क्या आप रिटायरमेंट लेने वाले हैं? NPS में सही Annuity Provider का चुनाव कैसे करें (2026 गाइड)

NPS Annuity Provider कैसे चुनें

NPS annuity provider selection retirement pension India Hindi guide
सही annuity provider चुनना बहुत जरूरी हैं।

क्या आप रिटायरमेंट के करीब हैं और सोच रहे हैं कि NPS से मिलने वाली राशि को सही तरीके से कैसे उपयोग करें? 

NPS annuity provider का चुनाव आपके पूरे रिटायरमेंट जीवन की वित्तीय स्थिरता तय करता है।

National Pension System (NPS) में सेवानिवृत्त के बाद कम से कम 40% corpus से annuity लेना अनिवार्य होता है।

जिससे आपको हर महीने पेंशन मिलती है। लेकिन अगर आपने गलत provider या plan चुन लिया, तो आपकी lifetime pension कम हो सकती है।

इस लेख में हम जानेंगे की कैसे NPS में उपलब्ध annuity providers का चुनाव अपने हित में करें। क्योंकि गलत annuity provider चुनने से lifetime income कम हो सकती है।

NPS annuity provider चुनने के लिए आपको annuity rate, plan options (joint life, return of purchase price), और company performance को compare करना चाहिए। रिटायरमेंट से 6 महीने पहले multiple providers की तुलना करें और अपनी जरूरत के अनुसार सही pension plan चुनें, क्योंकि annuity एक बार लेने के बाद बदली नहीं जा सकती।

NPS कैसे कार्य करता है?

NPS का प्रारूप तीन स्तंभों से संचालित होता है। ये चार स्तंभ है:

1.CRA (सेन्ट्रल रिकार्ड कीपिंग एजेंसी)

2.PFM (पपेंशन फंड मैनेजर)

3.ASP (ANNUITY SERVICE PROVIDERS)

सेंट्रल रिकॉर्ड कीपिंग एजेंसी (CRA):

इसका कार्य आपके सारे रिकॉर्ड को सुरक्षित रखना दूसरे शब्दों में कहा जाए तो यह बहीखाते मेंटेन रखने का काम करता है 

पेंशन फंड मैनेजर (PFM):

यह आपके निवेश किए गए फंड को विभिन्न एसेट क्लास में निवेशित करता है।

ANNUITY SERVICE PROVIDER (ASP)

यह आपके रिटायरमेंट के बाद आपके द्वारा दिए गए कॉरपस के आधार पर ANNUITY अर्थात पेंशन प्रदान करता है।

NPS में Annuity क्या होती है?

Nps में Annuity पेंशन के रूप में नियमित मिलने वाली वह रकम है जो आपके NPS कॉरपस के कुछ हिस्सा जैसे कम से कम 40 प्रतिशत जो अनिवार्य है को Annuity provider को जमा करने के बाद मिलती है।

Annuity कितने प्रकार की होती है?

Annuity मुख्यतया दो प्रकार की होती है डिफर और इमिडिएट परंतु इनका पुनः विभाजन निम्न है 

1 life time annuity :

इनमें आपको लाइफ टाइम जब तक आप जीवित रहते हैं annuity मिलती रहती है।

2 life time annuity with Return of purchase price:

इस pension plan में आपको लाइफ टाइम annuity तो मिलती ही मिलती है साथ ही आपके न रहने पर आपके द्वारा नामित सदस्य को पूरा annuity खरीद की रकम जो अपने annuity लेते समय दिया था वापस हो जाता है।

3.Joint life annuity for life time :

इस pension plan के अंतर्गत आपके साथ आपके न रहने के पश्चात आपके spouse को भी pension प्रदान किया जाता है।

4.Joint life annuity for life time with Return of purchase price:

इस पेंशन प्लान के अंतर्गत आपके और आपके spouse दोनों को न रहने पर annuity खरीद की रकम वापस आपके द्वारा नामित सदस्य को कर दिया जाता है।

Annuity types का चुनाव कैसे करें ?

टाइप one चुने यदि आप चाहते है annuity का amount अच्छा हो व्याज दर अच्छा मिले 

टाइप two का चुनाव तब करें जब आप चाहते हैं annuity के साथ साथ आपके न रहने पर आपके नामानि को lump sum अमाउंट प्राप्त हो।

टाइप three चुने जब आप चाहते हैं की आपके साथ आपके spouse को भी pension प्राप्त हो।

टाइप four चुने अगर आप चाहते हैं की आपकी और आपके spouse को न रहने पर annuity खरीद की रकम वापस आपके बच्चों को मिल जाए।

क्यों जरूरी है सही annuity provider का चुनाव:

आपकी सेवानिवृत्ति जीवन आपके annuity की रकम पर ही निर्भर होने वाली है आदि आप कोई अलग काम नहीं करते।

विभिन्न annuity service provider द्वारा विभिन्न ब्याज दर या विशेष लाभ प्रदान किया जाता है।

अतः annuity service providers के द्वारा प्रदान किए जाने वाले ब्याज दर और विशेष लाभ का विवरण ध्यानपूर्वक जानने के बाद ही चुनाव करें।

NPS Annuity Providers List in India

🏦 NPS Annuity Providers List in India (2026)

NPS से रिटायरमेंट के बाद पेंशन (annuity) प्राप्त करने के लिए आपको एक Annuity Service Provider (ASP) चुनना होता है। ये सभी IRDAI द्वारा रजिस्टर्ड बीमा कंपनियां होती हैं।

क्रम संख्या Annuity Provider (ASP) प्रकार
1Life Insurance Corporation of India (LIC)सरकारी
2SBI Life InsurancePrivate
3ICICI Prudential Life InsurancePrivate
4HDFC Life InsurancePrivate
5Star Union Dai-ichi Life InsurancePrivate
6Bajaj Allianz Life InsurancePrivate
7Reliance Nippon Life InsurancePrivate
8Canara HSBC Life InsurancePrivate
9IndiaFirst Life InsurancePrivate
10Kotak Mahindra Life InsurancePrivate
11Axis Max Life InsurancePrivate
12PNB MetLife India InsurancePrivate
13Aditya Birla Sun Life InsurancePrivate
14Tata AIA Life InsurancePrivate
15Shriram Life InsurancePrivate

👉 नोट: NPS में annuity खरीदते समय केवल PFRDA द्वारा अनुमोदित ASP ही चुन सकते हैं। उपलब्ध providers समय-समय पर अपडेट होते रहते हैं

Annuity Rates Comparison (Data Snippet)


📊 NPS Annuity Rate Comparison (2026)

NPS में annuity rate विभिन्न Annuity Service Providers (ASP) और चुने गए प्लान के अनुसार बदलता है। आमतौर पर भारत में NPS annuity rates लगभग 5.5% से 7.5% के बीच होते हैं।

Annuity Plan Type Approx Rate (%) Suitable For
Life Annuity (Without Return) 6.3% – 6.8% High monthly pension
Life Annuity (With Return of Purchase Price) 5.5% – 6.0% Capital safety + family benefit
Joint Life Annuity 5.8% – 6.5% Spouse security
Increasing Annuity (3% yearly) 5.5% – 6.2% Inflation protection

🏦 Example (Axis Max Life - Feb 2026)

Plan Type Rate (%)
Life Annuity (No Return)6.51%
Life Annuity (Return Price)5.82%
Joint Life (Return Price)6.04%

👉 नोट: Annuity rate एक बार lock हो जाने के बाद पूरे जीवन के लिए स्थिर रहता है और यह बाजार की स्थिति व provider के अनुसार बदल सकता है।


NPS Annuity Rates Comparison 2026
NPS annuity rates comparison India 2026
अलग-अलग annuity providers के बीच सही तुलना करना जरूरी है

नोट :ऊपर दिए गए तुलनात्मक चार्ट्स केवल एक उदाहरण है सही ब्याज दर जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर visit करें।

Best Annuity Plan कैसे चुनें?

ध्यान देने वाले Factors:

Annuity rate (सबसे important):

पेंशन का चुनाव करते समय सबसे पहले यह देखें की सबसे ज्यादा किस प्रोवाइडर द्वारा ब्याज दर प्रदान किया जा रहा है।

Life cover option:

Life cover options को ध्यान पूर्वक जानकारी लें 

Return of purchase price:

Life time annuity के साथ ही रिटर्न ऑफ पर्चेज प्राइस एक बेहतर ऑप्शन है।

NPS में Annuity Provider कैसे चुनें और Exit/Withdrawal prosess:

निम्नलिख step द्वारा nps से withdrawal किया जाता है:

1. NPS account login:

अपने CRA का आधिकारिक पोर्टल या ऐप में लॉगिन क्रेडेंशियल भर कर लॉगिन करें।

2. Exit/Withdrawal option:

Exit/Withdrawal option का चुनाव करें।

3. Annuity Service Provider (ASP) select करें:

अपना annuity service provider को चुनें 

4. Plan option choose करें:

प्लान/ऑप्शन को चुनें

5. Final submit:

Application form को सबमिट करें। आपके मोबाइल नम्बर और ईमेल पर one time password प्राप्त होगा उसको भर कर फाइनल सबमिशन करें।

Common Mistakes (Avoid करें)

1.सिर्फ brand देखकर चुनना

2.low annuity rate ignore करना

3.nflation factor नहीं देखना

4.wrong annuity option select करना

Expert Tips :

  • रिटायरमेंट से 6 महीने पहले compare करें
  • multiple providers compare करें
  • joint life option consider करें

निष्कर्ष:

पेंशन (annuity) बुढ़ापे का वित्तीय सहारा है जो हमारी वृद्धा अवस्था में सम्मान पूर्वक जीवनयापन करने में सहयोग देता है अतः annuity provider का सही चुनाव हमारी बची जिंदगी को खुशनुमा बना सकता है।
सही annuity provider = stable retirement income
long-term decision है,सोच समझकर लें।

📚 स्रोत (Sources)

FAQ : अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Q.1 NPS में annuity लेना जरूरी है क्या?

A. हां आपके कॉरपस का कम से कम 40 प्रतिशत का annuity के लिए जरूरी होता है।

Q.2 कौन सा annuity provider best है?

A. समय समय पर हर annuity provider अपने सर्विसेज में बदलाव करते हैं। सही provider चुनने के लिए लेटेस्ट अपडेट पर ध्यान दें।

Q.3 annuity rate कैसे तय होता है?

A. annuity रेट्स आपके चुने गए ऑप्शंस पर निर्भर करता है।

Q.4 क्या annuity बदली जा सकती है?

A. नहीं एक बार निश्चित होने के बाद बदलाव नहीं किया जा सकता।

आपसे सवाल:

क्या आप रिटरमेंट होने वाले हैं? कौन सा annutiy प्रोवाइडर का चुनाव अपने किया? अपना उत्तर कॉमेंट सेक्शन में आवश्य दें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ