Government Employees NPS Exit Process 2026: सेवानिवृत्ति पर पैसे निकालने की पूरी जानकारी !

NPS Exit Process 2026 – Government Employees Guide

NPS exit process 2026 for government employees showing 60 percent lump sum and 40 percent annuity pension rules India
NPS Exit Process 2026: जानिए कैसे 60% राशि एकमुश्त और 40% पेंशन के रूप में मिलती है (सरकारी कर्मचारियों के लिए गाइड)।

भारत में retirement planning govt employees के लिए National Pension System (NPS) एक प्रसिद्ध और लाभदायक सेवानिवृत्ति प्रबंधन का साधन बन गया है। 

केंद्र सरकार द्वारा 2024 से जारी इस योजना के अंतर्गत केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारी अपने सेवानिवृत्त के लिए अपने फंड का प्रबंधन करते हैं।

वर्ष 2026 में, NPS Exit Rules 2026 और निकासी प्रक्रियाओं में कई महत्वपूर्ण स्पष्ट और डिजिटल अपडेटलाए गए हैं।

2004 के बाद भर्ती हुए अब कई कर्मचारी अपने सेवानिवृत्त कि प्रक्रिया कि ओर अग्रसित हो रहे है ।

इस लेख में हम Government Employees NPS Exit Process और NPS Withdrawal Process India के प्रक्रिया नए अपडेटेड नियमों के आधार पर समझेंगे।

📌 Key Highlights (मुख्य बिंदु)

  • Normal Exit: सेवानिवृत्ति (60 वर्ष) पर NPS खाता बंद करना।
  • Annuity (एन्युइटी): जीवनभर पेंशन पाने के लिए निवेश किया जाने वाला हिस्सा।
  • CRA Portal: नया ट्रांजैक्शन पता: cra.nps-proteantech.in
  • Nodal Office: सरकारी कर्मचारियों के लिए DDO/PAO की भूमिका महत्वपूर्ण है।

NPS Exit Process kya hai?

Nps से विथड्रावल (exit) का तात्पर्य है आपके व्यक्तिगत पेंशन खाता (Individual Pension Account) को हमेशा के लिए बंद करने से है।

और जो भी धनराशि आपके खाते में ब्याज सहित है उसका नियम आधारित निपटारण करना है।

Superannuation(सेवानिवृत्त) कि आयु पर पहुंचने के बाद या किसी कारणों से समय से पहले आपका पर्मानेंट रिटायरमेंट एकाउंट नंबर (PRAN NO) को बंद करने कि यह प्रक्रिया किया जाता है।

National Pension System Trust (NPS Trust) इस पूरी संपत्ति और प्रक्रिया की निगरानी करता है ताकि निवेशकों के हितों की रक्षा हो सके । 

एग्जिट के समय, फंड का एक हिस्सा एकमुश्त (lump sum) 60 प्रतिशत दिया जाता है और दूसरा हिस्सा 40 प्रतिशत पेंशन के लिए सुरक्षित रखा जाता है।

Nps Annuity(पेंशन)callculater:

Advanced NPS Annuity Calculator 2026

NPS ANNUITY (पेंशन) कैलकुलेटर क्या है?

Advanced NPS annuity calculator एक ऐसा टूल है जो nps में निवेश कि गई ब्याज सहित राशि,annuity प्रदाता के द्वारा दिए जाने वाले ब्याज दर और पेंशन के प्रकार को भरने पर।

आपके NPS से exit के बाद आपको प्राप्त होने वाली 60 प्रतिशत धनराशि, पेंशन वाली 40 प्रतिशत धनराशि और आपको मिलने वाली annuity (पेंशन) धनराशि की गणना करके बतादेता है।

NPS Annuity Calculator 2026 – Calculate Monthly Pension Online

NPS annuity calculator India 2026 showing 60 percent lump sum and 40 percent pension calculation with monthly pension estimate
NPS Annuity Calculator: जानें कैसे आपका कुल कॉर्पस 60% एकमुश्त और 40% पेंशन में बदलता है और कितनी मासिक पेंशन मिलेगी।

Government Employees ke liye NPS Exit Rules 2026:

Government employees (Central and state government) के लिए nps में नियम जनरल निवेशकों से कुछ भिन्न होते हैं।

क्योंकि उनका Nps प्रणाली में प्रवेश (entry)और निष्कासन(exit) दोनों कि प्रक्रिया में उनके नोडल कार्यालयों के माध्यम से होता है 

NPS Exit Rules 2026 के अनुसार अपडेटेड मुख्य नियम निम्नलिखित हैं:

1. अनिवार्य एन्युइटी:

कर्मचारी को पूरे सेवा काल में निवेश कि गई धनराशि का एक निश्चित भाग अनिवार्य रूप से एन्युइटी खरीदने के लिए उपयोग करना होगा, जिससे मासिक पेंशन सुनिश्चित हो सके।

2.कर लाभ (Tax Benefits):

वर्तमान नियम के अनुसार एकमुश्त निकाशी राशि आयकर से मुक्त की गई है।

3.नोडल सत्यापन:

सरकारी कर्मचारियों के मामले में, निकासी अनुरोध को उनके संबंधित विभाग (Nodal Office) द्वारा सत्यापित किया जाना अनिवार्य है ।

4. निकासी विकल्प:

कर्मचारी एक निश्चित राशि से कम धन राशि Nps खाते में होने पर उसे पूरा एकमुश्त अपने खाते में ले सकता है।

NPS Withdrawal Process India 2026:

Nps withdrawal process कि चरण दर चरण प्रक्रिया निम्नलिखित है:

Step by Step NPS Exit Process (Online + Offline)

ऑनलाइन प्रक्रिया (Online Process):

NPS online exit process 2026 कि प्रक्रिया निम्नलिखित है:

🧾 NPS Exit Process (Step-by-Step Guide 2026)

  1. CRA लॉगिन:
    Government employees CRA आधिकारिक पोर्टल cra.nps-proteantech.in पर अपने PRAN और पासवर्ड या नोडल अधिकारी द्वारा प्राप्त ID/Password से लॉगिन करें।
  2. Withdrawal Utility:
    “Transact Online” मेनू में जाकर “My Withdrawal Utility” विकल्प चुनें।
  3. विवरण भरें:
    अपनी निकासी का प्रकार (Normal Exit) चुनें और बैंक विवरण तथा एन्युइटी प्रतिशत दर्ज करें।
  4. दस्तावेज अपलोड:
    KYC दस्तावेज (PAN, आधार) और बैंक प्रमाण अपलोड करें।
  5. OTP वेरिफिकेशन:
    रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP के माध्यम से पुष्टि करें।
  6. PDF डाउनलोड:
    प्रक्रिया पूरी होने पर फॉर्म की हार्ड कॉपी डाउनलोड करें और नोडल कार्यालय में जमा/अप्रूवल के लिए दें।
  7. अप्रूवल एवं भुगतान:
    Nodal Officer द्वारा अप्रूवल के बाद 3–4 कार्यदिवस में प्रक्रिया पूर्ण हो जाती है और आपके खाते में 60% (या चुनी गई राशि) जमा हो जाती है।

ऑफलाइन प्रक्रिया (Offline Process):

📄 NPS Exit Offline Process (ऑफलाइन प्रक्रिया)

  1. फॉर्म डाउनलोड:
    NPS ट्रस्ट/CRA पोर्टल से निकासी (Withdrawal) फॉर्म डाउनलोड करें।
  2. दस्तावेज संलग्न करें:
    PRAN कार्ड की कॉपी, बैंक पासबुक/कैंसल चेक और पहचान प्रमाण (PAN/आधार) संलग्न करें।
  3. नोडल ऑफिस में जमा:
    भरा हुआ फॉर्म अपने DDO (Drawing & Disbursing Officer) या संबंधित नोडल कार्यालय में जमा करें।

नोट: दस्तावेज स्पष्ट और self-attested होने चाहिए, ताकि प्रक्रिया में देरी न हो।

NPS Exit Process 2026 – Online and Offline Step by Step Guide
NPS exit process 2026 online and offline steps for government employees showing withdrawal process and document submission India
NPS Exit Process 2026: जानिए कैसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से NPS से निकासी कर सकते हैं (सरकारी कर्मचारियों के लिए पूरी गाइड)।

NPS Withdrawal Rules (Normal Exit vs Premature Exit):

सेवानिवृत्ति और समय से पहले निकासी के नियमों में बड़ा अंतर होता है। नीचे दी गई तालिका इसे स्पष्ट करती है:

📊 NPS Exit Comparison (Normal vs Premature)

विवरण Normal Exit (60 साल / Superannuation) Premature Exit (60 साल से पहले)
पात्रता सेवानिवृत्ति की आयु प्राप्त करने पर कम से कम 5–10 साल की सेवा के बाद
Lump Sum (एकमुश्त) 60% तक 20% तक
Annuity (पेंशन) न्यूनतम 40% अनिवार्य न्यूनतम 80% अनिवार्य
खाता बंद करना
PRAN पूरी तरह बंद हो जाता है PRAN पूरी तरह बंद हो जाता है

Real-Life Example: श्री शर्मा (सरकारी शिक्षक) का केस:

श्री राम कृष्ण जी 2026 में 60 वर्ष के हो गए हैं वे अब सेवानिवृत की तैयारी कर रहे हैं।

उनके द्वारा nps खाते में कि गई निवेश राशि कि वर्तमान मूल्य 1 करोड़ हो गई है।

Normal exit के case में:

राम कृष्ण जी को 60 लाख रूपये (60 प्रतिशत) डायरेक्टर उनके बैंक अकाउंट में टैक्स फ्री मिल जाएगा।

Annuity concept:

बाकि शेष राशि 40 लाख (40 प्रतिशत) से वह किसी भी Annuity service provider (ASP) में किसी पेंशन प्लान में निवेश करेंगे।जिससे उन्हें जीवन भर पेंशन प्राप्त होती रहेगी।

परिणाम:

उन्हें 30 लाख रुपये तुरंत मिलेंगे और 20 लाख के आधार पर हर महीने जीवनभर पेंशन मिलती रहेगी।

होने वाली गलतियां और उनके समाधान:

अक्सर सरकारीसरकारी कर्मचारियों द्वारा एक्जिट प्रक्रिया करते समय NPS Exit Rules 2026 का पालनकरने में निम्नलिखित गलतियाँ हो जाती हैं:

1.बैंक विवरण में गलती: 

सरकारी कर्मचारी का प्रारंभ में जब PRAN रजिस्ट्रेशन कि प्रक्रिया हो रही थी तो उनके कार्यालय से नियम कि पूरी जानकारी न होने के कारण या नियम स्पष्ट न होने के कारण बैंक अकाउंट कि पूरी जानकारी जैसे ifc कोड इत्यादि कि जानकारी न भरना या एक्जिट के समय अलग खाते का विवरण देना।

समाधान: 

निकासी के समय या उससे पहले Subscriber Registration/Modification Request' के जरिए आवेदकको बैंक डिटेल update करा लेना चाहिए।

2.नॉमिनेशन अपडेट न होना:

नमनी का विवरण न होने पर या गलत विवरण होने परसब्सक्राइबर के मृत्य होने के स्थिति में भुगतान प्रक्रिया लटक सकती है।

समाधान:

सब्सक्राइबर को चाहिए कि Nominee टूल का उपयोग करके सही नॉमिनी का विवरण अपडेट करा लें।

3. अपूर्ण KYC:

सरकारी कर्मचारियों का अक्सर PRAN डाटा बेस पर धुंधली या फटे दस्तावेज अपलोड पाए जाते हैं जो एक्जिट प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न कर सकता है।

समाधान:

हमेशा स्पष्ट डिजिटल कॉपी और ओरिजिनल कैंसिल चेक का सेल्फ अटेस्टेड PRAN DATA बेस पर अपडेट करवाएं।।

Exit से पहले की चेकलिस्ट:

✅ NPS Exit Checklist (महत्वपूर्ण जांच सूची)

  • ✔ क्या आपका मोबाइल नंबर और ईमेल CRA पोर्टल पर अपडेट है?
  • ✔ क्या आपने सही Annuity Service Provider (ASP) चुन लिया है?
  • ✔ क्या आपके बैंक खाते में नाम बिल्कुल PRAN कार्ड जैसा है?
  • ✔ क्या आपके पास अपना ओरिजिनल PRAN कार्ड सुरक्षित है?

Expert Tips for Better Retirement Planning:

Retirement प्लान करते समय निम्नलिखित बातों पर ध्यान दें:

Asset Allocation पर ध्यान दें:

सेवानिवृत्ति के नजदीक होने के कुछ समय पहले ही PFRDA की SAARG समिति के सुझावों के अनुसार, 
अपने निवेश को इक्विटी (E) से हटाकर सुरक्षित सरकारी बॉन्ड्स (G) में शिफ्ट करें।

2.Annuity का सही चयन:

Annuity service provider का चुनाव करते समय अपनी जरूरत के ध्यान में रख कर ऊपर दिए गए कैलकुलेटर से गणना कर 'With Return of Purchase Price' या 'Joint Life' पेंशन विकल्प चुनें।

3.Tier-II का उपयोग:

यदि आपके पास Tier-II खाता है, तो उसे पहले बंद कर लें क्योंकि इसकी निकासी प्रक्रिया आसान और अलग है ।

निष्कर्ष:

Government Employees NPS Exit Process 2026 अब पारदर्शी और सुरक्षित हो गया है।

प्रक्रिया का सही जानकारी और उसका सही क्रियान्वयन एक्जिट process को आसान और सुव्यवस्थित बना देता है।

तकनीकि सुधार प्रक्रिया लगातार जारी होने के कारण अब कर्मचारी खुद अपने द्वारा भी इस प्रक्रिया को पूर्ण कर सकने में सक्षम हो रहे हैं।

सही समय पर दस्तावेजों को अपडेट करना और NPS annuity rulesको समझना कर एडवांस nps calculator का उपयोग कर एक खुशहाल रिटायरमेंट की आधारशिला रखें।

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न):

Q1. निकासी प्रक्रिया में कितना समय लगता है?

A.आमतौर पर, नोडल ऑफिस द्वारा वेरिफिकेशन के बाद 10-15 कार्य दिवसों में राशि बैंक खाते में आ जाती है।

Q2. क्या मैं 100% राशि निकाल सकता हूँ?

A .यदि आपकी कुल जमा राशि 5 लाख रुपये से कम है (सेवानिवृत्ति पर), तो आप पूरी राशि निकाल सकते हैं (यह सीमा बदल सकती है, कृपया नवीनतम सर्कुलर देखें)।

Q3. Annuity Service Provider (ASP) क्या है?

A.ये PFRDA द्वारा पैनल में शामिल बीमा कंपनियाँ हैं जो आपकी जमा राशि के बदले आपको नियमित पेंशन देती हैं।

Q4. क्या सेवानिवृत्ति के बाद मैं NPS खाता जारी रख सकता हूँ?

A.हाँ, आप 75 वर्ष की आयु तक अपने खाते को जारी रखने (Deferment) का विकल्प चुन सकते हैं ।

Q5. मृत्यु की स्थिति में नॉमिनी को क्या मिलता है?

A.सब्सक्राइबर की मृत्यु के मामले में, नामांकित व्यक्ति को पूरी संचित पेंशन राशि दी जाती है ।

आप से सवाल 

क्या आपने Nps एग्जिट प्रोसेस प्रारम्भ कर दिया है? अपना अनुभव कॉमेंट सेक्शन में शेयर करें। लेख अच्छा लगे तो सबस्क्राइब और शेयर करना न भूलें।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ