Debit Card vs Credit Card: कौन है बेहतर? 90% लोग करते हैं ये गलती!

Debit vs Credit Card Comparison

debit card vs credit card comparison india
Debit Card और Credit Card के बीच सही चुनाव क्यों जरूरी है

डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड जैसे शब्द आज कल नौकरी पेशा लोगों के आम बोलचाल में शामिल हो गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनका उपयोग कैसे किया जाता है?

बहुत ही कम लोग जानते हैं कि इन दोनों कार्ड का प्रयोग कान्हा और कैसे किया जाय। दोनों की उपयोगिता और प्रयोग की जरूरत अलग अलग परिस्थितियों में अलग अलग है।

एक गलत प्रयोग आपके वित्तीय प्रबंधन की सारी योजनाओं को बिगड़ सकती है।

अगर आप जानना चाहते हैं कि Debit Card और Credit Card में असली अंतर क्या है और आपके लिए कौन-सा बेहतर है तो यह लेख आपके लिए है।

📌 Debit Card vs Credit Card क्या है?

Debit Card आपके बैंक खाते से सीधे पैसा काटता है, जबकि Credit Card में बैंक आपको उधार लिमिट देता है जिसे बाद में चुकाना होता है।

Debit Card क्या होता है?

डेबिट कार्ड सेविंग अकाउंट का एक चलता फिरता अंग है जिससे आप कहीं भी बचत खाते में उपलब्ध रकम को ध्यान में रखते हुए पैसे का आदान प्रदान कर सकते हैं।

इसमें खर्च आप उतना ही कर सकते हैं जितनी रकम आपके बचत खाते में उपलब्ध है। आपके द्वारा किया गया खर्चा बचत खाते से कट जाता है और शेष रकम बचत खाते में बैलेंस बच जाता है ।

डेबिट कार्ड के फायदें:

1 .कर्ज का झंझट नहीं 
2. खर्च पर पूरा कंट्रोल 
3.वित्त प्रबंधन के लिए सुरक्षित
4.ब्याज डर या late fee नहीं लगता 

डेबिट कार्ड का आवेदन कैसे करें?

डेबिट कार्ड के लिए आवेदन दो प्रकार से किया जा सकता है:

ऑफलाइन:

1. जिस बैंक में आपका बचत खाता है उस बैंक के शाखा में जाएं।
2. डेबिट कार्ड का आवेदन फॉर्म भरें।
4. डेबिट कार्ड इश्यू के लिए फीस अगर प्रस्तावित हो तो जमा करें।
4. आवेदन स्वीकृति का रसीद लें।
5.10 से 15 दिन के अंदर डेबिट कार्ड आपके दिए गए एड्रेस पर आ जाएगा।

ऑनलाइन:

1.इंटरनेट बैंकिंग या बैंक ऐप में लॉगिन करें ।
2.. दिए गए डेबिट कार्ड आवेदन सेक्शन में जा कर आवेदन करें।
3 फीस जमा करें अगर बैंक द्वारा प्रस्तावित हो।
4. 10 से 15 दिन के अंदर आपके दिए गए पते पर डेबिट कार्ड आ जाएगा 

Credit Card क्या होता है? 

क्रेडिट कार्ड किसी बैंक द्वारा या किसी वित्तीय संस्थान द्वारा जारी किया गया advance payment टूल्स है जो आपके वित्तीय स्वास्थ्य और डिस्प्लिन पर आधारित होता है।

यह बैंक या किसी भी वित्तीय संस्थान द्वारा दिया जाने वाला एडवांस पैसा है जो कुछ लिमिट मात्रा में प्रदान किया जाता है ।

Credit Card में बैंक आपको एक limit देता है।आप पहले खर्च करते हैं बाद में bill चुकाते हैं।

अगर समय पर पूरा bill न चुकाया जाए,तो कोई ब्याज दर नहीं लगता। लेकिन समय पर बिल पेमेंट्स न होने पर भारी भरकम ब्याज चुकाना होता है।

जो आपकी वित्तीय प्रबंधन के सारे हिसाब किताब गड़बड़ा देता है । साथ ही क्रेडिट स्कोर भी खराब हो जाता है जिससे भविष्य में ऋण प्राप्त नहीं कर सकते।

क्रेडिट कार्ड के फायदें:

1.CIBIL Score सुधारने में मदद
2.EMI और reward points
3.Emergency में काम आता है
4.Offers और cashback

नोट: अपने अर्निग के 20 से 25 प्रतिशत तक का लिमिट use कर, सेविंग खाता के पैसे पर ब्याज प्राप्त कर सकते हैं।

बाद में बिल का पैसा जमा कर लेट फीस से बच सकते है। इस प्रकार के स्मार्ट समायोजन के द्वारा वित्तीय लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

Credit Card के नुकसान

1गलत इस्तेमाल से कर्ज

2.High interest rate

3.Late fee और penalties

क्रेडिट कार्ड का आवेदन कैसे करें?

क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन दो प्रकार से किया जा सकता है:

आफलाइन:

1.किसी भी बैंक के नजदीकी शाखा में जाएं ।
2. रिलेशनशिप मैनेजर को अपना आधार कार्ड और पैन कार्ड मोबाइल नंबर दें जिससे वह आपकी क्रेडिट स्कोर चेक कर सके ।
3. क्रिकेट स्कोर और लिमिट डिसाइड होने के बाद आवेदन फॉर्म भरें ।
4.केवाईसी प्रक्रिया पूरा करें ।
5 बैंक कर्मचारी द्वारा आपके एड्रेस का निरक्षण होगा ।
6. सब सही होने पर 15 से 20 दिन में कार्ड आपके दिए गए एड्रेस पर पहुंच जाएगा ।

ऑनलाइन:

1.बैंक पोर्टेबल या ऐप में लॉगिन करें प्रीअप्रूव्ड क्रेडिट कार्ड सेक्शन में जाएं 
2.आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें 
3.बैंक कर्मचारी द्वारा आपके एड्रेस का निरक्षण होगा 
4.सब सही होने पर 15 से 20 दिन में कार्ड आपके दिए गए एड्रेस पर पहुंच जाएगा 

Debit Card vs Credit Card (Comparison Table)
Point Debit Card Credit Card
पैसा किसका आपका अपना बैंक का
खर्च सीमा अकाउंट बैलेंस Credit Limit
Interest नहीं हाँ (late payment पर)
CIBIL Score असर नहीं असर पड़ता है
EMI सुविधा नहीं हाँ

Debit vs Credit Card Differences

debit card vs credit card difference table
दोनों कार्ड्स के बीच मुख्य अंतर एक नजर में

आपके लिए कौन-सा सही है?

Debit Card चुनें अगर

1.आपका खर्च करने की आदत बिगड़ी हुई है, खर्च की गई रकम का हिसाब किताब नहीं रखते।
2. नई नौकरी शुरू की है
3.कर्ज से दूर रहना चाहते हैं

Credit Card चुनें अगर:

1.आप bill समय पर भर सकते हैं। वित्तीय प्रबंधन आता है।
2.CIBIL Score बनाना चाहते हैं
3.EMI और offers का सही इस्तेमाल कर सकते हैं
दोनों का संतुलित इस्तेमाल सबसे अच्छा है।

Credit Card इस्तेमाल करते समय जरूरी सावधानियां :

हमेशा पूरा bill समय पर चुकाएं 30% से ज्यादा limit इस्तेमाल न करें बिना जरूरत multiple cards न ले।

निष्कर्ष 

Debit card और क्रेडिट कार्ड अलग अलग उद्वेश्य को ध्यान में रख कर बनाया गया है। दोनों के उपयोगिता भी अलग अलग है।

सबसे पहले यह समझने की जरूरत है की क्या दोनों की जरूरत आपको है या केवल एक की,आप अपनी जरूरत और समझ के अनुसार सही चुनाव करें।

गलत इस्तेमाल आपको नुकसान पहुंचा सकता है, जबकि सही इस्तेमाल आपको वित्तीय सुरक्षा की ओर ले जाता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. क्या Debit Card से CIBIL Score बनता है?

A.नहीं, Debit Card का CIBIL Score पर असर नहीं होता।

Q2. क्या Credit Card सबके लिए जरूरी है?

A.नहीं, लेकिन सही इस्तेमाल से फायदेमंद हो सकता है।

Q3. Credit Card का bill समय पर न भरने पर क्या होता है?

A. अगर आप Credit Card का पूरा bill समय पर नहीं भरते हैं, तो बैंक आप पर 30%–40% तक का भारी interest और late payment charges लगा सकता है। इससे आपका CIBIL Score भी खराब हो सकता है।

Q4. क्या Debit Card से online payment सुरक्षित है?

A. हाँ, Debit Card से online payment सुरक्षित होता है, लेकिन आपको OTP, PIN और card details किसी के साथ share नहीं करनी चाहिए। सुरक्षित वेबसाइट और trusted apps का ही उपयोग करें।

आप से सवाल 

आप Debit Card इस्तेमाल करते हैं या Credit Card? अपना उत्तर कमेंट में दें।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ