NPS PFM aur Scheme Change kaise kare 2026: एक विस्तृत गाइड !

NPS PFM & Scheme Change 2026 – Online Process Guide

NPS PFM and scheme change online 2026 process showing fund switching and investment allocation India
NPS Scheme Change 2026: जानिए कैसे आप ऑनलाइन PFM बदल सकते हैं और बेहतर रिटर्न के लिए सही निवेश विकल्प चुन सकते हैं।

सरकारी कर्मचारी और आम आदमी का भी आज रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए सबसे ज्यादा प्रसिद्ध योजना है National pension scheme अर्थात NPS।

किन्तु बहुत से निवेशक अधूरी जानकारी के कारण NPS खाते को जैसे को तैसा छोड़ देते हैं जिससे उनके फंड वैल्यू अपेक्षाकृत कम होते हैं।

जिस व्यक्ति को जानकारी होती है वह समय समय पर निवेश कि वर्तमान स्थिति के अनुसार समय दर समय अपने पेंशन फंड मैनेजर (PFM) को चेंज करते हैं।

आज हम इस लेख में जानेंगे कि PFM या SHEME को चेंज कैसे करें और क्या हैं और क्या है UPDATE 2026।

NPS PFM & Scheme Change Guide 2026

  • PFM Change: 1 बार प्रति वर्ष
  • Scheme Change: 2 बार प्रति वर्ष
  • Mode: Online (NSDL Portal)
  • Assets: Equity (E), Corporate (C), Govt (G), Alternative (A)
  • Processing Time: 1-2 दिन

Tip: Long term में बेहतर returns के लिए सही allocation जरूरी है।

NPS में PFM और Scheme क्या है?

निवेश के पहले यह जानना जरूरी होता है कि यह कैसे काम करता है और इस सिस्टम के स्तंभ क्या है:

1. Pension Fund Manager (PFM) क्या है?

पेंशन फंड मैनेजर NPS के सिस्टम का वह प्रक्रियात्मक प्रणाली है जो आपके द्वारा किए गए निवेश धनराशि का मूल्य वृद्धि के लिए विभिन्न एसेट क्लास सिस्टम में निवेश करता है।

आसान भाषा में कहें तो PFM जब आप सेवा काल में होते हैं और आप NPS में निवेश करते हैं तो आपके निवेश का अधिकतम लाभ मिल सके इसके लिए यह PFM इसको इक्विटी, गवर्मेंट बांड आदि ASSET CLASS स्त्रोतों में REINVEST करता है या निवेश प्रबंधन करता है।

2. NPS Scheme (Asset Allocation) क्या है?

NPS के तहत "Multiple Scheme Framework" आपको यह चुनने की अनुमति देता है कि आपका पैसा कहाँ निवेश होगा । मुख्य रूप से चार एसेट क्लास होते हैं:

Asset Class E (Equity):

हाई रिटर्न की संभावना, लेकिन हाई रिस्क। इस एसेट क्लास में निवेश इक्विटी अर्थात शेयर मार्केट में होता है।

Asset Class C (Corporate Bonds):

मीडियम रिस्क और मीडियम रिटर्न। इस क्लास में निवेश विभिन्न कॉर्पोरेट द्वारा निकले जाने वाले bands में होता है।

Asset Class G (Government Securities):

सबसे सुरक्षित लेकिन कम रिटर्न। इसमें पैसा सरकार द्वारा निकाले जाने वाले bands में होता है 

Asset Class A (Alternative Assets):

रियल एस्टेट और इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड। इसमें विभिन्न बड़े बड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में पैसे लगाए जाते हैं।

NPS PFM aur Scheme Change: नियम और सीमाएं (Rules 2026)

2026 के अपडेट्स के अनुसार, PFRDA ने सब्सक्राइबर्स को अधिक लचीलापन दिया है:

1. PFM Change:

Nps में वित्तीय वर्ष में 1 बार पेंशन फंड मैनेजर को और 2 बार स्कीम चेंज कर सकते हैं।

2.Scheme Preference Change:

Nps में 1 बार PFM CHANGE के साथ 2 बार एसेट एलोकेशन (E, C, G का प्रतिशत) बदल सकते हैं।

3.Tier-I और Tier-II:

यह उपरोक्त दोनों नियम NPS के दोनों प्रकार के खाते Tier-I और Tier-II के लिए समान है ।

4. Charges:

ऑनलाइन बदलाव करने पर नाममात्र के ट्रांजैक्शन चार्ज लग सकते हैं, जिसकी जानकारी Central Recordkeeping Agency (CRA) के पोर्टल पर उपलब्ध रहती है।

Step-by-Step Online Process: NPS PFM change kaise kare:

🔄 NPS PFM Change Process 2026 (Step-by-Step Guide)

  1. CRA पोर्टल पर लॉगिन करें:
    NPS का नया ट्रांजैक्शन पोर्टल cra.nps-proteantech.in पर जाएं।
  2. क्रेडेंशियल दर्ज करें:
    अपना PRAN (Permanent Retirement Account Number) और I-PIN (Password) डालकर लॉगिन करें। पासवर्ड भूलने पर “Reset Password” विकल्प का उपयोग करें।
  3. 'Transact Online' मेनू पर जाएं:
    लॉगिन के बाद “Transact Online” → “Change Scheme Preference” विकल्प चुनें।
  4. PFM या Scheme चुनें:
    यहाँ आपको दो विकल्प मिलेंगे:
    • Active Choice: E (Equity), C (Corporate), G (Govt) में खुद allocation तय करें
    • Auto Choice: उम्र के अनुसार automatic allocation
    PFM बदलने के लिए “Change PFM” चुनें और नया fund manager select करें।
  5. OTP वेरिफिकेशन:
    रजिस्टर्ड मोबाइल और ईमेल पर आए OTP को दर्ज करके request submit करें।

Tip: PFM change साल में 1 बार और scheme change 2 बार किया जा सकता है।

NPS PFM Change Process 2026 – Step by Step Online Guide

NPS PFM change process 2026 India showing how to change pension fund manager online step by step

NPS PFM Change 2026: जानिए कैसे आप ऑनलाइन CRA पोर्टल के जरिए अपना Pension Fund Manager बदल सकते हैं और बेहतर रिटर्न पा सकते हैं।

एसेट एलोकेशन बदलने के और PFM बदलने के फायदें:

एसेट एलोकेशन और पेंशन फंड मैनेजर बदलने के निम्नलिखित फायदे हैं:

Better Returns:

Asset allocation और pension fund Manager बदलाव से होता यह है कि अगर वर्तमान एलोकेशन या मेनेजर बेहतर प्रदर्शन नहीं करता तो दूसरा जो अच्छा प्रदर्शन कर रहा है उसमें जा सकते हैं।

फलस्वरूप वर्तमान से अच्छा रिटर्न हासिल हो सकता है परंतु परफॉर्मेंस कि गणना हमेशा एक बड़े अंतराल पर ही करना चाहिए।

Risk Management:

Assets allocation channge कर के हम risk मैनेजमेंट कर सकते हैं इक्विटी में रिस्क ज्यादा हो रहा है तो गवर्नमेंट बॉन्ड में जा सकते हैं।

Market Alignment:

बाजार की स्थितियों को देखते हुए अपने पोर्टफोलियो को रीबैलेंस करना NPS investment tips India का एक मुख्य हिस्सा है।

Expert Tips for Better Returns in 2026:

📈 NPS Investment Tips 2026 (बेहतर रिटर्न के लिए)

PFRDA ने हाल ही में Committee for Strategic Asset Allocation and Risk Governance (SAARG) का गठन किया है, जो निवेश नीतियों को बेहतर बनाने पर काम कर रही है। बेहतर रिटर्न के लिए नीचे दिए गए टिप्स अपनाएं:

  1. PFM के रिटर्न चेक करें:
    बदलाव करने से पहले NPS Trust की वेबसाइट पर विभिन्न फंड मैनेजर्स के पिछले 3, 5 और 10 साल के रिटर्न की तुलना जरूर करें।
  2. Equity Exposure बढ़ाएं:
    यदि आपकी उम्र 40 से कम है, तो बेहतर रिटर्न के लिए इक्विटी (E) में 75% तक निवेश पर विचार करें (नियमों के अनुसार)।
  3. Low Cost पर ध्यान दें:
    अप्रैल 2026 से लागू नए Investment Management Fee (IMF) के अनुसार कम लागत वाले फंड मैनेजर लंबी अवधि में ज्यादा बचत देते हैं।
  4. Tier-II खाते का उपयोग करें:
    सरप्लस फंड को Tier-II खाते में निवेश करें, जहाँ से निकासी आसान है और स्कीम बदलने की प्रक्रिया भी सरल होती है।

Tip: निवेश से पहले अपने जोखिम प्रोफाइल और समय अवधि का आकलन जरूर करें।

NPS Investment Tips 2026 – Improve Returns with Smart Strategy

NPS investment tips 2026 India showing how to improve returns with equity allocation and fund manager selection

NPS Investment Tips 2026: जानिए कैसे सही PFM चुनकर, इक्विटी बढ़ाकर और कम लागत में निवेश करके बेहतर रिटर्न प्राप्त करें।

सामान्य गलतियां जिनसे बचें (Common Mistakes to Avoid)

Pension fund manager के चुनाव में निवेशक द्वारा निम्नलिखित गलतियां होती है जिससे बचना चाहिए।

बार बार PFM या SHECME बदलना:

सामान्यतः किसी भी फंड मैनेजर का परफार्मेंस 5,7, या 10 वर्ष के समयांतराल के बीच स्पष्ट होता है अतः निवेशकों को चाहिए कि pfm का बदलाव हर साल न करके कुछ समय अंतराल पर करें।

उम्र को नजरअंदाज करना: 

कम उम्र में इक्विटी का ज्यादा एक्पोजर  से नुकसान की भरपाई का समय मिल जाता है अतः सेवानिवृत्ति के समय इक्विटी में निवास या तो कम कर दें या बिलकुल न रखें।

सिर्फ पिछले साल का रिटर्न देखना:

फंड मैनेजर का चयन उसके लगातार प्रदर्शन के आधार पर करें, न कि सिर्फ एक साल के असाधारण रिटर्न पर।

संपर्क जानकारी अपडेट न रखना:

मोबाइल नम्बर या ईमेल जैसे आधारभूत जानकारी uodate न होने पर ओटीपी प्राप्त नहीं हो सकती।

Check Best NPS Fund Manager Now:

NPS Fund Manager Comparison Tool

निष्कर्ष:

Nps आपके retirement के लिए एक लाभकारी योजना है जिसमें फंड मैनेजर का चुनाव एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।

Nps pension fund manager कैसे बदलें यह प्रश्न का उत्तर जानना इस लिय भी जरूरी है क्योंकि कि इस योजना में शामिल फंड मैनेजर की रिटर्न परफार्मेंस अलग अलग होता है।

Nps fund manager कैसे बदलें के प्रोसेस की जानकारी आपके कॉरपस कि वैल्यू बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका आदा कर सकता है।

 FAQ: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Q1. क्या PFM बदलने पर कोई चार्ज लगता है?

A.हाँ, CRA द्वारा बहुत कम ट्रांजैक्शन शुल्क लिया जाता है।

Q2. क्या मैं सरकारी कर्मचारी होने के बावजूद PFM बदल सकता हूँ?

A सरकारी कर्मचारियों के लिए नियम थोड़े अलग हैं और अक्सर उनके पास सीमित विकल्प होते हैं, लेकिन 'All Citizen Model' के तहत आने वाले लोग पूरी तरह स्वतंत्र हैं ।

Q3. नया PFM कब से प्रभावी होता है?

A.आमतौर पर रिक्वेस्ट सबमिट होने के T+2 दिनों के भीतर यूनिट्स नए PFM में ट्रांसफर हो जाती हैं (यह जानकारी स्रोतों के बाहर से है)।

Q4. क्या मैं एक ही समय में PFM और Scheme दोनों बदल सकता हूँ?

A हाँ, ऑनलाइन पोर्टल पर आप एक ही ट्रांजैक्शन में दोनों बदलाव कर सकते हैं।

Q5. NPS Vatsalya में स्कीम कैसे बदलें?

A.NPS Vatsalya (नाबालिगों के लिए योजना) के लिए भी प्रक्रिया वैसी ही है, जिसे अभिभावक मैनेज कर सकते हैं।

आप से सवाल 

क्या आपने कभी NPS में फंड मैनेजर का बदलाव किया है? अपना उत्तर कॉमेंट में लिखें। लेख अच्छा लगे तो सब्सक्राइब और शेयर करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ