Insurance Terms Explained in Hindi 2026 – IRR और Free Look Period क्या है?
IRR, Free Look Period, Rider, Claim Settlement Ratio और अन्य महत्वपूर्ण Insurance Terms की आसान हिंदी में पूरी जानकारी |
क्या आपने कभी सोचा है जब आप इंश्योरेंस लेते हैं तो एजेंट free look Period,IRR,Claim Settlement Ratio जैसे भारी भरकम शब्दों का प्रयोग क्यों करता है?
भारत में धीरे धीरे इंश्योरेंस और निवेश जैसे वित्तीय संसाधन का चलन आम हो रहा है, पहले जहां इंश्योरेंस को आम जनता पोंजी स्कीम की तरह मानती थी वहीं आज लोग इंश्योरेंस चाहे वह जीवन बीमा हो,हेल्थ इंश्योरेंस हो या वाहन बीमा हो इनकी उपयोगिता लोग समझने लगे हैं।
परंतु अब भी लोगों को बीमा सम्बन्धित तकनीकि शब्दों का ज्ञान का आभाव है, आज भी लोग free look Period,IRR,Claim Settlement Ratio जैसे शब्दों के जानकारी से अनभिज्ञ हैं।
फलस्वरूप अपने अधिकार, लाभ और सही पॉलिसी का चुनाव में गलती कर देते हैं आज इस लेख में इन्हीं तकनीकि शब्दों का विस्तृत वर्णन करने का प्रयास करेंगें।
IRR क्या है?
IRR (Internal Rate of Return) वह वास्तविक वार्षिक रिटर्न प्रतिशत है
जो किसी Insurance या Investment Plan से मिलने वाले वास्तविक लाभ को दर्शाता है।
इसका उपयोग ULIP, Endowment Plan और Guaranteed Return Policies की तुलना करने में किया जाता है।
Free Look Period क्या है?
Free Look Period वह समय होता है जिसमें Policyholder Insurance Policy को
पढ़कर असंतुष्ट होने पर वापस कर सकता है। भारत में Offline Policy के लिए यह 15 दिन
और Online Policy के लिए 30 दिन होता है।
इंश्योरेंस के टर्म्स (बीमा शब्दावली)क्या है?
इंश्योरेंस के टर्म्स शब्दावली के वे सूचि हैं जो बीमा के तकनीकि को छोटे छोटे शब्दों में दर्शाते हैं।
अर्थात शब्दों का वह छोटा स्वरूप जो बीमा के किसी तकनीकि व्याख्या को इंगित करता है इंश्योरेंस के टर्म्स कहलाता है।
लेख में वर्णन किया जाने वाले बीमा शब्दावली की सूची:
| Insurance Term |
Meaning (Hindi) |
| IRR |
वास्तविक Return Rate |
| HUF |
Hindu Undivided Family (परिवार टैक्स इकाई) |
| Free Look Period |
Policy वापस करने का समय |
| Rider |
अतिरिक्त सुरक्षा (Extra Protection) |
| CSR |
Claim Settlement Ratio (क्लेम सफलता दर) |
| Waiting Period |
शुरुआती Coverage Delay |
| Grace Period |
Premium जमा करने का अतिरिक्त समय |
| Sum Assured |
गारंटीड बीमा राशि |
| ULIP (Unit Linked Insurance Plan) |
Insurance + Investment प्लान |
| Endowment Plan |
बचत + बीमा योजना |
| Non-Endowment Plan |
केवल सुरक्षा आधारित योजना |
| Protection Plan |
Life Risk Cover योजना |
| Child Plan |
बच्चों के भविष्य हेतु बीमा योजना |
| Retirement Plan |
रिटायरमेंट आय योजना |
| Traditional Plan |
पारंपरिक बीमा योजना |
| SIP (Systematic Investment Plan) |
नियमित निवेश योजना |
IRR क्या होता है? (Internal Rate of Return):
IRR यह वह शब्दावली है जो किसी बीमा योजना में निवेश करने पर प्राप्त होने वाले वास्तविक ब्याज दर को बताता है।
यह मुख्यतः इन Products में उपयोग होता है:
ULIP
Endowment Plan
Money Back Policy
Guaranteed Return Plan
क्यों IRR जानना जरूरी है:
1.IRR जानने के निम्नलिखित फायदें है:
2.अलग-अलग Investment की तुलना करने में
3.Insurance और Mutual Fund Return compare करने में
4.Long-Term Wealth Planning में
IRR Calculator for Insurance & Investment Plans (2026):
IRR फार्मूला:
Example
यदि:
Total Investment = ₹20 लाख
Final Value = ₹38 लाख
Time = 20 Years
तो IRR लगभग 5%–6% के आसपास होगा।
कैलकुलेटर:
HUF क्या है? (Hindu Undivided Family):
इस वित्तीय नियम के तहत् सरकार द्वारा उन हिंद, सिख, जैन, बौद्ध संयुक्त परिवारों को कानूनी रूप से टैक्स में छूट दी जाती है जो संयुक्त रूप से रहते हैं।
HUF यानी Hindu Undivided Family भारत सरकार का एक कानूनी और टैक्स संबंधी व्यवस्था है। इसमें पूरे परिवार को एक व्यक्ति के रूप में माना जाता है जिसके लिए अलग pan card एक व्यक्ति या संस्था के रूप में होता है।
HUF का उपयोग:
1.Tax Saving
2.Family Wealth Management
3.Insurance Planning
4.Business Income Distribution
के लिए किया जाता है।
HUF Tax Savings Calculator India 2026:
HUF Tax Savings Calculator Guide 2026
HUF Calculator से जानिए Family Tax Saving और Income Planning आसान तरीके से
Free Look Period क्या है?
भारत सरकार की संस्थान भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण के द्वारा ग्राहक को दिया गया समय का अंतराल जिसके अंतर्गत इस अवधि में ग्राहक अपने लिए गए बीमा को cancale कर सकता है और उसको कोई भी जुर्माना नहीं देना होता है।।
दूसरे शब्दों में कहें तो Free Look Period में ग्राहक अपनी लिए गई बीमा योजना को बिना किसी आर्थिक दंड के वापस कर सकता है। इसमें कंपनी को पूरी दी गई धन राशि वापस करनी होती है वो भी बिना पैसा काटे।
Free Look Period कितने दिन का होता है?
Free Look Period in Insurance
| Policy Type |
Free Look Period |
| Offline Policy |
15 Days |
| Online Policy |
30 Days |
इसमें क्या Refund मिलता है?
Insurance Company:
- कुछ Charges काटकर
- बाकी Premium वापस कर देती है।
RIDER क्या होता है:
Rider वह अतिरिक्त लाभ का वित्तीय उत्पाद है जिसको किसी बीमा योजना के साथ एक छोटी सी धनराशि अदा करने पर बीमा प्रदाता द्वारा प्रदान किया जाता है।
आसान शब्दों में जिस प्रकार किसी आइस्क्रीम पार्लर पर आइस्क्रीम ऑडर करने पर आइसक्रीम के साथ उसपर कोटिंग कॉम्प्लीमेंट्री थोड़ी सी धनराशि देने पर मिल जाता है।
उसी प्रकार राइडर किसी बीमा के मुख्य उत्पाद के साथ कम धन देकर कॉम्प्लीमेंट्री के रूप में कुछ अतिरिक्त लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
उदाहरण:
टर्म इंश्योरेंस जो बीमा का प्रमुख उत्पाद है के साथ राइडर क्रिटिकल इलनेस कॉम्प्लीमेंट्री रूप में लिया जा सकता है ।
CSR (CLAIM SETTLEMENT RATIO) क्या है?
Claim सेटलमेंट ratio यह दर्शाता है की कई गग्राहकों के द्वारा बीमा अवधि पूरा होने के बाद बीमा की राशि के क्लेम करने पर कितने क्लेम का निस्तारण बीमा प्रदाता द्वारा किया गया है।
अर्थात क्लेम सेटलमेंट ratio वह आनुपातिक गणना है जिसमें क्लेम किए गए आवेदन और निस्तारण किए गए क्लेम का गणितीय आंकड़ा प्रदर्शित करता है।
CLAIM SETTLEMENT RATIO जानना क्यों जरूरी है?
Calaim सेटलमेंट ratio के जानकारी के निम्नलिखित फायदें हैं:
1.कंपनी के प्रति विश्वसनीयता बढ़ता है
2.कंपनी का कार्यप्राली का पता चलता है।
Claim Settlement Ratio (CSR)
Formula:
CSR = (Paid Claims ÷ Total Claims) × 100
उदाहरण:
अगर किसी Insurance Company के पास 1000 Claims आए और उसने 980 Claims पास किए:
CSR = 98%
क्यों जरूरी है?
उच्च Claim Settlement Ratio (CSR) वाली Insurance Company को अधिक भरोसेमंद माना जाता है क्योंकि वह ग्राहकों के अधिक Claims पास करती है।
Claim Settlement Ratio (CSR) Explained in Hindi 2026
जानिए Claim Settlement Ratio (CSR) क्या होता है और Insurance Company चुनते समय यह क्यों जरूरी माना जाता है।
Waiting period क्या है?
Waiting Period क्या होता है?
वेटिंग पीरियड वह समय अंतराल है जिसके अंतर्गत कुछ बीमारियों का दावा कवर नहीं किया जाता है।
अर्थात अगर कोई व्यक्ति कोई स्वास्थ बीमा लेता है और कुछ समय 15-30 दिनों के भीतर सूची में दिए गए बीमारी हो जाती है तो वह बीमारी उस बीमा के अंतर्गत दावा के लिए मान्य नहीं होती।
परंतु वही बीमारी वेटिंग पीरियड के बाद होगी तो वह बीमा दावा के लिए मान्य होगी।
यह मुख्यतः:
Health Insurance
Critical Illness Policy
में लागू होता है।
Grace Period क्या होता है?
Grace Period क्या होता है?
Grace period का तात्पर्य है किसी बीमा प्रीमियम के लिए निर्धारित तारीख से और अतिरिक्त समय जिसके अंदर प्रीमियम जमा करने पर कोई भी जुर्माना नहीं देय होता।
उदाहरण:
किसी बीमा का प्रीमियम जमा करने की तारीख 3 जून है और वह समय निकल गया है और आपकी पॉलिसी में 15 दिन का ग्रेस पीरियड है तो आप 18 जून तक प्रीमियम को बिना किसी जुर्माने को जमा कर सकते हैं।
Insurance Grace Period
| Premium Mode |
Grace Period |
| Monthly |
15 Days |
| Quarterly / Half-Yearly / Yearly |
30 Days |
Grace Period वह अतिरिक्त समय होता है जिसमें आप Premium जमा करके अपनी Insurance Policy को Active रख सकते हैं।
Sum Assured क्या होता है?
Sum Assured को हिंदी में एकमुश्त राशि के रूप में जाना जाता है, अर्थात बीमा की वह दावा राशि जो बीमा के समय पूरा होने के पश्चात बीमित लाभार्थी को प्राप्त होती है।
यह शब्दावली अमूमन टर्म इंश्योरेंस बीमा योजना के लिए या वह बीमा योजना जिसमें एकमुश्त राशि दी जाती हो उसके लिए प्रयोग होता है।
उदाहरण:
मान लीजिए आपने 1 करोड़ की टर्म बीमा करवाया है अतः आपके न रहने पर जो यह1 करोड़ की राशि आपके नामनी को मिलेगा वह 1 करोड़ ही sum assured के रूप में जाना जाता है।
Surrender Value क्या होती है?
सरेंडर वैल्यू वह राशि होती है जो बीमा का निर्धारित समय पूरा न होने से पहले बीमा योजना को बंद करने पर ग्राहक को मिलने की संभावना होती है।
यह मुख्यतः
Traditional Plans
Endowment Plans
में लागू होती है।
Underwriting क्या होता है?
किसी बीमा योजना को आवेदन प्रक्रियाओं के दौरान बीमा प्रदाता के आंतरिक अधिकारियों के द्वारा बीमा प्रक्रिया के सही और गलत चरणों (steps) के विश्लेषण, रिस्क का विश्लेषण या यह चेक करना की किया जाने वाला बीमा अनुबंध कम्पनी के व्यवसायिक हितों के खिलाफ तो नहीं है unterwriting प्रक्रिया कहलाती है।
इसके अंतर्गत निरीक्षण किए जाने वाले तथ्य निम्नलिखित हैं:
Health
Age
Income
Lifestyle
इसी के आधार पर Premium तय होता है पॉलिसी का Approval मिलता है।
Insurance Lapse क्या होता है?
किस बीमा योजना के निर्धारित प्रीमियम समय सारणी के अनुसार प्रीमियम न जमा करना या लंबे समय तक प्रीमियम न जमा करने पर योजना स्थगित हो जाती है, इसे ही Insurance Lapse कहते हैं।
Revival Period क्या होता है?
वह प्रक्रिया का समया अवधी जिसमे किसी स्थगित बीमा योजना को दुबारा जारी किया जाता है Revival Period कहलाती है।
अधिकांश कंपनियां: 2–5 वर्ष तक Revival Option देती हैं।
Maturity Benefit क्या होता है?
किसी बीमा योजना की अवधी को पूरा होने पर मिलने वाली धनराशि को Maturity Benefit कहा जाता है।
यह सुविधा:
Endowment Plan
Money Back Plan
ULIP
में होती है।
Nominee और Appointee में अंतर:
Naminee और Appointee में निम्नलिखित अन्तर होता है:
Naminee:
वह वयस्क व्यक्ति जो बीमा के लाभ को धारण करेगा उसे Naminee कहते हैं।
Appointee:
नॉमिनी को नाबालिक होने के स्थिति में उसके बिहाफ पर बीमा का लाभ धारण करने वाला व्यक्ति Appointee कहलाता है।
ULIP क्या है?
Unit linked प्लान बीमा के प्रकार में एक ऐसी योजना जिसमें बीमा प्रदाता बीमित व्यक्ति के behaf पर उसके निवेश किए गए पैसे को शेयर बाजार में निवेश करके बीमित व्यक्ति को उच्चतम ब्याज दर का लाभ देता है ulip कहलाता है।
Endowment Plan क्या होता है?
Endowment Plan वह योजना है जिसमें बीमा सुरक्षा (व्यक्ति के न रहने पर sum assured ) के साथ ही मैच्योरिटी (बीमा लेने वाले व्यक्ति के जीवित रहने पर)का लाभ दोनों मिलता है Endowment Plan कहलाता है।
Non Endowment Plan क्या है?
Non Endowment Plan बीमा की वह योजना जिस्मों केवल मैच्योरिटी का लाभ मिलता है Non Endowment Plan कहलाता है।
Protection Plan क्या है ?
यह बीमा योजन जिसमें बीमित व्यक्ति का life cover मिलता है
Protection Plan कहलाता है, अर्थात इस योजना में व्यक्ति के जीवित न रहने पर परिवार को एकमुश्त राशि दी जाती है। यह टर्म बीमा योजना के नाम से भी जाना जाता है।
Child plan क्या है?
वह बीमा योजना जो बच्चों को ध्यान में रख के बनाई गई है उसे चाईल्ड प्लान कहते हैं। इसमें अमूमन बच्चों के शादी ब्याह, पढ़ाई के अनुसार निवेश की व्यवस्था होती है।
Retierment plan क्या होता है?
बीमा की इस योजना में बीमा लेने वाला व्यक्ति जब तक वह इनकम करता है निवेश करता रहता है सेवा निवृत्त के अवस्था अमूमन 60 वर्ष के बाद बीमा कम्पनी के द्वारा रेगुलर इनकम के रूप में annuity प्रदान की जाती है।
Traditional Insurance Plan क्या है?
बीमा की यह पारम्परिक योजना जिसमें लाइफ़ कवर और बचत योजना का लाभ मिलता है Traditional Plan कहलाता है।
SIP insurance योजना क्या है?
इस योजन के अंतर्गत म्युचुअल फंड के Systematic Investment Plan और Life cover के समलित लाभ देने वाली बीमा योजना है।
निष्कर्ष:
बीमा जैसे वित्तीय उत्पादों का वित्तीय प्रबंधन में बड़ा ही उपयोग है, वित्तीय रणनीति में वित्तीय लक्ष्य को प्राप्त करने में बीमा की योजनाओं का लाभ लिया जा सकता है।
क्योंकि यह लाइफ कवर के साथ ही टैक्स में बचत का लाभ देता है जो वित्तीय प्रबंधन में सहायक होता है।
किन्तु इस वित्तीय संसाधन का पूर्ण लाभ लेने के लिए इनको तकनीकी शब्दावलियों को जानना जरूरी है क्योंकि इससे नुकसान होने से बचा जा सकता है और लाभ को उच्च स्तर पर प्राप्त किया जा सकता है।
FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल):
Q.1.क्या IRR और Interest Rate एक ही चीज हैं?
A.नहीं। IRR वास्तविक Annual Return दर्शाता है जबकि Interest Rate केवल घोषित ब्याज दर हो सकती है।
Q.2..क्या Free Look Period में पूरा पैसा वापस मिलता है?
A.कुछ Charges काटने के बाद बाकी Premium वापस मिलता है।
Q.3.HUF कौन बना सकता है?
हिंदू, जैन, सिख और बौद्ध परिवार HUF बना सकते हैं।
Q.4.क्या Rider लेना जरूरी है?
A.जरूरी नहीं, लेकिन अतिरिक्त सुरक्षा के लिए उपयोगी हो सकता है।
आप से सवाल
क्या आप बीमा के इन सारी शब्दावलियों को जानते थे? अपना उत्तर कमेन्ट करें, लेख अच्छा लगा तो सब्सक्राइब और शेयर करें।
0 टिप्पणियाँ