Active Choice vs Auto Choice: 2026 में कौन बेहतर? Life Cycle Funds, Risk Analysis और Age-wise Strategy

Active Choice और Auto Choice में क्या अंतर है? | NPS Comparison

NPS Active Choice और Auto Choice की तुलना, Equity allocation, rebalancing और age-based investment strategy
इस इन्फोग्राफिक में NPS के Active Choice और Auto Choice विकल्पों की तुलना, Equity सीमा, Rebalancing, उम्र के अनुसार Asset Allocation और निवेशक के लिए उपयुक्तता को सरल तरीके से समझाया गया है।


NPS में निवेश करते समय अक्सर यह प्रश्न उठता है कि फंड मैनेजर का चुनाव कैसे करें? निवेश किस एसेट क्लास में करें?

NPS में PFRDA द्वारा तीन विकल्प दिया गया है पहला सरकारी कर्मचारी के लिए "DEFALT CHOICE" अन्य आम नागरिक के लिए "ACTIVE CHOICE"  और "AUTO CHOICE"। 

इन विकल्पों में किसे भी एक विकल्प को चुन कर NPS में निवेश प्रारम्भ किया जा सकता है। अब यह ग्राहक के ऊपर निर्भर करता है कि किस विकल्प का चुनाव करता है।

डिफॉल्ट CHOICE में ग्राहक को तीन फंड मैनेजर बाईडिफाल्ट मिलत है, वह है life insurance corporation, SBI life Insurance pvt Ltd, UTI pension fund manager.

Active choices जहां आपको स्वतंत्रता देता है फंड मैनेजर के चुनाव का वहीं auto चॉइस आपके उम्र के हिसाब से एसेट क्लास को खुद चुनता है।

Active Choice और Auto Choice में क्या अंतर है?

Active Choice में निवेश का अनुपात सब्सक्राइबर खुद तय करता है, जबकि Auto Choice में उम्र के आधार पर Asset Allocation अपने आप बदलता है।

सीधा उत्तर: Active Choice में सब्सक्राइबर Equity (E), Corporate Bonds (C), Government Securities (G) और AIF (A) में निवेश का अनुपात खुद चुनता है। Auto Choice में Life Cycle Funds के जरिए उम्र बढ़ने के साथ Equity exposure अपने आप कम होता जाता है।

Comparison Table: At a Glance

विशेषता Active Choice Auto Choice
कंट्रोल Self Managed
पूरी तरह सब्सक्राइबर के हाथ में
Automatic
PFRDA के उम्र-आधारित मैट्रिक्स के अनुसार
इक्विटी सीमा अधिकतम 75% 5%–75%
उम्र के अनुसार
Rebalancing खुद करनी पड़ती है
साल में 4 बार संभव
उम्र के साथ
ऑटोमैटिक
किसके लिए? अनुभवी निवेशक और मार्केट की समझ रखने वाले Set & Forget चाहने वाले निवेशक
🎯

Active Choice

ज्यादा नियंत्रण और अपनी रणनीति के अनुसार Asset Allocation.

VS
⚙️

Auto Choice

उम्र के अनुसार Asset Allocation में स्वतः बदलाव.


Active Choice क्या है? (सब कुछ आपके हाथ में)

Active Choice उन व्यक्ति के लिए पसंदीदा विकल्प है जो निवेश की बारीकियों को गहनता से जानते हैं, इस विकल्प में फंड प्रबंधन से लेकर कितना फंड किस एसेट क्लास में निवेश करना है यह निवेशक के हाथों में होता है।

PFRDA के नियमों के अनुसार, आप निम्नलिखित एसेट क्लासेस में निवेश कर सकते हैं:

1. Asset Class E (Equity):

यह एसेट क्लास इक्विटी बाजार में निवेश करने वाले सब्सक्राइबर के लिए है, इसमें अपने फंड का 75 प्रतिशत तक का निवेश किया जा सकता है।

2. Asset Class C (Corporate Debt):

यह एसेट क्लास कॉर्पोरेट सेक्टर द्वारा किया जाने बॉण्ड में निवेश के लिए होता है। इसमें 100 प्रतिशत तक का निवेश किया जा सकता है।

3. Asset Class G (Government Securities):

यह गवर्मेंट द्वारा जारी किया जाने वाला बॉन्ड है जिसमें एक फिक्स ब्याज दर मिलता है, इसमें भी 100 प्रतिशत तक निवेश किया जा सकता है।

4. Asset Class A (Alternative Investment Funds):

इसमें अधिकतम 5% की सीमा है , यह रियल स्टेट जैसे अन्य तरह के एसेट क्लास है।

महत्वपूर्ण: इन चारों का कुल योग 100% से अधिक नहीं होना चाहिए।

Auto Choice और Life Cycle Funds क्या हैं?

Auto Choice उन सब्सक्राइबर्स के लिए एक 'डिफ़ॉल्ट' और सुरक्षित तरीका है जो निवेश के फैसलों को विशेषज्ञों या उम्र-आधारित प्रणाली पर छोड़ना चाहते हैं ।

इसमें निवेश का प्रबंधन Life Cycle Funds  के माध्यम से किया जाता है।

इन फंड्स की खासियत यह है कि जब आप युवा होते हैं, तो इक्विटी में निवेश अधिक होता है ताकि लंबी अवधि में वेल्थ क्रिएट हो सके। 

जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है, जोखिम कम करने के लिए पैसा धीरे-धीरे सरकारी और कॉर्पोरेट बॉन्ड में शिफ्ट कर दिया जाता है।

2026 के नए PFRDA नियम और Life Cycle Funds का ढांचा:

अक्टूबर 2025 में PFRDA ने निवेश विकल्पों के नामकरण और ढांचे में बड़े बदलाव किए हैं, जिन्हें अब 2026 में पूरी तरह लागू कर दिया गया है । 

अब "Active Choice" और "Auto Choice" को Common Schemes (CS)  के तहत रखा गया है।

2026 के नए Life Cycle Funds के नाम और संरचना :

1. Life Cycle 25 – Low (5E / 55Y):

पहले इसे 'Conservative Life Cycle Fund' कहा जाता था। 

 35 साल की उम्र तक इसमें 25% इक्विटी होती है, जो 55 साल की उम्र तक घटकर मात्र 5% रह जाती है ।

2. Life Cycle 50 – Moderate (10E / 55Y):

35 साल की उम्र तक 50% इक्विटी, जो 55 साल की उम्र तक घटकर 10% हो जाती है।

3.Life Cycle 75 – High (15E / 55Y):

पहले इसे 'Aggressive Life Cycle Fund' कहा जाता था। 

35 साल की उम्र तक 75% इक्विटी, जो 55 साल की उम्र तक घटकर 15% रह जाती है।

4.Life Cycle – Aggressive (35E / 55Y): 

यह पहले 'Balanced Life Cycle Fund' के नाम से जाना जाता था। 

इसमें 45 साल की उम्र तक 50% इक्विटी बनी रहती है और 55 साल की उम्र तक यह 35% रहती है।

📊 NPS Comparison

Active Choice vs Auto Choice

पैरामीटर Active Choice Auto Choice
अधिकतम इक्विटी 75%
सब्सक्राइबर की पसंद
75%
35 साल तक LC 75 में
पोर्टफोलियो कंट्रोल HIGH
आप एसेट मिक्स बदलते हैं
LOW
सिस्टम उम्र के हिसाब से बदलता है
रिस्क लेवल सब्सक्राइबर की चॉइस पर निर्भर उम्र के साथ कम होता जाता है
रैबैलेंसिंग 🔄 मैन्युअल
साल में 4 बार विकल्प
⚙️ ऑटोमैटिक
प्रतिवर्ष जन्मदिन पर
मॉनिटरिंग 📈 नियमित
बाजार के अनुसार
✅ बहुत कम
किसके लिए सही? 🎯 जो पोर्टफोलियो मैनेज करना जानते हैं 🛡️ जो आसान और व्यवस्थित तरीका चाहते हैं


Active Choice vs Auto Choice: NPS में कौन सा विकल्प बेहतर?

Active Choice vs Auto Choice – NPS में पोर्टफोलियो नियंत्रण, जोखिम और ऑटोमैटिक रीबैलेंसिंग की तुलना
NPS के Active Choice और Auto Choice की तुलना—इक्विटी, पोर्टफोलियो कंट्रोल, जोखिम, रीबैलेंसिंग और मॉनिटरिंग के आधार पर।


NPS - APY

अगस्त 2026 तक NPS की स्थिति

16 अगस्त 2026 तक के आधिकारिक आंकड़े

NPS Subscribers 2.30 करोड़
👥
National Pension System
NPS Total AUM ₹17,76,762 करोड़
💰
Assets Under Management
APY Subscribers 7.86 करोड़
👨‍👩‍👧‍👦
Atal Pension Yojana
APY Total AUM ₹59,020 करोड़
📈
Assets Under Management
📊
NPS + APY का विशाल वित्तीय आधार

करोड़ों सब्सक्राइबर्स और बड़े AUM के साथ पेंशन योजनाओं का विस्तार।

डेटा: PFRDA | स्थिति: 16 अगस्त 2026



Risk Analysis: जोखिम को समझना जरूरी है

NPS में निवेश मार्केट से जुड़ा होता है, इसलिए इसमें कुछ जोखिम अनिवार्य हैं:

1.Market Risk:

बाजार में उतार-चढ़ाव होने पर आपके फंड की Net Asset Value (NAV) प्रभावित हो सकती है।

2. Equity Risk:

Active Choice में 75% या Auto Choice (LC 75) में उच्च इक्विटी आवंटन होने पर बाजार गिरने की स्थिति में पोर्टफोलियो को नुकसान हो सकता है।

3. Allocation Risk:

यदि आपने Active Choice में गलत एसेट क्लास का चयन किया (जैसे रिटायरमेंट के करीब बहुत अधिक इक्विटी), तो यह आपके भविष्य के फंड को खतरे में डाल सकता है।

4.Behavioural Risk:

बाजार की गिरावट देखकर घबराहट में फंड मैनेजर या एसेट एलोकेशन बदलना लॉन्ग-टर्म रिटर्न को कम कर सकता है।

NPS ACTIVE vs AUTO CHOICE CALCULATOR:


NPS CALCULATOR

Active Choice vs Auto Choice

अपनी उम्र और मासिक निवेश के आधार पर दोनों विकल्पों को समझें।

⚠️ यह केवल educational illustration है। वास्तविक NPS returns market performance, scheme selection, charges और asset allocation के अनुसार अलग हो सकते हैं। इसे investment advice न मानें।


Age-wise Strategy: उम्र के हिसाब से सही निवेश ढांचा:

2026 में रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए PFRDA के Life Cycle Funds के आधार पर एक सामान्य फ्रेमवर्क यहाँ दिया गया है:

25–30 वर्ष:

इस उम्र में आप Life Cycle 75 (High) चुन सकते हैं क्योंकि आपके पास लंबा समय है। Active Choice में भी 75% इक्विटी के साथ जाना बुद्धिमानी हो सकती है ।

31–35 वर्ष:

 यह वेल्थ बनाने का मुख्य समय है। LC 75 में अभी भी 75% इक्विटी मिलेगी। Active Choice में अपनी रिस्क प्रोफाइल के अनुसार इक्विटी 60-70% रख सकते हैं।

36–40 वर्ष:

ऑटो चॉइस में इक्विटी धीरे-धीरे कम होने लगती है (जैसे LC 75 में 40 की उम्र तक 55%) [17]। एक्टिव चॉइस वाले निवेशकों को इक्विटी धीरे-धीरे कम करना शुरू करना चाहिए।

41–45 वर्ष:

अब फोकस स्थिरता पर होना चाहिए। Life Cycle – Aggressive (35E/55Y) एक अच्छा विकल्प है जहाँ 45 की उम्र तक 50% इक्विटी बनी रहती है।

46–50 वर्ष:

जोखिम घटाने का समय। LC 50 (Moderate) या एक्टिव चॉइस में इक्विटी को 30-40% के आसपास लाना उचित है ।

51–55 वर्ष:

रिटायरमेंट नजदीक है। इक्विटी का हिस्सा 10-20% तक सीमित करें। LC 25 (Low) यहाँ सबसे सुरक्षित विकल्प है।

56 वर्ष और उससे अधिक:

अब पूंजी की सुरक्षा (Capital Preservation) सबसे महत्वपूर्ण है। सरकारी बॉन्ड्स (Asset G) में अधिक आवंटन रखें।

NPS & APY AUM + SUBSCRIBER DASHBOARD:


NPS APY Dashboard August 2026 – Subscribers and Total AUM
NPS और APY Dashboard अगस्त 2026: 2.30 करोड़ NPS subscribers, ₹17,76,762 करोड़ NPS AUM, 7.86 करोड़ APY subscribers और ₹59,020 करोड़ APY AUM
NPS और APY का अगस्त 2026 Dashboard — 16 अगस्त 2026 तक subscribers और total AUM के प्रमुख आंकड़े।
NPS • APY DASHBOARD

NPS और APY — अगस्त 2026

Data as on 16 August 2026

👥
NPS Subscribers
2.30 करोड़
💰
NPS Total AUM
₹17,76,762 करोड़
👨‍👩‍👧‍👦
APY Subscribers
7.86 करोड़
📈
APY Total AUM
₹59,020 करोड़
Interactive Comparison
NPS 2.30 करोड़
APY 7.86 करोड़
📌 ध्यान दें
Subscriber comparison में APY के subscribers, NPS subscribers से अधिक हैं।
Source: PFRDA | Data as on 16 August 2026

केस स्टडी: दो उदाहरणों से समझें:

उदाहरण 1: 

राहुल (उम्र 28 वर्ष, एग्रेसिव इन्वेस्टर)

राहुल एक आईटी प्रोफेशनल है और बाजार की अच्छी समझ रखता है। उसे अधिकतम रिटर्न चाहिए।

सुझाव:

राहुल Active Choice चुन सकता है और इक्विटी (E) में 75% एलोकेशन रख सकता है। वह बाजार के अनुसार साल में 4 बार बदलाव कर सकता है ।

उदाहरण 2: 

प्रिया (उम्र 46 वर्ष, मॉडरेट इन्वेस्टर)

प्रिया एक टीचर है और वह चाहती है कि उसे निवेश की चिंता न करनी पड़े।

सुझाव:

प्रिया के लिए Auto Choice - Life Cycle 50 (Moderate) बेहतर है। इसमें उसकी उम्र के अनुसार इक्विटी अपने आप कम होती जाएगी और उसका पैसा सुरक्षित रहेगा ।

निष्कर्ष: 

NPS भारत में सबसे विश्वसनीय पेंशन स्कीम बन गया है, लेकिन बिना निवेश प्रणाली को जाने निवेशक अधिकतम लाभांश नहीं प्राप्त कर सकता।

आम निवेशकों के लिए PFRDA द्वारा दो विकल्प दिया गया हैं, अतः सारे विकल्प सब के लिए नहीं।

जब Active Choice की बात आती है तो यह उनके लिया अच्छा है जो निवेश का फैसला खुद करना चाहते हैं अर्थात जिनको निवेश एसेट क्लास की पूर्ण जानकारी है।

PFRDA द्वारा फंडमैनेजर को चार बार बदलने की छूट ने इसको काफी लचीला बना दिया है।

Auto Choice यह उन निवेशकों के लिए बनाया गया है जो निवेश की बारीकियों को नहीं जानते। इसमें स्वतः ही सिस्टम आपके उम्र को देखकर अलग अलग लाइफ साइकिल के अनुसार निवेश करता है।

FAQs: (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

Q.1. क्या मैं Active से Auto Choice में स्विच कर सकता हूँ?

 A .  हाँ, आप साल में 4 बार तक अपना निवेश विकल्प बदल सकते हैं ।

Q.2. NPS में अधिकतम कितनी उम्र तक निवेश किया जा सकता है?

 A . आप 18 से **85 वर्ष** की उम्र तक NPS से जुड़ सकते हैं और निवेश कर सकते हैं ।

Q.3.क्या 2026 में इक्विटी एलोकेशन की सीमा बढ़ाई गई है?

 A .  Active Choice में वर्तमान सीमा अभी भी अधिकतम 75% है।

Q.4. Life Cycle 75 (High) में इक्विटी कब कम होना शुरू होती है?

 A .  35 साल की उम्र के बाद यह हर साल धीरे-धीरे कम होने लगती है।

Q.5. क्या मैं एक ही समय में कई पेंशन फंड्स चुन सकता हूँ?

 A . 2026 के नए MSF नियमों के तहत, आप अब मल्टीपल स्कीम्स और फंड्स में निवेश कर सकते हैं ।

Q.6. टियर-II अकाउंट में निवेश के क्या नियम हैं?

 A .  टियर-II एक स्वैच्छिक निवेश खाता है जिसमें कोई लॉक-इन नहीं होता, बशर्ते आपके पास सक्रिय टियर-I खाता हो ।

आप से सवाल:

आप बताइए आप के लिए कौन बेहतर है Active choice या auto choice? अपना उत्तर कॉमेंट में दर्ज करें।लेख जानकारी पूर्ण लगे तो शेयर और सब्सक्राइब करना न भूलें।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ