाले शुल्क और शर्तों को एक बार ध्यान से आवश्य देख लें।

Tide Expense Card के Charges:

Tide के इनफार्मेशन पेज के अनुसार Tide बिजनेस एकाउंट सेटअप और Tide expense card के प्रयोग पर सदस्यों से कोई भी शुल्क नहीं लिया जा रहा है।

परंतु शुल्क से संबंधित शर्तें भविष्य में बदल सकते हैं, इसलिए आवेदन से पहले और आवेदन के बाद समय समय पर शुल्क से संबंधित अपडेट निरंतर चेक करते रहें।

Tide Expense Card क्या है?

Tide Expense Card को आवेदक के बिज़नेस खर्चों को प्रबंधन करने के लिए बनाया गया है।

Tide business India के अनुसार एक्सपेंस कार्ड को भारत में उस हर जगह इस्तेमाल में लाया जा सकता है जहां RuPay कार्ड की स्वीकृति हो चाहे वह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म हो या ऑफलाइन। इसको Tide App के माध्यम से परिचालन और प्रबंधन किया जा सकता है।

इस एक्सपेंस कार्ड के द्वारा व्यवसाय मालिक अपने व्यापार संबंधित खर्चे का विश्लेषण और प्रबंधन दोनों कर सकते हैं।

Tide Account में QR Payment की सुविधा

Tide Business India अपने platform पर QR Code के द्वारा Payments स्वीकार करने की सुविधा भी प्रदान करता है।

इसका प्रमुख उदेश्य ग्राहकों से व्यापार के लिए डिजिटल पेमेंट को स्वीकारना है । Tide web पोर्टल के अनुसार QR, POS और payment gateways के माध्यम से payments स्वीकार Tide बिज़नेस अकाउंट में स्वीकार किया जा सकता है।


Tide में Invoice बनाने की सुविधा:

हर व्यवसाय के मालिकों को लिया इनवॉइस को बनाना महत्वपूर्ण होता है जब बात मैनुअल इनवाइस की की जाए तो यह समय खर्च करने का विषय बन जाता है।

परन्तु टाइड इस प्रक्रिया को ऑनलाइन और आसान बना दिया है। इस प्लेटफॉर्म का इनवॉइस जेनरेटर/assistant इनवॉइस को आसानी से कुछ सेकंड में बनाने की सुविधा प्रदान करता है। 

जिससे व्यवसाय मालिक ग्राहक को प्रोफेशनल इनवॉइस भेज सकता है।

यह feature फ्रीलांसर, कंसल्टेंट, सेवा प्रदाता और छोटे व्यापारियों के लिए बहुत उपयोगी हो सकता है।


Tide Invoice Generator और Invoice Assistant 2026

Tide Invoice Generator और Invoice Assistant से business invoice बनाने की सुविधा
Tide में Invoice Generator और Invoice Assistant की मदद से business users professional invoices create और send कर सकते हैं।


Tide से Business Loan मिल सकता है?

Tide Business India platform पर business loan जैसे विकल्पों तक प्राप्त करने की सुविधा पाई गई है।

हालांकि इसका अर्थ यह नहीं है कि हर Tide user को loan मिल जाएगा।

Tide के अनुसारऋण पात्रता, लोन देने वाला और ऋण के प्रकार पर निर्भर करती है।

Business, आयु, turnover/revenue, क्रेडिट स्कोर, profitability, cash flow और business प्रकार जैसे factors देखे जा सकते हैं।

इसलिए Tide Account होना loan approval की guarantee नहीं है।

Tide Account के फायदे:

टाइड बिज़नेस अकाउंट के निम्नलिखित फायदे हैं:

1. Digital Account Opening:

Tide अकाउंट खोलने के लिए किसी ब्रांच visit की आवश्यकता नहीं होती है यह पूरी तरह ऑनलाइन खोला जा सकता है।

2. Business-focused Platform:

यह platform विशेष रूप से business owners और entrepreneurs की financial/administrative जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

3. Free Account Opening

वर्तमान जानकारी के अनुसार account खोलने का charge नहीं है। किंतु विशिष्ट वित्तीय administrative सेवाओं के लिए फीस देनी पड़ सकती है।

4. Expense Management:

Business expenses को track और प्रबंधन करने के लिए डिजिटल उपकरण उपलब्ध हैं।

5. Invoice Management

Invoice creation और प्रबंधन की सुविधा business administration को आसान बना सकती है।

6. Digital Payments:

QR और अन्य payment options के माध्यम से customer payments स्वीकार करने में मदद मिल सकती है।

7. Additional Business सर्विसेज:

Tide platform पर GST और Udyam/MSME registration जैसी business services भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

Tide Account की सीमाएँ:


हालांकि की यह एक बहुत उपयोगी वित्तीय डिजिटल उपकरण है किन्तु इसकी कुछ सीमाएं भी है जो निम्नलिखित है:

पहली सीमा: Tide कोई bank नहीं है, यह मात्र एक वित्तीय डिजिटल उपकरण है जो बैंकिंग सेवाओं के लिए अपने पार्टनर बैंकों के ऊपर निर्भर करता है।

दूसरी सीमा: अकाउंट ओपनिंग पात्रता के आधार पर है, केवल pan card और आधार के आधार पर अकाउंट नहीं खुलता।

तीसरी सीमा: वर्तमान India Beta phase में अकाउंट पात्रता सीमित है और Tide ने individual तथा sole proprietor applicants के संबंध में specific criteria बताया है।

चौथी सीमा: कुछ features अभी rollout/roadmap में हो सकते हैं। इसलिए application से पहले current availability और applicable charges check करना चाहिए।

Tide Account किसके लिए उपयोगी हो सकता है?

Tide Business Account वित्तीय डिजिटल टूल है यह उन सभी व्यक्तियों के लिए उपयोगी है जो अपने बिजनेस से संबंधित वित्तीय गतिविधियों को डिजिटली प्रबंधन करना चाहते हैं।

यह निम्नलिखित प्रकार के व्यक्तियों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है:

Freelancer

Consultant

Self-employed professional

Sole proprietor

Small business owner

Online business owner

Service provider

छोटे retailers और entrepreneurs

हालांकि प्रत्येक आवेदक को Tide की हाल ही के पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा।

Tide Account vs Traditional Current Account:


⚖️ Tide Business Account vs Traditional Current Account
दोनों Account Options में मुख्य अंतर
आधार 💼 Tide Business Account 🏦 Traditional Current Account
Nature Business Financial Platform Bank Account
Branch Visit ✓ Digital Process Bank पर निर्भर
Account Opening Online Online / Offline
Business Tools Finance / Admin Tools पर Focus Bank-specific Features
Expense Management ✓ Platform-focused Bank-specific
Invoice Tools Available / Rollout के अनुसार Bank पर निर्भर
QR Payments ✓ Available Bank पर निर्भर
Bank Status ❌ Bank नहीं ✓ Bank
Eligibility Tide Criteria Bank Criteria
⚠️ महत्वपूर्ण नोट

यह comparison केवल broad understanding के लिए है। वास्तविक features, eligibility और charges अलग-अलग provider तथा product terms के अनुसार अलग हो सकते हैं।


क्या Tide Account सुरक्षित है?

Tide प्लेटफॉर्म और कार्ड सेवाएं भारत में जारी सुरक्षा और सत्यापन के कठिन उपाय से गुजार कर प्रदान किया जाता है कर प्रदान किया जाता है।

इसके पहचान सत्यापन में केवाईसी प्रोसेस शामिल है, Tide Expense Card के संबंध में Tide Transcorp International Ltd और RuPay network के साथ partnership का उल्लेख है।

फिर भी users को किसी भी digital financial platform का इस्तेमाल करते समय:

OTP किसी के साथ share नहीं करने , PIN/password सुरक्षित रखने , केवल official Tide app/website का इस्तेमाल करने ,किसी unknown link पर KYC details नहीं भरने और लेन देन प्रक्रिया से पहले recipient details verify करने की सलाह दी जाती है।

क्या Tide Account Free है?

हाँ, वर्तमान Tide India information के अनुसार Tide Business Account खोलने के लिए कोई शुल्क की आवश्यकता नहीं है और Membership/Business Account जैसी सेवाएं free है।

हालांकि additional products और services पर अलग fees लागू हो सकती हैं। इसलिए किसी paid service को लेने से पहले वर्तमान शुल्कजरूर check करें।

क्या Tide एक Bank Account है?

Tide खुद bank नहीं है। यह एक business financial platform है। Tide Business Account platform के माध्यम से business-related financial services और tools उपलब्ध कराता है।

क्या Freelancer Tide Account खोल सकता है?

Eligible self-employed professionals और individuals Tide की पात्रता शर्ते पूरी होने पर आवेदन कर सकते हैं। वर्तमान India Beta eligibility में individuals और sole proprietor businesses का उल्लेख है।

क्या Tide Account खोलने के लिए PAN जरूरी है?

हाँ। Tide की India eligibility criteria में valid PAN card की जरूरत बताई गई है। Aadhaar और Aadhaar-linked mobile number की भी आवश्यकता बताई गई है।

Tide Account खोलने में कितना समय लगता है?

Tide के अनुसार नए account के लिए आवेदक मोबाइल डिवाइस पर कम समय में पूरी की जा सकती है और account opening process में video verification/full KYC शामिल है। 

Tide अपनी features information में application को as little as 10 minutes में पूरा करने की बात कहता है। हालांकि वास्तविक approval time applicant की verification और प पर निर्भर कर सकता है।

निष्कर्ष: 

वित्तीय गतिविधियों में भिन्न प्रकार के वित्तीय सेवाएं काम कर रही है उसमें है बैंकिंग की सुविधाएं लेने हेतु अकांउट, किन्तु Tide एकाउंट एक भिन्न प्रकार का अकाउंट है जो व्यवसाय से संबंधित भिन्न प्रकार के सेवाओं का लाभ प्रदान करता है।

इस प्लेटफार्म का उपयोग कर आप UPI के द्वारा भी अपने बिजनेस पेमेंट्स को ले सकते हैं साथ ही ऑनलाइन खरीदारी, इनवाइस बना कर कस्टमर को दे सकते हैं और बिज़नेस रजिस्ट्रेशन,GST रजिस्ट्रेशन भी कर सकते हैं।

यह प्लेटफार्म के जरिए छोटे कारोबारी फ्रीलांसर इत्यादि को business account + expense management + payments + invoicing जैसे वित्तीय गतिविधियों को एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर करने की सुविधा देता है।

Important Disclaimer

यह लेख केवल शिक्षा और informational पर्पज के लिए है। Tide की eligibility, pricing, features, partner services और terms समय के साथ बदल सकते हैं।

Account खोलने या किसी financial service का उपयोग करने से पहले Tide की official website/app पर latest terms और charges verify करें।

📚 स्रोत (Sources)


FAQ(अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न):

Q.1. Tide Account क्या है?

A. Tide Account एक business-focused वित्तीय प्रबंधन प्लेटफार्म account है, जिसका उद्देश्य कारोबारियों को वित्तीय और administrative सेवाएं प्रबंधन करने में मदद करना है।

Q.2. क्या Tide भारत में Bank है?

A. नहीं। Tide की India Membership Terms के अनुसार Tide एक business financial platform है, bank नहीं है।

Q.3. Tide Account कौन खोल सकता है?

A. वर्तमान eligibility के अनुसार 18 वर्ष से अधिक उम्र के भारतीय नागरिक, जिनके पास valid PAN और Aadhaar-linked mobile number है, eligibility checks के अधीन apply कर सकते हैं। 

Q.4. क्या Tide Account खोलना Free है?

A. Tide के अनुसार Business Account खोलने के लिए कोई charge नहीं है। Membership और account access भी free बताया गया है। Additional services पर fees लागू हो सकती हैं।

Q.5. Tide Account खोलने के लिए PAN जरूरी है?

A. हाँ, valid PAN card Tide की current eligibility requirements में शामिल है।

Q.6. क्या Tide में Expense Card मिलता है?

A.  हाँ, Tide Business India Expense Card की सुविधा उपलब्ध बताता है। यह RuPay-accepting merchants पर payments के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

आप से सवाल 

आपको क्या लगता है Tide बिज़नस account कितना अच्छा है? अपना उत्तर कॉमेंट में दर्ज करें। लेख उपयोगी लगा तो शेयर और सब्सक्राइब करें।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ