FD vs RD vs Savings Account: कौन देगा ज्यादा रिटर्न? सही विकल्प चुनें

FD vs RD vs Savings Account

FD RD और Savings Account तुलना भारत
FD, RD और Savings Account – किसमें निवेश करना सही है?

जब बात बचत की आती है तो हमारे पास तीन आसान विकल्प सामने आते हैं। सेविंग अकाउंट, FD और RD। अब सवाल यह है कि इन तीनों में बेहतर कौन है?

हर वृत्तीय टूल्स का अपना महत्व है, जरूरत अनुसार हर विकल्प का अपना लाभ है। परंतु गलत चुनाव हमरे वित्तीय स्वास्थ्य को नुकसान कर सकते हैं।

इस लेख में हम FD, RD और Savings Account तीनों को आसान भाषा में समझेंगे, ताकि आप अपनी जरूरत के हिसाब से सही फैसला ले सकें।

Quick Answer: FD, RD या Savings Account?

Savings Account emergency के लिए best है, FD lump sum investment के लिए और RD monthly saving के लिए। सही विकल्प आपकी जरूरत और लक्ष्य पर निर्भर करता है।

Savings Account क्या होता है? 

बचत खाता बैंक द्वारा जारी किया गया वह खाता है जिसमें हम अपने पैसे को कुछ टर्म और कंडीशन के साथ जब चाहे जितना चाहे जमा कर सकते हैं या निकाल सकते हैं।

इस वित्तीय टूल्स में अन्य वित्तीय टूल्स के अपेक्षा काफी कम ब्याज दर प्राप्त होता है।

बचत खाता का लाभ:

उच्च तरलता:

बचत खाते में कभी भी पैसा जामा या निकासी कर सकते है। अर्थात् उच्च तरलता के कारण यह एक प्रारंभिक जरूरत होता है।

Emergency में तुरंत पैसा:

इस में लिक्विडिटी की सुविधा होने के कारण कभी भी जरूरत पड़ने पर पैसे की निकास कर सकते हैं।

जीरो रिस्क:

इक्विटी में जीरो निवास के कारण यह सबसे सुरक्षित निवेश में माना जाता है।

नुकसान:

कम ब्याज दर:

बचत खाता में सबसे कम ब्याज दर प्राप्त होता है जो महंगाई दर को नियंत्रित करने में असमर्थ होता है।

बचत खाता कैसे खोलें?

बचत खाता के खोलने के निम्नलिखित दो तरीकें हैं:

ऑफ लाइन:

1 बैंक ब्रांच विजिट:

किसी भी बैंक के नजदीकी ब्रांच,csc केंद्र या बैंक एजेंट से संपर्क करें।

2 खाता के प्रकार का चुनाव:

बैंक द्वारा जारी विभिन्न प्रकार के बचत खातों में अपने जरूरत के अनुसार बचत खाते का चुनाव करें।

3 फार्म भरें 

बचत खाते के चुनाव के बाद खाता संबंधित फार्म में अपने जरूरी विवरण भरें।

4 डिपोजिट दें और रिसिप्ट प्राप्त करें 

फार्म भरने के बाद बैंक द्वारा प्रस्तावित डिपॉजिट राशि दें तथा खाता विवरण की रसीद प्राप्त करें।

ऑनलाइन:

पोर्टल विजिट:

किसी भी पसंदीदा बैंक के पोर्टल पर जाएं, मोबाइल नंबर और email id भरें।

खाता का चुनाव:

अपने जरूरत के हिसाब से उपलब्ध खातों के प्रकार में अपने योग्य खातों का चुनाव करें।

जरूरी विवरण:

मांगी गई जानकारी जैसे अपना आधार, पैन एड्रेस की जानकारी भरें।

Video KYC और डिपोजिट:

अपनी जानकारी भरने के बाद वीडियो केवाईसी को पूरा करें।अगर जरूरी हो तो मांगी गई डिपाजिट धन राशि जमा करें।

बैंक डिटेल डाउनलोड:

डिपोजिट जमा करने के बाद बैंक डिटेल डाउनलोड करें या लॉगिन पासवर्ड प्राप्त करें।

Fixed Deposit (FD) क्या होती है?

फिक्स्ड डिपॉजिट बैंक द्वारा जारी एक ऐसा वित्तीय टूल है जिसमें हम एक निश्चित समय के लिए एक निश्चित धन राशि जमा करते हैं।

फायदे:

ज्यादा ब्याज दर:

फिक्स्ड डिपॉजिट में बचत खाते के सापेक्ष अधिक ब्याज दर मिलता है।

सुरक्षित निवेश:

एक अच्छा ब्याज दर के साथ ही मार्केट लिंक्ड न होने के कारण एक सुरक्षित निवेश ऑप्शन है ।

नुकसान:

लिक्विडिटी न होना 

फिक्स्ड डिपॉजिट में पैसा एक निश्चित समय के लिए lock हो जाता है।

बीच में FD को तोड़ने पर penalty लगता है जो इसका सबसे कमजोर कड़ी है ।

FD account कैसे open करें?

FD ACCOUNT OPEN करने के दो तरीके निम्नलिखित हैं।

ऑफलाइन:

ब्रांच विजिट:

जिस बैंक में आपका सेविंग अकाउंट है उस ब्रांच में जाएं ।

FD ACCOUNT OPEN REQUEST 

बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर से संपर्क कर फिक्स्ड डिपॉजिट खाता खोलने का रिक्वेस्ट करें ।

फार्म फिलिंग और डिपॉजिट:

प्रस्तावित समयावधि और जमा रकम के चुनाव कर एप्लिकेशन फॉर्म भरें और रकम जमा करें।

RECEIPT प्राप्त करें :

जमा राशि और आवेदन फॉर्म जमा का रसीद प्राप्त करें।

ऑनलाइन:

कुछ मोबाइल एप्लिकेशन में बिना बचत खाते के FD अकाउंट खोलने की सुविधा है।

ऐप में लॉगिन करें रकम और समय का चुनाव कर जमा राशि भरें।

 Fixed Deposit Benefits

Fixed Deposit investment benefits India
FD सुरक्षित निवेश विकल्प है जिसमें निश्चित ब्याज मिलता है।

Recurring Deposit (RD) क्या होती है? 

फिक्स्ड डिपॉजिट जिसमें जमा राशि एकमुश्त देनी होती है वहीं RD में जमा रकम इंस्टॉलमेंट में एक निश्चित समय के लिए जमा करना होता है ।

फायदे:

छोटी रकम से शुरुआत:

छोटे छोटे राशि इंस्टॉलमेंट में जमा करने की सुविधा RD में मिलता है ।

बचत की आदत:

छोट छोटे राशि जमा करने से छोटी छोटी रकम बचत करने की आदत बन जाती है ।

Fixed return:

FD की तरह एक अच्छा रिटर्न प्राप्त होता है।

नुकसान:

तरलता का न होना:

बीच में इंस्टालमेंट बंद करने पर नुकसान होता है।

RD ACCOUNT OPEN कैसे करें ?

RD ACCOUNT OPEN करने के दो तरीके निम्नलिखित हैं।

ऑफलाइन:

ब्रांच विजिट:

जिस बैंक में आपका सेविंग अकाउंट है उस ब्रांच में जाएं ।

RD ACCOUNT OPEN REQUEST 

बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर से संपर्क कर रिकरिंग डिपॉजिट खाता का रिक्वेस्ट करें ।

फार्म फिलिंग और डिपॉजिट:

प्रस्तावित समयावधि और जमा रकम के चुनाव कर एप्लिकेशन फॉर्म भरें और रकम जमा करें।

RECEIPT प्राप्त करें :

जमा राशि और आवेदन फॉर्म जमा का रसीद प्राप्त करें।

ऑनलाइन:

कुछ मोबाइल एप्लिकेशन में बिना बचत खाते के RD अकाउंट खोलने की सुविधा है।

ऐप में लॉगिन करें रकम और समय का चुनाव कर जमा राशि भरें। 

FD vs RD vs Savings Account (Comparison Table)


Feature Savings Account FD RD
Risk नहीं नहीं नहीं
Return कम मध्यम मध्यम
Liquidity ज्यादा कम कम
Discipline नहीं हाँ हाँ
Best Use Emergency Lump Sum Monthly Saving

महंगाई vs आपका रिटर्न

भारत में औसत महंगाई दर 5–6% के आसपास रहती है।

  • Savings Account: 3–4% → असल में नुकसान
  • FD/RD: 6–7% → थोड़ा ही फायदा

निष्कर्ष: सिर्फ savings account में पैसा रखना long-term में नुकसानदायक हो सकता है।

आपके लिए कौन-सा सही है?

बचत खाता का चुनाव करें अगर 

1 इमर्जेंसी फंड बनाना है 

2 पैसे की लिक्विडिट चाहिए 

FD का चुनाव करें अगर:

1 एक साथ बड़ी रकम चाहिए बिना रिस्क के 

2 पैसे की जरूरत जल्दी न हो 

RD चुनें अगर:

1. हर महीने बचत करना चाहते हैं

2. Salary से saving शुरू करनी है

Smart Strategy:

Savings Account + RD का combo सबसे बेहतर रहता है

ध्यान रखने वाली जरूरी बातें,FD/RD interest पर tax लगता है । Bank और post office दोनों option देखना एक समझदारी होगी। सारे ऑप्शन में ब्याज दर का तुलना अवश्य करें।

निष्कर्ष:

FD RD या सेविंग अकाउंट सभी एक बचत के वित्तीय टूल्स है जिसके अपने अलग अलग लाभ हानि है। प्रश्न यह नहीं है कि कौन सा बेहतर है और कौन बेहतर नहीं है।

व्यक्ति की जरूरत और परिस्थिति निर्धारित करती है की कौन सा विकल्प उनके लिए बेहतर है दिए गए विकल्प में से अपने ज़रूरत के अनुसार विकल्प का चुनाव ही समझदारी भरा कदम होगा।

FD RD ब्याज की गणना के लिए हमारे FREE फाइनेंशियल TOOLS का इस्तेमाल करें 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. क्या FD और RD पूरी तरह सुरक्षित हैं?

A. हाँ, बैंक और पोस्ट ऑफिस FD/RD सुरक्षित मानी जाती हैं।

Q2. क्या Savings Account में ज्यादा पैसा रखना सही है?

A. नहीं, long-term के लिए FD/RD बेहतर हैं।

Q3. FD, RD और Savings Account में सबसे सुरक्षित कौन है?

A. तीनों ही बैंक और पोस्ट ऑफिस में सुरक्षित हैं, लेकिन FD और RD बेहतर रिटर्न देते हैं।

विश्वसनीय स्रोत 

RBI Official Website India Post Savings Schemes

आप बताइए:

आप अभी पैसा कहां रखते हैं FD, RD या Savings अकाउंट आपके लिए कौन है बेहत अपना उत्तर कमेंट में अवश्य दे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ