सिर्फ ₹200 महीने से मिलेगी ₹5000 पेंशन? जानिए Atal Pension Yojana का पूरा नियम

Atal Pension Yojana 2026 Guaranteed Pension Scheme

atal pension yojana 2026 guaranteed pension scheme india elderly financial security
अटल पेंशन योजना 2026: 18–40 वर्ष के नागरिकों के लिए ₹1000 से ₹5000 तक की गारंटीड मासिक पेंशन योजना।

आज के वर्तमान युग में वृद्धों के सेवा निवृत्त के पश्चात् सेवा या आर्थिक सहयोग उनके बच्चों से भी प्राप्त नहीं होता है। क्या अपने अक्सर न्यूज या सोसल मीडिया में नहीं देखा ?

की जिस मां बाप ने बच्चे के खातिर अपने सारे शौक त्याग दिए वही बच्चा अपने अभिभावक को सेवा निवृत्त के पश्चात साथ छोड़ देते हैं।

आज की तेज़ जिंदगी में भविष्य की वित्तीय सुरक्षा बहुत जरूरी है।विशेषकर उन लोगों के लिए जिनके पास स्थिर नौकरी या पेंशन नहीं है।

इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए सरकार ने अटल पेंशन योजना (APY) शुरू की।

इस योजना का उद्देश्य है कम आय वाले और असंगठित क्षेत्र के लोगों को वृद्धावस्था में सुनिश्चित पेंशन देना। इस लेख में हम जानेंगे अटल पेंशन योजना के बारे में पूरी जानकारी।

महत्वपूर्ण तथ्य: भारत सरकार द्वारा शुरू की गई अटल पेंशन योजना (APY) मुख्य रूप से असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए बनाई गई है, जिसमें 60 वर्ष की उम्र के बाद ₹1,000 से ₹5,000 तक की मासिक पेंशन की गारंटी दी जाती है।

Atal Pension योजना क्या है?

APY एक भारत सरकार द्वारा चलाई जाने वाली पेंशन योजना है, जिसमें18–40 साल के लोग सदस्य बन सकते हैं।

इस योजना में जनता द्वारा छोटे छोटे राशि नियमित जमा किया जाता है। जिसमे केंद्र सरकार द्वारा सदस्य के राशि के अनुसार अपने तरफ से कुछ योगदान प्रदान किया जाता है।

नियमित मासिक योगदान के बाद 60 साल की उम्र में ₹1,000–₹5,000 मासिक पेंशन या सदस्य के योगदान राशि और जमा हुए कार्पस के अनुसार पेंशन प्राप्त होती है।

यह योजना खास कर उन श्रमिकों के लिए बनाई गई है जो unorganized sector में काम करते हैं।

Atal Pension योजना के उद्देश्य

अटल पेंशन योजना का उद्वेश्य unorganized sector या वंचित दिहाड़ी मज़दूरों के लिए बनाई गई है जिनको किसी प्रकार से किसी इंस्टीट्यूट या सरकार द्वारा वृद्धा अवस्था या सेवा निवृत्ति के पश्चात् किसी भी प्रकार की आर्थिक मदद नहीं प्रदान होने वाला है।

छोटी छोटी नियमित राशि का निवेश के द्वार सेवा निवृति के बाद एक आर्थिक सहयोग प्रदान करना इस योजना का प्रमुख उद्देश्य है

इस योजना में महिला पुरुष सेल्फ एम्लॉयड किसी भी प्रकार के भारतीय नागरिक इसमें समलित हो सकता है।

सदस्य बनने के लिए पात्रता 

1. इस योजना में समलित होने वाला व्यक्ति भारत का नागरिक होना चाहिए।

2. उम्र: 18–40 साल के बीच होना चाहिए।

3. किसी भी बैंक में खाता होना चाहिए 

4. निवेदक पहले से अटल पेंशन योजना का सदस्य नहीं होना चाहिए।

अपात्र

पहले से pension scheme में शामिल लोग

40+ age के लोग नए सदस्य नहीं बन सकते

अटल पेंशन योजना के लाभ

अटल पेंशन योजना एक सरकारी योजना है जो वंचित वर्ग को ध्यान में रख के बनाई गई है इसके सदस्य बनने के निम्नलिखित लाभ है।

1. सबसे न्यूनतम योगदान की सहूलियत 

2. 60 वर्ष के बाद एक गारंटीड इनकम 

3 . पेंशन की राशि में विविधता जैसे ₹1,000, ₹2,000, ₹3,000, ₹4,000 या ₹5,000 मासिक pension का ऑप्शन ।

4. सेक्शन 80 सी के तहत टैक्स में छूट।

5. बैंक एकाउंट से डायरेक्टर ऑटो पे का ऑप्शन।

6. किसी भी banik या pfrda के वेबसाइट के द्वारा अकाउंट open करने की छूट।

अटल पेंशन योजना की कमियां 

1. इसमें अन्य पेंशन योजनाओं के उपेक्षा कम पेंशन 
 
2. योजना किसी मार्केट लिंक्ड रिटर्न ऑप्शन से जुड़ी हुई न होना जिससे पेंशन के योगदान राशि पर ज्यादा दर पर ब्याज प्राप्त नहीं होना ।

अटल पेंशन योजना और NPS में तुलना

अटल पेंशन योजना और NPS दोनों ही सरकारी योजना है जो भिन्न भिन्न परिस्थितियों के ध्यान में रख के बताएं गए हैं फिर भी इनमें तुलना का चार्ट निम्नलिखित है।

📊 Pension Scheme Comparison (APY vs NPS)
Feature Atal Pension Yojana (APY) National Pension System (NPS)
Age Limit 18–40 वर्ष 18–70 वर्ष
Pension ₹1,000–₹5,000 Guaranteed Market-linked return
Contribution Fixed monthly Flexible contribution
Target Users Unorganized sector All citizens

योगदान डिटेल 

अटल पेंशन योजना में योगदान की राशि की मात्रा आवेदक की उम्र और पेंशन प्राप्त होने वाली राशि की मात्रा पर निर्भर होता है।

कम उम्र में शुरुआत करने पर योगदान राशि की मात्रा कम  परंतु ज्यादा समय तक का योगदान अवधि होती है। और ज्यादा उम्र पर योगदान की राशि कम समय के लिए परंतु ज्यादा योगदान राशि देनी होती है।

इस राशि को बैंकिंग ट्रांजेक्शन के सभी उपलब्ध साधनों के साथ साथ अटो पे के द्वारा भी हो सकता है।

उदाहरण:

Age 25, Pension ₹5,000 → Contribution लगभग ₹210–₹250/month

📊 APY Contribution Chart (Example)
Age ₹1000 Pension ₹3000 Pension ₹5000 Pension
20 ₹50 ₹150 ₹248
25 ₹76 ₹226 ₹376
30 ₹116 ₹347 ₹577

📌 APY Contribution Example:
  • Age 20: ₹5000 pension के लिए लगभग ₹248 प्रति माह योगदान।
  • Age 25: ₹5000 pension के लिए लगभग ₹376 प्रति माह योगदान।
  • Age 30: ₹5000 pension के लिए लगभग ₹577 प्रति माह योगदान।
  • Age 35: ₹5000 pension के लिए लगभग ₹902 प्रति माह योगदान।

जितनी कम उम्र में आप APY में शामिल होंगे, उतना कम monthly contribution देना पड़ेगा।

Atal Pension Yojana Contribution Chart by Age
atal pension yojana contribution chart age wise pension investment

अटल पेंशन योजना में उम्र के अनुसार मासिक योगदान कितना देना होगा

Atal pension योजना contibution calculator 

APY Contribution Calculator





यह कैलकुलेटर एक सैंपल राशि प्रदर्शित करता है निवेश से पहले संबंधित अधिकारी से विमर्श आवश्य करें।

आवेदन कैसे करें?

ऑनलाइन

1. बैंक की वेबसाइट या  (PFRDA) के portal पर जाएँ

2. APY में नया खाता खोलें

3. पेंशन प्राप्त किस अकांउट में चाहते हैं उस एकाउंट का विवरण भरें।

4. आपके विषय में मांगी गई सारी जानकारी दर्ज करें।

5. योगदान राशि और उसके माध्यम का जानकारी दर्ज करें।

6. KYC प्रक्रिया को पूर्ण करें 

7. आवेदन को सबमिट करें।

How to Apply for Atal Pension Yojana

how to apply for atal pension yojana bank application process
अटल पेंशन योजना के लिए बैंक या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।

ऑफलाइन

नजदीकी बैंक ब्रांच जाएं 

अटल पेंशन योजना का फार्म भरें

KYC और contribution setup करें

प्रक्रिया पूर्ण होने का रशीद प्राप्त करें।

निष्कर्ष

Atal Pension योजना उन लोगों के लिए सुरक्षित और भरोसेमंद निवेश है, जिनके पास नौकरी के दौरान pension नहीं है।

छोटी राशि से नियमित निवेश कर आप 60 साल की उम्र में सुनिश्चित मासिक pension प्राप्त कर सकते हैं।

यह योजना असंगठित डेली बेस पर काम करने वाले गरीब मजदूरों को ध्यान में रख कर बनाया गया है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1: क्या महिलाएं भी APY में शामिल हो सकती हैं?

A: हाँ, सभी भारतीय नागरिक जो पात्र हैं।

Q2: Contribution missed होने पर क्या होगा?

A: Bank auto-debit fail होने पर plan lapse या arrears pay करने का option होता है।

Q3: क्या pension amount fixed रहता है?

A: हाँ, chosen pension amount 60 साल की उम्र तक गारंटीड है 

Q4:अगर सदस्य की मृत्यु हो जाए तो APY में क्या होगा?

A: सदस्य की मृत्यु होने पर पेंशन उसकी पत्नी/पति को मिलती है। दोनों की मृत्यु के बाद जमा राशि nominee को मिलती है।

Q5: क्या APY account बंद किया जा सकता है?

A: हाँ, विशेष परिस्थितियों जैसे गंभीर बीमारी या मृत्यु की स्थिति में APY account बंद किया जा सकता है।

आपसे  सवाल:

क्या आपने अभी तक APY में योगदान शुरू किया है? अपने अनुभव शेयर करें



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ