NPS Fund Manager Performance 2026: गलत Fund Manager चुना तो नुकसान! सही कौन है?

NPS Fund Performance Check 2026

nps fund performance check india investor
NPS में निवेश करने से पहले fund performance चेक करना जरूरी है

क्या आप NPS में निवेश करते हैं? NPS में फंड मैनेजर आपके निवेश का प्रबन्धन करता है। सही फंड मैनेजर का चुनाव आपके फंड वैल्यू का काफी बड़ा कर सकता है।

National Pension System (NPS) एक भारत सरकार के निगरानी में कार्यान्वित सरकारी बांड, कॉरपोरेट बांड, और इक्विटी बांड के मिश्रित निवेश प्रक्रिया पर आधारित स्वैच्छिक योगदान योजना है।

इस योजना का उद्देश्य आपके रिटायरमेंट के बाद होने वाली वित्तीय अनिश्चितता के कारण परेशानी से सुरक्षित रखने का है।

यह योजना न केवल निवेश के लिए लचीली है, बल्कि टैक्स बचत और रिटायरमेंट को आरामदायक बनाने लिए भी एक बेहतरीन विकल्प है। 

इस लेख में हम NPS के फंड मैनेजर के बारे में विस्तृत जानकारी देने की कोशिश करेंगे।

NPS में फंड मैनेजर क्या करता है?

NPS में फंड मैनेजर का काम आपके निवेश किए गए धनराशि को विभिन्न वित्तीय टूल्स में निवेश करने का प्रबंधन का कार्य होता है।

ये टूल्स आपके निवेश किए गए पैसे पर एक निश्चित समय अंतराल पर ब्याज दर के रूप में धन राशि के मूल्य में वृद्ध करते हैं।

ये टूल्स गवर्नमेंट बांड, कॉरपोरेट बांड या इक्विटी के रूप में हो सकते हैं।

सही फंड मैनेजर का चुनाव क्यों जरूरी है?

NPS में सही पेंशन फंड मैनेजर (PFM) चुनना अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि आपके द्वारा निवेश किए गए पैसे का प्रबंधन यही कंपनियां करती हैं।

सही चुनाव आपके निवेश किए गए पैसे के मूल्य में काफी वृद्धि के कारक हो सकते हैं वहीं गलत चुनाव से फंड वैल्यू में कमी देखी जा सकती है।

NPS पेंशन फंड मैनेजर्स की सूची (2026)

भारत में वर्तमान में 11 पेंशन फंड मैनेजर कार्यरत हैं जो निवेशकों के पैसे का प्रबंधन करते हैं:

1.HDFC Pension Management Company Ltd.

2.ICICI Prudential Pension Fund Management Company Ltd.

3.Kotak Mahindra Pension Fund Ltd.

4.LIC Pension Fund Ltd.

5.SBI Pension Funds Pvt. Ltd.

6.UTI Retirement Solutions Ltd.

7.Aditya Birla Sun Life Pension Management Ltd.

8.Tata Pension Management Private Limited

9.Max Life Pension Fund Management Ltd. 

10.Axis Pension Fund management Ltd 

11. DSP Pension Fund Managers Private Limited

सरकारी कर्मचारियों के लिए फंड मैनेजर:

केंद्रीय और राज्य सरकार के कर्मचारियों के योगदान का प्रबंधन विशेष रूप से SBI, LIC और UTI द्वारा किया जाता है ।

हांलांकि कर्मचारी अपनी स्वेच्छा से उपरोक्त 11फंड मैनेजर में किसी एक का भी चुनाव कर सकता है।

NPS फंड परफॉर्मेंस डेटा (Latest 2026)

2026 के आंकड़ों के अनुसार, NPS returns 2026 

विभिन्न प्रारूप में अलग अलग प्रदर्शन रहा है। ध्यान देने वाली बात यह है कि कोई भी एक फंड मैनेजर सभी प्रारूप जैसे गवर्मेंट बांड, कॉर्पोरेट बांड या इक्विटी में समान रूप से प्रदर्शन नहीं कर सकते।

📊 Scheme E (Equity) - टियर I रिटर्न (जनवरी-फरवरी 2026)

इक्विटी स्कीम में पिछले कुछ वर्षों में शानदार रिटर्न देखने को मिले हैं :

पेंशन फंड मैनेजर 1 साल (%) 3 साल (%) 5 साल (%)
Tata Pension13.84%17.89%
ICICI Prudential11.54%17.63%16.40%
HDFC Pension11.32%16.17%15.58%
Kotak Mahindra11.45%17.11%16.53%
SBI Pension9.04%13.60%13.63%

🏦 Scheme C (Corporate Bonds) - रिटर्न

कॉर्पोरेट बॉन्ड स्कीम मध्यम जोखिम और स्थिर रिटर्न प्रदान करती है :

पेंशन फंड मैनेजर 1 साल (%) 3 साल (%) 5 साल (%)
ICICI Prudential8.45%9.72%9.85%
HDFC Pension8.20%9.40%9.60%
Kotak Mahindra8.35%9.55%9.70%
SBI Pension7.95%8.90%9.10%
LIC Pension7.80%8.75%9.00%

🛡️ Scheme G (Government Bonds) - लंबी अवधि के रिटर्न

सुरक्षित निवेश चाहने वालों के लिए सरकारी बॉन्ड (Scheme G) एक अच्छा विकल्प है :

पेंशन फंड मैनेजर 5 साल (%) 10 साल (%)
LIC Pension5.84%8.82%
SBI Pension5.77%8.30%
HDFC Pension5.54%8.19%
UTI Retirement5.72%7.99%

👉 नोट: रिटर्न समय-समय पर बदल सकते हैं। निवेश से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर latest data जरूर चेक करें

NPS Fund Manager Comparison

nps fund manager comparison sbi lic hdfc
SBI, LIC और HDFC fund managers का performance comparison

NPS स्कीम के प्रकार (E, C, G, A):

NPS के तहत चार मुख्य एसेट क्लास(ब्याज दर प्रदाता) होते हैं :

1. Equity (E):

शेयर बाजार आधारित यह प्रारूप में धनराशि को कंपनियों के शेयर्स में निवेश किया जाता है। इसमें जोखिम उच्च स्तर पर होता है। परंतु ब्याज दर भी उच्च होने की संभावना रहती है।

2. Corporate Bonds (C):

कंपनियों द्वारा जारी बॉन्ड में निवेश। इसमें जोखिम और रिटर्न मध्यम स्तर का होता है । ब्याज दर एक निश्चित अमाउंट के रूप में प्राप्त होता है।

3.Government Bonds (G):

सरकारी संस्थान द्वारा ज़ारी बांड्स जो पूर्ण सुरक्षित होते हैं। ब्याज दर निश्चित होता है परंतु यह कम ब्याज दर प्रदान करता है।

Alternative Investment (A): रियल एस्टेट और प्राइवेट इक्विटी जैसे एसेट्स में निवेश। इसमें अधिकतम 5% तक ही निवेश किया जा सकता है ।

सरकारी कर्मचारी (केंद्र/राज्य)

सरकारी कर्मचारियों के लिए निवेश के विकल्प थोड़े अलग होते हैं। इन्हें इनबिल्ट SBI, LIC और UTI फंड मैनेजर प्राप्त होता है।

इन फंड मैनेजर को सरकारी कर्मचारी अपने स्वेच्छा से परिवर्तित कर सकता है।

🏦 सरकारी कर्मचारियों के लिए उपलब्ध NPS फंड मैनेजर

  • SBI Pension Fund
  • LIC Pension Fund
  • UTI Retirement Solutions

📊 10 साल का रिटर्न तुलना (जनवरी 2026)

फंड मैनेजर 10 साल का रिटर्न (%)
LIC Pension Fund 8.99%
UTI Retirement 9.01%
SBI Pension Fund 8.87%

👉 निष्कर्ष: दीर्घकालिक निवेश में UTI और LIC ने SBI की तुलना में थोड़ा बेहतर प्रदर्शन किया है।

NPS में पेंशन फंड मैनेजर कैसे बदलें (Step-by-Step)

NPS scheme change process काफी सरल बनाया गया है। सरकारी कर्मचारी विशेष रूप से अगर अपने वर्तमान प्रबंधकर्ता के रिटर्न से संतुष्ट नहीं है तो उसमें बदलाव कर सकते हैं।

नियम के अनुसार, आप साल में एक बार अपना फंड मैनेजर बदल सकते हैं।

बदलने की प्रक्रिया:

1. अपने NPS खाते (CRA वेबसाइट) में लॉगिन करें।

2. Change Scheme / Fund Manager विकल्प पर जाएं।

3. सूची में से अपने पसंद का नया PFM चुनें।

4. अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आए OTPके जरिए इसकी पुष्टि करें।

5. कुछ समय के अंतराल पर नए PFM dashboard पर दिखने लगेगा।

NPS स्कीम का चुनाव (Active vs Auto Choice)

NPS में निवेश के दो तरीके होते हैं 

Active Choice:

यहाँ निवेशक खुद तय करता है कि उसका कितना प्रतिशत पैसा इक्विटी, कॉर्पोरेट या सरकारी बॉन्ड में जाएगा। इसमें इक्विटी (E) की अधिकतम सीमा 75%सुनिश्चित है।

Auto Choice:

 यह उन लोगों के लिए है जो खुद फैसला नहीं लेना चाहते। उम्र बढ़ने के साथ सिस्टम अपने आप जोखिम कम करता जाता है और इक्विटी से पैसा हटाकर सरकारी बॉन्ड में डालता है।

मुख्य अंतर्दृष्टि और एक्सपर्ट टिप्स (Key Insights)

💡 NPS निवेश के लिए जरूरी टिप्स

  • 📈 लंबी अवधि का नजरिया: NPS एक रिटायरमेंट उत्पाद है, इसलिए अल्पकालिक बाजार उतार-चढ़ाव के बजाय 10-20 साल के रिटर्न पर ध्यान दें।
  • ⚖️ जोखिम और रिवॉर्ड: इक्विटी (Scheme E) अधिक रिटर्न दे सकती है, लेकिन इसमें जोखिम भी अधिक होता है।
  • 🔄 विविधीकरण (Diversification): अपने पोर्टफोलियो को केवल एक एसेट क्लास तक सीमित न रखें। इक्विटी और डेट का सही मिश्रण जोखिम को कम करता है।

👉 सही रणनीति अपनाकर आप NPS से बेहतर और स्थिर रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं।

निष्कर्ष (Conclusion)

NPS में फंड मैनेजर एक प्रमुख रोल अदा करना है। सभी फंड मैनेजर के निवेश करने की अपनी रणनीति और प्रक्रिया होती है।

जिसके कारण विभिन्न PFM के रिटर्न भिन्न भिन्न होता है इनके भूतकाल में प्राप्त निवेश के तुलना और अध्ययन के आधार पर ही PFM को चुनना समझदारी भरा कदम होगा।

जहां तक एसेट एलोकेशन की बात आती है उम्र और जोखिम लेने की क्षमता के आधार बनाकर निर्णय लेना चाहिए।

📚 स्रोत (Sources)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

Q1. 2026 में NPS की ब्याज दर क्या है?

A.NPS में कोई निश्चित ब्याज दर नहीं होती। यह बाजार के प्रदर्शन पर निर्भर करती है, लेकिन ऐतिहासिक रूप से इसने 9% से 12% तक रिटर्न दिया है  

Q.2. क्या मैं अपना NPS फंड मैनेजर कभी भी बदल सकता हूँ?

A.आप अपना पेंशन फंड मैनेजर साल में एक बार बदल सकते हैं।

Q.3. सरकारी कर्मचारियों के लिए सबसे अच्छा NPS फंड मैनेजर कौन सा है?

.ताजा आंकड़ों के अनुसार,LIC और UTIने SBI की तुलना में थोड़ा बेहतर रिटर्न दिया है, हालांकि तीनों के प्रदर्शन में बहुत मामूली अंतर है ।

Q.4. NPS में अधिकतम कितनी इक्विटी (Equity) चुनी जा सकती है?

A.Active Choice के तहत आप अधिकतम 75%तक इक्विटी चुन सकते हैं ।

Q.5. क्या NPS में निवेश पर टैक्स लाभ मिलता है?

A. हाँ, आप धारा 80CCD(1)और 80CCD(1B)के तहत कुल ₹2 लाख तक की छूट पा सकते हैं ।

आप से सवाल

क्या अपने अपना पेंशन फंड मैनेजर को बदला है अपना अनुभव कमेंट में बताएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ