Insurance Claim में FIR, Death Certificate और Documents की पूरी सूची | Maturity Claim vs Death Claim (2026 Guide)

Insurance Claim Documents Checklist – Maturity Claim vs Death Claim Guide 2026

Life Insurance Claim के लिए आवश्यक दस्तावेज़ दर्शाता चित्र जिसमें Maturity Claim, Death Claim, FIR, Death Certificate, Policy Bond और Claim Checklist दिखाई गई है।
Life Insurance Claim के लिए Maturity Claim और Death Claim में आवश्यक दस्तावेज़ अलग-अलग हो सकते हैं। यह चित्र आवश्यक Claim Documents Checklist और Accident Claim के लिए FIR तथा Postmortem Report जैसी अतिरिक्त आवश्यकताओं को दर्शाता है।


अक्सर कुछ लोग Insurance कराने के बाद इंश्योरेंस का दस्तावेज कहीं रख कर भूल जाते हैं। 

क्या आपको पता है इस गलती की कीमत आपके वर्षों के निवेश या परिवार के वित्तीय भविष्य पर भारी पड़ सकती है।

जीवन बीमा की सुरक्षा कवच खरीदने जितना ही इंश्योरेंस के क्लेम प्रक्रिया को जानना भी महत्वपूर्ण होता है। 

“Life Insurance” policy का क्लेम प्रोसेसेस पॉलिसी के प्रवृत्त के अनुसार अलग अलग होता है।

2026 में जीवन बीमा और अन्य प्रकार के बीमा नियमों में बदलाव हुआ है। अब डिजिटल माध्यमों का उपयोग और इन माध्यमों से क्लेम प्रक्रिया पहले से तेज और आम हो गया है।

इस लेख में हम जानने की कोशिश करेंगे कि “ Insurance Claim Documents” की सूची क्या है और डेथ क्लेम के लिए किन दस्तावेज की आवश्यकता होती है।


📌 Quick Answer: Insurance Claim के लिए आवश्यक दस्तावेज़

Life Insurance Claim की सफलता काफी हद तक सही दस्तावेज़ समय पर जमा करने पर निर्भर करती है। Maturity Claim और Death Claim के लिए आवश्यक दस्तावेज़ अलग-अलग हो सकते हैं।

✅ Maturity Claim

  • 📄 Original Policy Bond
  • 📝 Discharge Form
  • 🆔 Aadhaar Card / PAN Card
  • 🏦 Cancelled Cheque / Bank Passbook

✅ Death Claim

  • 📄 Original Policy Bond
  • 📋 Claim Form
  • 📑 Death Certificate
  • 🆔 Nominee Identity Proof
  • 🏦 Bank Details
  • 🏥 Medical Records (यदि आवश्यक हों)

⚠ Accidental Death Claim

  • 🚔 Police FIR
  • ⚖️ Postmortem Report
  • 📋 Accident Investigation Documents (यदि लागू हों)
💡 महत्वपूर्ण जानकारी

यदि सभी आवश्यक दस्तावेज़ सही और पूर्ण रूप से जमा कर दिए जाते हैं तथा अतिरिक्त जांच की आवश्यकता नहीं होती, तो बीमा कंपनी लागू नियमों और पॉलिसी की शर्तों के अनुसार निर्धारित समयसीमा में क्लेम का निपटान करती है। यदि जांच आवश्यक हो, तो समय अधिक लग सकता है।



📘 Insurance Claim क्या होता है?


किसी इंश्योरेंस की निवेश अवधि पूरी होने या पॉलिसी के मेच्योर होने या पॉलिसी होल्डर के साथ दुर्घटना होने या मृत्यु होने पर बीमा लाभार्थी के द्वारा किया जाने वाला अनौपचारिक अनुरोध को क्लेम कहते हैं।

बीमा का क्लेम लिया गया बीमा के लाभों को प्राप्त करने हेतु किया जाता है।

सरल शब्दों में अगर कहा जाय तो जब कोई घटना जिसके लिए बीमा किया गया है (जैसे मृत्यु, दुर्घटना या पॉलिसी का समय पूरा होना) के वैध दावों के अनुसार बीमा संस्थान ग्राहक के लाभ प्रदान करता है।

💰 Maturity Claim क्या है?

किसी भी व्यक्ति द्वारा किया गया पॉलिसी के लाभ का अनुरोध जो व्यक्ति के जीवित रहते पॉलिसी की समय अवधि पूरी हो जाने पर की जाती है उसे “Maturity Claim”कहते हैं। 

अर्थात किसी व्यक्ति ने कोई पॉलिसी ली हुई है और उस पॉलिसी की समय अवधि पूरी हो गई है, व्यक्ति जीवित है और वह पॉलिसी के लाभ और पॉलिसी को खत्म करने का अनुरोध करता है तो उसे Maturity Claim कहते हैं। 

इसमें बीमा कम्पनी पॉलिसी की एकमुश्त लाभ देती है और साथ ही अगरपॉलिसी बोनस हो तो वह भी अदा करती है।

🛡️ Death Claim क्या है?

कई पॉलिसी तब तक चलती है जब तक व्यक्ति जीवित रहता है जैसे टर्म “इंश्योरेंस, पेंशन प्लान इत्यादि “ ऐसे में पॉलिसी का लाभ पॉलिसी धारक के परिवार को मिलता है।

अतः पॉलिसी धारक के मृत्यु के उपरांत पॉलिसी धारक के परिवार द्वारा पॉलिसी के लाभ के लिए किया गया अनुरोध 
“Death Claim” कहलाता है।

इस क्लेम का मुख्य उद्देश्य पॉलिसी धारक को परिवार को वित्तीय सहायता प्रदान करना ताकि उनका जीवन पहले जैसे चल सके।


⚖️ Maturity Claim vs Death Claim (तुलना)


📌 विशेषता 💰 Maturity Claim 🛡️ Death Claim
कब मिलता है? पॉलिसी की अवधि (Policy Term) पूरी होने पर। पॉलिसीधारक की मृत्यु होने पर।
किसे मिलता है? स्वयं पॉलिसीधारक को। नामांकित व्यक्ति (Nominee) या कानूनी वारिस को।
मुख्य दस्तावेज डिस्चार्ज वाउचर, मूल पॉलिसी बॉन्ड, बैंक विवरण। डेथ सर्टिफिकेट, क्लेम फॉर्म, KYC एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज।
क्लेम का उद्देश्य मैच्योरिटी राशि प्राप्त करना। परिवार को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना।
भुगतान का आधार पॉलिसी की मैच्योरिटी पूरी होना। बीमित व्यक्ति की मृत्यु होना।

📑 Death Claim के लिए Required Documents


Death Claim करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होती है:

1.पॉलिसी का मूल दस्तावेज :

जीवन बीमा लेने पर बीमा  संस्थान द्वारा पॉलिसी का दस्तावेज जिसे बॉन्ड भी कहते हैं जिसमें पॉलिसी का पूर्ण विवरण होता है क्लेम करते समय इस दस्तावेज की आवश्यकता होती है।

डेथ सर्टिफिकेट:

नगर निगम या स्थानीय प्राधिकरण द्वारा जारी  मृत्यु प्रमाण पत्र की मूल प्रति की जरूरत होती है।

आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी:

पहचान पत्र और पता सत्यापित करने के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी आदि।

बैंक खाता:

कैंसल्ड चेक या बैंक पासबुक की कॉपी (NEFT के लिए) 

पुलिस/अग्निशमन प्रमाण पत्र/अस्पताल का प्रमाण पत्र:

दुर्घटना मृत्यु (Accidental Death) के मामले में अनिवार्य  डिस्चार्ज समरी, मेडिकल रिपोर्ट्स और डेथ समरी 


📂 Maturity Claim Documents सूची


मैच्योरिटी क्लेम की प्रक्रिया सरल होती है। इसके लिए आपको ये दस्तावेज तैयार रखने चाहिए:

1. Original Policy Bond:

यह सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज  इसमें पॉलिसी का सारा विवरण मौजूद होता है ।

2. Discharge Voucher:

कंपनी द्वारा भेजा गया फॉर्म जिस पर आपके हस्ताक्षर होते हैं।

3. KYC Documents:

आधार कार्ड और पैन कार्ड की कॉपी 

4..Bank Account Proof:

कैंसल्ड चेक ताकि पैसा सीधे आपके खाते में आए ।

🔄 Step-by-Step Claim Settlement Process


📢 Step 1: क्लेम की सूचना (Claim Intimation)

नॉमिनी को मृत्यु या मैच्योरिटी की जानकारी मिलते ही बीमा कंपनी को ऑनलाइन, ऑफलाइन या हेल्पलाइन के माध्यम से तुरंत सूचित करना चाहिए।

📄 Step 2: दस्तावेज़ जमा करें

सभी आवश्यक Insurance Claim Documents जैसे क्लेम फॉर्म, पॉलिसी बॉन्ड, पहचान पत्र और अन्य दस्तावेज़ बीमा कंपनी की शाखा या पोर्टल पर जमा करें।

🔍 Step 3: सत्यापन (Verification)

बीमा कंपनी दस्तावेज़ों, मेडिकल रिकॉर्ड, पॉलिसी विवरण और अन्य आवश्यक जानकारी का सत्यापन करती है।

💰 Step 4: भुगतान (Claim Settlement)

सत्यापन सफल होने के बाद क्लेम राशि सीधे नॉमिनी या पॉलिसीधारक के बैंक खाते में NEFT के माध्यम से भेज दी जाती है।


✅ Interactive: Insurance Claim Documents Checklist


✅ Insurance Claim Documents Checklist

क्लेम जमा करने से पहले नीचे दिए गए सभी आवश्यक दस्तावेज़ों की पुष्टि करें।


⏱️ Insurance Claim Processing Time Calculator


⏱ Insurance Claim Processing Time Calculator


❌ Claim Reject होने के 8 मुख्य कारण



🔢 क्रम
❌ Claim Reject होने के कारण (Reason for Rejection)
1 🩺 स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी छुपाना (Non-disclosure of Medical History)।
2 💳 समय पर प्रीमियम का भुगतान न करने से पॉलिसी लैप्स (Policy Lapse) हो जाना।
3 ⚠️ गलत जानकारी देना या धोखाधड़ी (Fraudulent Claim) करना।
4 🚫 पॉलिसी की Suicide Clause अवधि के भीतर आत्महत्या का मामला (जहाँ नियम लागू हों)।
5 ⚖️ अवैध या आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के कारण क्लेम अस्वीकार होना।
6 📄 आवश्यक दस्तावेज़ समय पर जमा न करना या अधूरे दस्तावेज़ देना।
7 📝 पॉलिसी प्रस्ताव (Proposal Form) में गलत या भ्रामक जानकारी भरना।
8 ⏳ पॉलिसी की शर्तों एवं नियमों का उल्लंघन करना।



❓ Frequently Asked Questions (FAQs)


Q.1. क्या डेथ क्लेम पर टैक्स लगता है?

A. नहीं, इनकम टैक्स एक्ट 2025 की धारा 11 (शेड्यूल II) के तहत डेथ क्लेम की राशि पूरी तरह टैक्स फ्री होती है।

Q.2. अगर पॉलिसी बॉन्ड खो जाए तो क्या करें?

A. आप बीमा कंपनी से संपर्क कर 'Indemnity Bond' जमा करके 'Duplicate Policy Bond' प्राप्त कर सकते हैं।

Q.3. क्लेम कितने दिनों में सेटल होता है?

A.आमतौर पर, सभी दस्तावेज जमा होने के बाद 15 से 30 दिनों के भीतर ।

Q.4. क्या नॉमिनी बदलना संभव है?

A. हाँ, आप अपनी पॉलिसी की अवधि के दौरान कभी भी ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से नॉमिनी बदल सकते हैं [27]।

Q.5. अगर कंपनी क्लेम देने से मना कर दे तो?

A. आप Insurance Ombudsman** (बीमा लोकपाल) के पास अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं [28, 29]।

Q. 6. FIR कब जरूरी होती है?

A. सड़क दुर्घटना, हत्या या संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु होने पर FIR और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अनिवार्य है ।

Q.7. क्या मैच्योरिटी राशि पर टैक्स लगता है?

A. यदि आपका सालाना प्रीमियम 5 लाख रुपये से अधिक है (1 अप्रैल 2023 के बाद की पॉलिसी), तो मैच्योरिटी राशि पर टैक्स लग सकता है ।

Q.8. ग्रेस पीरियड क्या है?

A. प्रीमियम भुगतान की तारीख बीत जाने के बाद कंपनी 15-30 दिनों का अतिरिक्त समय देती है, जिसे ग्रेस पीरियड कहते हैं ।

निष्कर्ष:

बात जब तनाव मुक्त और तुरंत क्लेम अप्रूवल की बात आती है तो “Insurance Claim Documents”को पूरा होना और सही होना अति आवश्यक है।

जीवन बीमा की जब भी प्लानिंग करें या आवेदन पूर्ण करें, यह सुनिश्चित करें की आपको और आपके परिवार को जो भी संस्थान से पॉलिसी ली है उसकी पॉलिसी बॉन्ड की जगह और क्लेम प्रक्रिया की पूरी जानकारी हो।

बीमा संबंधित किसी भी विवाद के लिए IRDAI से संबंधित पोर्टल “Bima Bharosa” या “Insurance Ombudsman” पर रजिस्ट्रेशन कर मदद ले सकते हैं।

आप से सवाल:

क्या आपने कभी इंश्योरेंस क्लेम किया है? अगर हां तो कौन सा क्लेम किया है और क्या अनुभव रहा? कॉमेंट में दर्ज करें। लेख जानकारी पूर्ण रहा तो शेयर और सबस्क्राइब करें 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ