5Paisa Demat Account कैसे खोलें? (2026) | Step-by-Step Online Process

5Paisa Demat Account Opening Process Hindi Guide 2026

5Paisa Demat Account Opening Guide Hindi Featured Image
Start Investing with 5Paisa Demat Account

भारत के युवा आज वित्तीय स्वतंत्रता प्राप्त करने हेतु शेयर बाजार जैसे उच्च रिस्क वाले एस्टेट क्लास में निवेश करने से पीछे नहीं हट रहे हैं।

शेयर बाजार में निवेश आरम्भ करने के लिए ज़रूरत होती है एक डीमैट अकाउंट की, डीमैट account के लिए सही स्टॉक ब्रोकर का चुनाव इस यात्रा का प्रथमिक ज़रूरत है ।

5 पैसा भारत का पहला लिस्टेड डिस्काउंट ब्रोकर वर्तमान में अग्रणी ब्रोकर के रूप में उभरा है। जिसके 50 लाख से अधिक ग्राहकों की संख्या हो चुकी है।

आगर आप जानना चाहते हैं कि5Paisa Demat Account कैसे खोले तो इस लेख में इसपर विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

इस लेख में खाता खोलने, शुल्क और विशेष सुविधाओं के बारे मे भी जानकारी दी जाएगी।

5Paisa में डिमैट खाता कैसे खोलें?

5Paisa में डिमैट खाता खोलना पूरी तरह डिजिटल और पेपरलेस प्रक्रिया है। नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप मिनटों में अपना अकाउंट शुरू कर सकते हैं।

1

5Paisa Website या App खोलें

आधिकारिक 5Paisa वेबसाइट या मोबाइल ट्रेडिंग ऐप पर जाएं और अकाउंट ओपनिंग प्रक्रिया शुरू करें।

2

मोबाइल नंबर वेरिफाई करें

अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP के माध्यम से उसे सुरक्षित रूप से verify करें।

3

आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें

PAN Card, Aadhaar Card और बैंक अकाउंट विवरण दर्ज करके KYC प्रक्रिया के लिए दस्तावेज अपलोड करें।

4

KYC और E-Sign प्रक्रिया पूरी करें

अपनी सेल्फी अपलोड करें और डिजिटल हस्ताक्षर (E-sign) के माध्यम से verification प्रक्रिया पूर्ण करें।

5

अकाउंट Activation

दस्तावेजों के सफल verification के बाद आपका 5Paisa Demat Account सक्रिय हो जाएगा और आप निवेश शुरू कर सकेंगे।

5Paisa क्या है? (What is 5Paisa?):

5Paisa Capital Limited भारत का पहला लिस्टेड डिस्काउंट ब्रोकर है,यह NSE, BSE और MCX जैसे प्रमुख एक्सचेंजों का सदस्य है।

यह भारत का एक प्रसिद्ध ऑनलाइन स्टॉक ब्रोकिंग प्लेटफार्म है जिसका मानना है एक पैसा निवेश करने से एक पैसा का लाभ होता है।

यह निवेषकों के कम लगात में एक बेहतरीन अनुभव प्रदान करता है।

5Paisa की मुख्य विशेषताएं:

5 पैसा स्टॉक ब्रोकर प्लेटफार्म की मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित हैं:

50 लाख से अधिक सक्रिय ग्राहक :

5 पैसा स्टॉक ब्रोकर प्लेटफार्म पर वर्तमान में 50 लाख से अधिक निवेशक अपनी निवेश गतिविधियों का क्रियान्वयन कर रहे हैं।

22.7 मिलियन से अधिक ऐप डाउनलोड :

5 पैसा मोबाइल ऐप का भारत में 22.7 मिलियन से अधिक डॉउनलोड हो चुके है जो इसकी लोकप्रियता को दर्शाता है।

 4.3 स्टार की शानदार ऐप रेटिंग :

इस ऐप का गूगल play स्टोर पर 4.3 स्टार रेटिंग मिली हुई है जो किसी भी अच्छे ऐप के लिए मिलता है।

स्टॉक, म्यूचुअल फंड, IPO और कमोडिटी में निवेश की सुविधा :

इस प्लेटफ़ॉर्म पर स्टॉक मार्केट के साथ साथ म्यूचुअल फंड, IPO और कमोडिटी में निवेश कर सकते हैं।

5Paisa Demat Account खोलने के लिए आवश्यक दस्तावेज:

5Paisa Demat Account खोलने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की जरूरत होती है :

1.PAN कार्ड:

अनिवार्य पहचान प्रमाण के रूप में और बैंकिंग संबंधित किसी प्रकार के अकाउंट खोलने के लिए आवश्यक होता है।

2. आधार कार्ड:

मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए (E-sign के लिए)। यह एड्रेस प्रमाण पत्र के रुप में भी प्रयोग होता है।

3. बैंक प्रमाण:

 कैंसिल चेक या पिछले 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट। यह निवेश राशि और निकाशी के लिए महत्वपूर्ण होता है।

5Paisa Demat Account KYC Documents List

Required Documents for Opening 5Paisa Demat Account in India
PAN, Aadhaar and Bank Proof Required for 5Paisa Account Opening

4. फोटोग्राफ:

एक साफ सेल्फी (In-person verification के लिए) 

5. हस्ताक्षर:

एक सफेद कागज पर किए गए डिजिटल हस्ताक्षर।

6.आय प्रमाण (वैकल्पिक): 

यदि आप फ्यूचर्स और ऑप्शंस (F&O) या कमोडिटी में ट्रेड करना चाहते हैं । फ्यूचर्स और ऑप्शंस (F&O) या कमोडिटी में ट्रेड यह एक भाग्य आधारित ,शॉर्ट टर्म और बहुत उच्च जोखिम  वाला निवेश पद्धति है अतः आय प्रमाण पत्र जरूरी है।

5Paisa चार्जेस: क्या यह सच में किफायती है?

5Paisa अपनी पारदर्शी और कम शुल्क संरचना (Fee Structure) के लिए जाना जाता है।

5Paisa Brokerage & Charges Structure

5Paisa विभिन्न निवेश और ट्रेडिंग सेवाओं के लिए कम लागत वाले brokerage plans प्रदान करता है।

शुल्क का प्रकार चार्ज
Account Opening Charges ₹0 (Free)
Equity Delivery Brokerage ₹0 (Flat Fee मॉडल के तहत)
Intraday Trading ₹20 प्रति निष्पादित ऑर्डर
Mutual Fund Investment ₹0 ट्रांजैक्शन चार्ज
Maintenance Charges (AMC) प्लान के अनुसार
नोट: ₹10 से कम मूल्य के शेयरों की खरीद-बिक्री पर प्रति शेयर अधिकतम 25 पैसे का ब्रोकरेज लिया जा सकता है। इसके अलावा सरकारी टैक्स और SEBI शुल्क अतिरिक्त लागू होते हैं।

समय समय पर टर्म कंडीशन और चार्जेज बदलते रहते हैं निवेश से पहले आधिकारिक पोर्टल पर चेक कर के निवेश करें।

Brokerage Calculator:

Brokerage Calculator for Stock Market Trading

Brokerage Calculator for Stock Trading and Demat Account Investment
Calculate Your Trading Charges and Profit Easily

5Paisa Brokerage Calculator

अपने ट्रेडिंग brokerage और अनुमानित profit की गणना करें।

Estimated Result

Total Investment ₹0
Total Sale Value ₹0
Total Brokerage ₹0
Estimated Profit/Loss ₹0

निवेश की शुरुआत करें

5Paisa पर Free Demat Account खोलें और शेयर बाजार में निवेश शुरू करें।

अभी Free Demat Account खोलें

5Paisa Demat Account कैसे खोलें? (Step-by-Step Process)

5Paisa अन्य प्लेटफॉर्म से अलग कैसे है? (Comparison):

अगर हम 5Paisa की तुलना Zerodha, Groww, Angel One और Upstox जैसे प्लेटफॉर्म से करते हैं, तो 5Paisa की कुछ विशेषताएं इसे अन्य सभी प्लैटफॉर्म से निम्नलिखित कारणों से अलग बनाती हैं:

1. 5Paisa vs Zerodha:

5 Paisa एक शून्य खाता ओपनिंग लागत वाला प्लेटफॉर्म है वहीं Zerodha अपने प्लेटफार्म पर खाता खोलने के लिए शुल्क लेता है।

साथ ही 5 पैसा अपनी मजबूत 'Robo Advisory’ और AI आधारित वित्तीय टूल्स के लिए पहचाना जाता है।

2.5Paisa vs Groww:

नए निवेशकों के लिए GROWW का प्लेटफार्म सरल हो सकता है लेकिन जब अनुभवी ट्रेडर्स की बात की जाए तो 5Paisa का FnO 360 और Scalper Terminal जैसे एडवांस टूल्स एडवांस अनुभव प्रदान करते हैं।

3. 5Paisa vs Angel One:

5Paisa का इंटरफेस अधिक आधुनिक है और इसके FinSchool जैसे लर्निंग प्लेटफॉर्म शुरुआती लोगों के लिए बेहद मददगार हैं ।

5Paisa की विशेष सेवाएं और टूल्स (Special Features)

5Paisa केवल एक ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म नहीं है, बल्कि यह निवेशकों के लिए एक संपूर्ण इकोसिस्टम है इसकी मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित है:

Robo Advisory:

यह आपके लक्ष्यों के आधार पर आपको सही स्टॉक चुनने में मदद करता है।

MCP (AI Assistant):

5Paisa का अपना AI आधारित ट्रेडिंग साथी जो नेचुरल बातचीत के जरिए आपकी मदद करता है ।

FnO 360:

डेरिवेटिव ट्रेडर्स के लिए एक समर्पित टर्मिनल जिसमें रियल-टाइम डेटा, 16+ लाइव ग्रीक्स और एडवांस चार्ट्स (TradingView) मिलते हैं।

Margin Trading Facility (MTF):

आप केवल 25% पैसे देकर ट्रेड शुरू कर सकते हैं और 75% तक की फंडिंग 5Paisa से प्राप्त कर सकते हैं (ब्याज दर मात्र 9.50% p.a.)।

FinSchool:

स्टॉक मार्केट के बुनियादी ज्ञान से लेकर एडवांस टेक्निकल एनालिसिस तक के लिए मुफ्त कोर्सेज ।

निवेश के विकल्प (Investment Options):

5Paisa के साथ आप एक ही छत के नीचे कई संपत्तियों (Assets) में निवेश कर सकते हैं:

1. Stocks: 

NSE और BSE पर लिस्टेड हजारों कंपनियों के शेयर 

2. Mutual Funds: 

टॉप परफॉर्मिंग फंड्स में बिना किसी ट्रांजैक्शन कॉस्ट के निवेश ।

3. IPO:

नए और उभरते व्यवसायों में शुरुआती निवेश का मौका ।

4. ETF & NFO:

डाइवर्सिफिकेशन के लिए एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स की विस्तृत श्रृंखला।

5. Commodities & Currencies:

सोना, चांदी और कच्चे तेल जैसे कमोडिटी में ट्रेड करने की सुविधा।

SIP Calculator:

SIP Calculator

अपनी मासिक SIP investment और अनुमानित maturity value की गणना करें।

Estimated Returns

Total Investment ₹0
Estimated Returns ₹0
Maturity Value ₹0

SIP के साथ निवेश शुरू करें

5Paisa पर Free Demat Account खोलें और Mutual Fund SIP में निवेश शुरू करें।

अभी Free Demat Account खोलें

सुरक्षा और विश्वसनीयता (Safety & Security):

5Paisa के साथ आपका निवेश पूरी तरह सुरक्षित है:

यह SEBI द्वारा विनियमित (Regulated) है (Regn No. INZ000010231) ।

यह ISO 27001:2022 प्रमाणित है, जो डेटा सुरक्षा की गारंटी देता है ।

डिपॉजिटरी पार्टनर CDSLआपके शेयरों को सुरक्षित डिजिटल फॉर्मेट में रखता है ।

5Paisa के फायदे और नुकसान (Pros and Cons):

5Paisa डीमैट खाता के निम्नलिखित फायदें और नुक्सान है:

फायदे (Pros):

इसके निम्नलिखित फायदें है:

1.फ्री डिमैट खाता और कम ब्रोकरेज 

2.एडवांस चार्टिंग और ट्रेडिंग टूल्स (TradingView और ChartIQ) 

3.AI आधारित पोर्टफोलियो मैनेजमेंट 

4.ऑल-इन-वन ऐप (Stocks, MF, IPO, US Stocks) 

नुकसान (Cons):

इस खाते के निम्नलिखित नुकसान है:

1 एडवांस टूल्स शुरुआती लोगों के लिए थोड़े जटिल हो सकते हैं।

2.कॉल एंड ट्रेड के लिए अतिरिक्त शुल्क लग सकता है।

निष्कर्ष:

AI आधारित निवेश टूल्स 5 paisa को तकनीकि रूप से उन्नत और आकर्षक ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म का पहचान देता है। यह एक पुराना और विश्वसनीय स्टॉक ब्रोकरेज प्लेटफार्म है।

5 paisa का सिंपल फीचर्स उन सभी प्रकार के निवेश विकल्प चाहे वह लंबी अवधि के निवेशक हो या फ्यूचर,ऑप्शन के सक्रिय ट्रेडर्स यह सबकी पसंद आने वाला प्लेटफॉर्म है।

इसकी शून्य एकाउंट ओपन की लागत कम ब्रोकरेज फीस और पर्सनलाइज्ड कस्टमर स्पोर्ट सिस्टम भारत में इसे विश्वशनीय बनाए रखने में सहायक होता है।

FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

Q.1. क्या 5Paisa में खाता खोलना सुरक्षित है?

A.हाँ, 5Paisa एक SEBI रजिस्टर्ड ब्रोकर है और ISO 27001:2022 प्रमाणित है ।

Q.2. खाता खोलने में कितना समय लगता है?

A.पूरी प्रक्रिया डिजिटल है और आपके दस्तावेज वेरिफाई होने के बाद 24-48 घंटों में खाता सक्रिय हो जाता है।

Q.3. क्या म्यूचुअल फंड में निवेश करने पर कोई शुल्क है?

A.नहीं, 5Paisa म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए ₹0 ट्रांजैक्शन कॉस्ट लेता है।

Q.4. 5Paisa का कस्टमर सपोर्ट नंबर क्या है?

A.आप उनके हेल्पलाइन नंबर 8976689766 पर कॉल कर सकते हैं या support@5paisa.com पर ईमेल कर सकते हैं।

आप से सवाल :

क्या आपने 5paisa डिमैट खाता का उपयोग किया है अपना अनुभव कमेंट में लिखें। लेख उपयोगी लगा तो सब्सक्राइब और शेयर करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ